आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न-11 (MCQs on Modern India and National Movement-11)

आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन-11

 

1.. पुर्तगालियों द्वारा गोवा पर कब्जा किया गया था-

(अ) 1510

(ब) 1605

(स) 1515

(द) 1520

उत्तर- (अ) 1510

2. प्लासी का युद्ध हुआ था-

(अ) 1757 में

(ब) 1857 में

(स) 1858 में

(द) 1756 में

उत्तर- (अ) 1757 में

3. 1757 में प्लासी के युद्ध में ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना का नेतृत्व किया था-

(अ) चार्ल्स बॉयज़

(ब) रॉबर्ट क्लाइव

(स) विलियम वैरिंगटन

(द) रॉबर्ट बाउल्स

उत्तर- (ब) रॉबर्ट क्लाइव

4. ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल और बिहार पर दीवानी अधिकार प्राप्त किया-

(अ) 1865

(ब) 1756

(स) 1775

(द) 1765

उत्तर- (द) 1765

5. 1793 में बंगाल में स्थायी बंदोबस्त लागू किया था

(अ) लॉर्ड डलहौजी

(ब) लॉर्ड कॉर्नवॉलिस

(स) फिलिप फ्रांसिस

(द) जॉन शोर

उत्तर- (ब) लॉर्ड कॉर्नवॉलिस

6. पहले साप्ताहिक पत्र ‘संवाद कौमुदी’ के संपादक थे

(अ) शिशिर कुमार घोष

(ब) ईश्वरचंद्र विद्यासागर

(स) रासबिहारी बोस

(द) राजा राममोहन रॉय

उत्तर- (द) राजा राममोहन रॉय

7. भारत में अंग्रेजों द्वारा रेलवे की शुरुआत की गई थी-

(अ) 1953

(ब) 1853

(स) 1885

(द) 1883

उत्तर- (ब) 1853

8. ‘भारतीय रेल का जनक’ माना जाता है-

(अ) लॉर्ड डलहौजी

(ब) लॉर्ड इरविन

(स) लॉर्ड मिन्टो

(द) लॉर्ड रिपन

उत्तर- (अ) लॉर्ड डलहौजी

9. लॉर्ड डलहौजी ने भारतीय राज्यों को हड़पने के लिए निम्नलिखित में से कौनसी नीति अपनाई?

(अ) सहायक संधि की नीति

(ब) व्यपगत सिद्धांत

(स) स्थाई बंदोबस्त नीति

(द) रॉलेट एक्ट

उत्तर-(ब) व्यपगत सिद्धांत

10. 1848 और 1856 के बीच भारत का गवर्नर जनरल था-

(अ) लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स

(ब) लॉर्ड डलहौजी

(स) लॉर्ड विलियम बेंटिंक

(द) लॉर्ड मिंटो

उत्तर- (ब) लॉर्ड डलहौजी

11. भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम 10 मई, 1857 को शुरू हुआ था-

(अ) बरेली

(ब) लखनऊ

(स) मेरठ

(स) कानपुर

उत्तर- (स) मेरठ

12. 1857 के विद्रोह में अंग्रेज अधिकारियों की हत्या में कौन-सी पैदल सेना सम्मिलित थी?

(अ) 21वीं नेटिव इन्फैंट्री

(ब) 41वीं नेटिव इन्फैंट्री

(स) 20वीं नेटिव इन्फैंट्री

(द) प्रथम नेटिव इन्फैंट्री

उत्तर- (ब) 41वीं नेटिव इन्फैंट्री

13. तात्या टोपे ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था-

(अ) 1857

(ब) 1890

(स) 1859

(द) 1902

उत्तर- (अ) 1857

14. किस इतिहासकार के अनुसार ‘1857 का विद्रोह न तो पहला, न ही राष्ट्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम’ था?

(अ) वीर सावरकर

(ब) यदुनाथ सरकार

(स) आर.सी. मजूमदार

(द) विपिनचंद्र

उत्तर- (स) आर.सी. मजूमदार

15. भारत का पहला वायसराय था?

(अ) लॉर्ड कैनिंग

(ब) लॉर्ड एल्गिन

(स) लॉर्ड कार्नवालिस

(द) लॉर्ड रिपन

उत्तर- (अ) लॉर्ड कैनिंग

16. 1892 में यूनाइटेड किंगडम में हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्य बनने वाले पहले भारतीय थे-

(अ) दादाभाई नौरोजी

(ब) डॉ. बीआर अंबेडकर

(स) बाल गंगाधर तिलक

(द) अश्विनीकुमार दत्त

उत्तर- (अ) दादाभाई नौरोजी

17. ‘गुलामगिरी’ में जाति व्यवस्था की कुरीतियों के बारे में लिखा था-

(अ) काशी बाबा

(ब) डॉ. बी.आर. अंबेडकर

(स) ई.वी. रामास्वामी माइकर

(द) ज्योतिराव गोविंदराव फुले

उत्तर- (द) ज्योतिराव गोविंदराव फुले

18. ब्रिटिश भारत में क्रांतिकारी आंदोलन का आरंभ हुआ-

(अ) बंगाल

(ब) महाराष्ट्र

(स) दिल्ली

(द) पंजाब

उत्तर- (ब) महाराष्ट्र

19. बंगाल में किस क्रांतिकारी संगठन की स्थापना बारींद्रकुमार घोष ने की थी-

(अ) स्वदेश बांधव समिति

(ब) साधना समाज

(स) अनुशीलन समिति

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (स) अनुशीलन समिति

20. अंग्रेजी समाचार पत्र ‘मराठा’ के संपादक थे

(अ) अश्विनीकुमार दत्त

(ब) बाल गंगाधर तिलक

(स) विपिनचंद्र पाल

(द) लाला लाजपत राय

उत्तर- (ब) बाल गंगाधर तिलक

21. भारत का पहला प्रमुख समाचार पत्र ‘बंगाल गजट’ शुरू हुआ था-

(अ) 1775

(ब) 1857

(स) 1780

(द) 1770

उत्तर- (स) 1780

22. निम्नलिखित में से किसने ‘सुरक्षा वाल्व के सिद्धांत’ का उपयोग किया और कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लॉर्ड डफरिन के दिमाग की उपज थी?

(अ) महात्मा गांधी

(ब) ए.ओ. ह्यूम

(स) लाला लाजपत राय

(द) जवाहर लाल नेहरू

उत्तर- (स) लाला लाजपत राय

23. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष थे-

(अ) जे.बी. कृपलानी

(ब) जवाहर लाल नेहरू

(स) व्योमेशचंद्र बनर्जी

(द) एनी बेसेंट

उत्तर- (स) व्योमेशचंद्र बनर्जी

24. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले यूरोपीय अध्यक्ष थे-

(अ) ए.ओ. ह्यूम

(ब) जार्ज अल्फ्रेड

(स) जॉर्ज यूल

(द) एनी बेसेंट

उत्तर- (स) जॉर्ज यूल

25. 1904 में ब्रिटिश भारत की राजधानी थी-

(अ) दिल्ली

(ब) कलकत्ता

(स) लखनऊ

(द) बंबई

उत्तर- (ब) कलकत्ता

26. 1905 में बंगाल का विभाजन किस वायसरॉय ने किया था?

(अ) लॉर्ड रीडिंग

(ब) लॉर्ड मिंटो

(स) लॉर्ड हार्डिंग

(द) लॉर्ड कर्जन

उत्तर- द) लॉर्ड कर्जन

27. मुस्लिम लीग की स्थापना किस शहर में हुई थी?

(अ) दिल्ली

(ब) ढाका

(स) लाहौर

(द) कराची

उत्तर- (ब) ढाका

28. हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित कराने हेतु किस स्वतंत्रता सेनानी को याद किया जाता है?

(अ) पुरुषोत्तमदास टंडन

(ब) मुनीश्वर दत्त उपाध्याय

(स) महावीर त्यागी

(द) राम मनोहर लोहिया

उत्तर- (अ) पुरुषोत्तमदास टंडन

29. कांग्रेस अधिवेशन में ‘वंदेमातरम’ गानेवाली पहली मुस्लिम महिला थी-

(अ) रेहाना तैयबजी

(ब) बेगम हजरत महल

(स) असगरी बेगम

(द) रजिया खातून

उत्तर- (अ) रेहाना तैयबजी

30. किस वर्ष जॉर्ज पंचम ने दिल्ली को आधिकारिक रूप से ब्रिटिश भारत की राजधानी घोषित किया था?

(अ) 1910

(ब) 1911

(स) 1907

(द) 1913

उत्तर- (ब) 1911

31. ‘विश्व भारती’ की स्थापना की थी-

(अ) श्री अरविद घोष

(ब) राजा राममोहन रॉय

(स) रविंद्रनाथ टैगोर

(द) सरोजिनी नायडू

उत्तर- (स) रविंद्रनाथ टैगोर

32. 1909 में महात्मा गांधी ने किस पुस्तक में लिखा था कि ‘यदि भारतीय अंग्रेजों का सहयोग न करें तो ब्रिटिश शासन समाप्त हो जायेगा।’

(अ) ग्राम स्वराज

(ब) हिंद स्वराज

(स) कंस्ट्रक्टिर प्रोग्राम इट्स मीनिंग एंड प्लेस

(द) मेरे सपनों का भारत

उत्तर- (ब) हिंद स्वराज

33. महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे?

(अ) दिसंबर, 1920

(ब) नवंबर, 1913

(स) मार्च, 1919

(द) जनवरी, 1915

उत्तर- (द) जनवरी, 1915

34. दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के बाद महात्मा गांधी ने 1916 में किस विश्वविद्यालय में पहली बार सार्वजनिक तौर पर संबोधित किया था?

(अ) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

(ब) इलाहाबाद विश्वविद्यालय

(स) अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय

(द) मुंबई विश्वविद्यालय

उत्तर- (अ) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

35. किस आंदोलन को भारत का पहला सविनय अवज्ञा आंदोलन कहा जाता है?

(अ) असहयोग आंदोलन

(ब) खिलाफत आंदोलन

(स) खेड़ा आंदोलन

(द) चंपारन आंदोलन

उत्तर- (द) चंपारन आंदोलन

36. 1917 का चंपारण सत्याग्रह संबंधित है-

(अ) नील की खेती

(ब) चमड़े का उत्पादन

(स) कपड़ा मिलों की हड़ताल

(द) नमक का उत्पादन

उत्तर- (अ) नील की खेती

37. गांधीजी को चंपारन में आने के लिए आमंत्रित किया था-

(अ) राजकुमार शुक्ल और संत राउत

(ब) राजेंद्र प्रसाद और पुरुषोत्तमदास टंडन

(स) राजकुमार शुक्ल और पुरुषोत्तमदास टंडन

(द) वल्लभभाई पटेल और पुरुषोत्तमदास टंडन

उत्तर- (अ) राजकुमार शुक्ल और संत राउत

38. फरवरी, 1919 में ‘सत्याग्रह सभा’ की स्थापना की थी-

(अ) मोहनदास करमचंद गांधी

(ब) सुभाषचंद्र बोस

(स) मोतीलाल नेहरू

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (अ) मोहनदास करमचंद गांधी

39. किस ब्रिटिश नीति के विरोध में जालियाँवाला बाग में सभा का आयोजन किया गया था?

(अ) रौलट एक्ट

(ब) साइमन कमीशन

(स) भारत सरकार अधिनियम

(द) पिट्स इंडिया अधिनियम

उत्तर- (अ) रौलट एक्ट

40. जालियाँवाला बाग की घटना के संबंध में कौन-सा कथन गलत है?

(अ) जालियाँवाला बाग की घटना चौरी चौरा की घटना के बाद हुई थी।

(ब) यह घटना 13 अप्रैल, 1919 को हुई थी।

(स) जालियाँवाला बाग की घटना रॉलेट एक्ट का परिणाम थी।

(द) जनरल डायर ने बिना किसी को सूचित किये एकत्रित लोगों पर गोली चलवाया था।

उत्तर- (अ) जालियाँवाला बाग की घटना चौरी चौरा की घटना के बाद हुई थी।

41. लॉर्ड चेम्सफोर्ड ने 1919 में जालियाँवाला बाग की घटना की जाँच के लिए किस समिति का गठन किया था?

(अ) मेहता समिति

(ब) मुंडिमन समिति

(ब) सैडलर आयोग

(द) हंटर समिति

उत्तर- (द) हंटर समिति

42. असहयोग और खिलाफत आंदोलन शुरू किये गये थे-

(अ) 1928

(ब) 1920

(स) 1931

(द) 1940

उत्तर- (ब) 1920

43. कांग्रेस ने दिसंबर, 1920 में अपने किस अधिवेशन में असहयोग आंदोलन को अंगीकृत किया था?

(अ) नागपुर

(ब) सूरत

(स) औरंगाबाद

(द) नासिक

उत्तर- (अ) नागपुर

44. असहयोग आंदोलन के बाद महात्मा गांधी के मुकदमे की सुनवाई करने वाले न्यायाधीश का नाम क्या था?

(अ) हेरॉल्ड ब्लैकर

(ब) एडम बिटलस्टन

(स) अब्दुर्रहीम

(द) सी.एन. ब्रूमफ़ील्ड

उत्तर- (द) सी.एन. ब्रूमफ़ील्ड

45. महात्मा गांधी ने 1924 में पहली और अंतिम बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता की-

(अ) नागपुर

(ब) बेलगाम

(स) सूरत

(द) कलकत्ता

उत्तर- (ब) बेलगाम

46. मोतीलाल नेहरू के साथ ‘स्वराज पार्टी’ के सह-संस्थापक थे-

(अ) चित्तरंजन दास

(ब) अरविंद घोष

(स) भूपेंद्र नाथ बोस

(द) मोहनदास करमचंद

उत्तर- (अ) चित्तरंजन दास

47. भारतीय रेलवे ने विविध संस्कृतियों के लोगों को एक साथ लाकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान किया था’, उपरोक्त कथन किसका है?

(अ) सुभाष चंद्र बोस

(ब) जवाहर लाल नेहरू

(स) जॉन मथाई

(द) महात्मा गांधी

उत्तर- (द) महात्मा गांधी

48. ‘नौजवान भारत सभा’ की स्थापना की थी-

(अ) भगतसिंह

(ब) दादाभाई नौरोजी

(स) अशफाकउल्ला खान

(द) विनायक दामोदर सावरकर

(अ) भगतसिंह

49. 1928 में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी का गठन हुआ था-

(अ) निरंकारी मैदान में

(ब) इंडिया गेट में

(स) फिरोजशाह कोटला मैदान में

(द) लालकिला में

उत्तर- (स) फिरोजशाह कोटला मैदान में

50. रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद और भगतसिंह निम्नलिखित में से संगठन से जुड़े थे?

(अ) हिंद सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन

(ब) आजाद हिंद फौज

(स) हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन

(द) नौजवान भारत सभा

उत्तर- (स) हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन

इन्हें भी पढ़ सकते हैं-

सिंधुघाटी सभ्यता में कला एवं धार्मिक जीवन 

अठारहवीं शताब्दी में भारत

बाबर के आक्रमण के समय भारत की राजनैतिक दशा 

विजयनगर साम्राज्य का उत्थान और पतन 

वियेना कांग्रेस

प्रथम विश्वयुद्ध, 1914-1918 ई. 

पेरिस शांति-सम्मेलन और वर्साय की संधि 

द्वितीय विश्वयुद्ध : कारण, प्रारंभ, विस्तार और परिणाम 

बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए देख सकते हैं-

आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

प्राचीन भारतीय इतिहास पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

मध्यकालीन भारत पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न 

यूरोप में पुनर्जागरण पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

बौद्ध धर्म पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न