बौद्ध धर्म पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न-1 (MCQs on Buddhism- 1)

बौद्ध धर्म

1.. बौद्ध धर्म के संस्थापक थे-

(अ) महात्मा बुद्ध

(ब) गौतम बुद्ध

(स) श्रवण बुद्ध

(द) ऋषभदेव

उत्तर- (ब) गौतम बुद्ध

2. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था?

(अ) 553 ईसापूर्व

(ब) 556 ईसापूर्व

(स) 563 ईसापूर्व

(द) 566 ईसापूर्व

उत्तर- (स) 563 ईसापूर्व

3. गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था?

(अ) कपिलवस्तु के लुम्बिनी में

(ब) कपिलवस्तु के पाटलिपुत्र में

(स) वैशाली के कुंडग्राम में

(द) राजगीर के पावापुरी में

उत्तर- (अ) कपिलवस्तु के लुम्बिनी में

4. गौतम बुद्ध के बचपन का नाम था-

(अ) सिद्धार्थ

(ब) ऋषभदेव

(स) शुद्धोधन

(द) वर्धमान

उत्तर-(अ) सिद्धार्थ

5. गौतम बुद्ध के पिता का नाम था-

(अ) सिद्धार्थ

(ब) ऋषभदेव

(स) शुद्धोधन

(द) वर्धमान

उत्तर- (स) शुद्धोधन

6. गौतम बुद्ध की माता का क्या नाम था?

(अ) त्रिशला

(ब) महामायादेवी

(स) यशोधरा

(द) अणोज्जा

उत्तर- (ब) महामायादेवी

7. गौतम बुद्ध की माता किस कुल से संबंधित थीं?

(अ) कोलिय वंश

(ब) लिच्छवि वंश

(स) माया वंश

(द) शाक्य वंश

उत्तर- (अ) कोलिय वंश

8. महात्मा बुद्ध किस क्षत्रिय कुल में पैदा हुए थे?

(अ) ज्ञातृक

(ब) कोल्लि

(स) शाक्य

(द) कोसल

उत्तर- (स) शाक्य

9. गौतम बुद्ध की सौतेली माता का नाम था-

(अ) त्रिशला

(ब) मायादेवी

(स) प्रजापति गौतमी

(द) अणोज्जा

उत्तर- (स) प्रजापति गौतमी

10. गौतम बुद्ध की पत्नी थी-

(अ) त्रिशला

(ब) महामाया

(स) यशोधरा

(द) अणोज्जा

उत्तर- (स) यशोधरा

11. गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम था-

(अ) सिद्धार्थ

(ब) राहुल

(स) गौतम

(द) महावीर

उत्तर- (ब) राहुल

12. बुद्ध के ‘गृह-त्याग’ को कहा गया है-

(अ) महाभिनिष्क्रमण

(ब) महापरिनिर्वाण

(स) सहनिष्क्रमण

(द) सहनिर्वाण

उत्तर- (अ) महाभिनिष्क्रमण

13. बुद्ध के जीवन की किस घटना को ‘महाभिनिष्क्रमण’ के नाम से जाना जाता है?

(अ) आत्मज्ञान

(ब) गृह-त्याग

(स) जन्म

(द) मृत्यु

उत्तर- (ब) गृह-त्याग

14. बुद्ध के गृह-त्याग का प्रतीक है-

(अ) घोड़ा

(ब) भेड़

(स) बैल

(द) हाथी

उत्तर- (अ) घोड़ा

15. गौतम बुद्ध के घोड़े का नाम था-

(अ) चेतक

(ब) कंथक

(स) बुकाफेला

(द) अश्वसेन

उत्तर- (ब) कंथक

16. गौतम बुद्ध के प्रथम गुरु थे?

(अ) महावीर स्वामी

(ब) आलारकलाम

(स) अशोक

(द) पार्श्वनाथ

उत्तर- (ब) आलारकलाम

17. गौतम ने आलारकलाम के बाद किस गुरु से शिक्षा ग्रहण की?

(अ) महावीर स्वामी

(ब) अशोक

(स) पार्श्वनाथ

(द) रूद्रकरामपुत्त

उत्तर- (द)  रूद्रकरामपुत्त 

18. निम्नलिखित में से कौन-सा पवित्र बौद्ध स्थान निरंजना नदी के तट पर स्थित है-

(अ) ऋषिपत्तन

(ब) लुंबिनी

(स) कुशीनगर

(द) बोधगया

उत्तर- (द) बोधगया

19. गौतम बुद्ध को 6 वर्ष की कठिन साधना के बाद 35 वर्ष की उम्र में किस नदी के किनारे ज्ञान की प्राप्ति हुई?

(अ) निरंजना (फल्गु)

(ब) सरस्वती

(स) गंगा

(द) ऋजुपालिका

उत्तर- (अ) निरंजना (फल्गु)

20. गौतम बुद्ध को किस वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई?

(अ) अमरूद

(ब) बरगद

(स) पीपल

(द) साल वृक्ष

उत्तर- (स)  पीपल

21. सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्ति हुई थी-

(अ) सारनाथ में

(ब) बोधगया में

(स) वाराणसी में

(द) कुशीनगर में

उत्तर- (ब) बोधगया में

22. गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया था-

(अ) पावा में

(ब) बोधगया में

(स) वैशाली में

(द) सारनाथ में

उत्तर- (द) सारनाथ में

23. बौद्ध ग्रंथों में बुद्ध के सारनाथ में पहले उपदेश को कहा जाता है-

(अ) धर्मचक्रप्रवर्तन

(ब) धार्मिक प्रवचन

(स) बौद्धिक ज्ञान

(द) बुद्ध की दृष्टि

उत्तर- (अ) धर्मचक्रप्रवर्तन

24. ‘धर्मचक्रप्रवर्तन’ का आयोजन कहाँ किया गया था?

(अ) वैशाली में

(ब) सारनाथ में

(स) श्रावस्ती में

(द) सांची में

उत्तर- (ब) सारनाथ में

25. बुद्ध के जीवन की किस घटना को भारतीय कला में हिरण-युक्त चक्र के द्वारा दर्शाया गया है?

(अ) निर्वाण को

(ब) प्रथम उपदेश  को

(स) आत्मज्ञान को

(द) महान प्रस्थान को

उत्तर- (ब) प्रथम उपदेश को

26. बुद्ध ने पंचवर्गीय ब्राह्मण भिक्षुओं के साथ भिक्षु-संघ की स्थापना की थी-

(अ) सारनाथ में

(ब) कपिलवस्तु में

(स) वैशाली में

(द) बोधगया में

उत्तर- (अ) सारनाथ में

27. बुद्ध की शिक्षाएँ प्रमुख रूप से किससे संबंधित हैं?

(अ) आचरण की शुद्धता से

(ब) धार्मिक अनुष्ठान से

(स) ब्रह्मचर्य से

(द) आत्मा विवाद से

उत्तर- (अ) आचरण की शुद्धता से

28. ‘अष्टांगिक मार्ग’ की अवधारणा संबंधित है-

(अ) जैन धर्म से

(ब) बौद्धधर्म से

(स) शाक्त धर्म से

 (द) वैष्णव धर्म से

उत्तर- (ब) बौद्ध धर्म से

29. गौतम बुद्ध द्वारा ‘भिक्षुणी संघ’ की स्थापना कहाँ की गई थी?

(अ) सारनाथ में

(ब) कपिलवस्तु में

(स) वैशाली में

(द) बोधगया में

उत्तर- (ब) कपिलवस्तु में

30. गौतम बुद्ध ने भिक्षुणी संघ की स्थापना की थी-

(अ) सारनाथ में

(ब) कपिलवस्तु में

(स) वैशाली में

(द) गया में

उत्तर- (ब) कपिलवस्तु में

31. गौतम बुद्ध ने बौद्ध संघ में ‘भिक्षुणी’ के रूप में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति कहाँ दी थी?

(अ) कुशीनगर

(ब) राजगृह

(स) कपिलवस्तु में

(द) श्रावस्ती

उत्तर- (स) कपिलवस्तु में

32. बौद्ध धर्म ग्रहण करनेवाली पहली महिला थी-

(अ) महाप्रजापति गौतमी

(ब) महामाया

(स) यशोधरा

(द) बिंबा

उत्तर- (अ) महाप्रजापति गौतमी

33. बुद्ध ने किसके शासनकाल में कौशांबी का भ्रमण किया था?

(अ) निचक्षु

(ब) बोधिकुमार

(स) उदयन

(द) शतानीक

उत्तर- (स) उदयन

34. बुद्ध के उपदेशों की भाषा थी-

(अ) संस्कृत

(ब) बृज

(स) पालि

(द) हिंदी

उत्तर- (स) पालि

35. बुद्ध ने अपने सर्वाधिक कहाँ उपदेश दिये थे?

(अ) पावा में

(ब) श्रावस्ती में

(स) सारनाथ में

(द) कपिलवस्तु में

उत्तर- (ब) श्रावस्ती में

36. बुद्ध ने अपने जीवन का अंतिम वर्षाऋतु व्यतीत किया था-

(अ) सारनाथ में

(ब) कुशीनगर में

(स) वैशाली  में

(द) श्रावस्ती में

उत्तर- (स) वैशाली में

37. बुद्ध द्वारा दीक्षित किया जाने वाला अंतिम व्यक्ति था-

(अ) मौद्ग्लायन

(ब) सुभद्द या भद्रक

(स) आनंद

(द) सारिपुत्र

उत्तर- (ब) सुभद्द या भद्रक

38. बौद्ध परंपरा में गौतम बुद्ध की मृत्यु को कहा गया है-

(अ) महाभिनिष्क्रमण

(ब) महापरिनिर्वाण

(स) सहभिनिष्क्रमण

(द) सहपरिनिर्वाण

उत्तर- (ब) महापरिनिर्वाण

39. गौतम बुद्ध को ‘महापरिनिर्वाण’ कब प्राप्त हुआ था?

(अ) 482 ईसापूर्व

(ब) 483 ईसापूर्व

(स) 473 ईसापूर्व

(द) 463 ईसापूर्व

उत्तर- (ब) 483 ईसापूर्व

40. गौतम बुद्ध ने कहाँ ‘महापरिनिर्वाण’ प्राप्त किया था?

(अ) कपिलवस्तु में

(ब) कुशीनगर में

(स) पाटलिपत्र में

(द) वैशाली में

उत्तर- (ब) कुशीनगर में

41. बुद्ध के महापरिनिर्वाण के समय कुशीनारा में किस वंश का शासन था?

(अ) पाल

(ब) शाक्य

(स) लिच्छवि

(द) मल्ल

उत्तर- (द) मल्ल

42. ‘महापरिनिर्वाण मंदिर’ कहाँ स्थित है?

(अ) श्रावस्ती

(ब) बोधगया

(स) सारनाथ

(द) कुशीनगर

उत्तर- (द) कुशीनगर

43. बुद्ध ने अपनी मृत्यु के बाद किसे बौद्ध संघ के नेतृत्व के लिए नामांकित किया था?

(अ) आनंद

(ब) उपाली

(स) महाकस्सप

(द) किसी को नहीं

उत्तर- (द) किसी को नहीं

44. ‘एशिया का प्रकाश’ (द लाइट ऑफ एशिया) कहा जाता है-

(अ) पैगंबर मुहम्मद को

(ब) महात्मा गांधी को

(स) गौतम बुद्ध को

(द) माओत्से तुंग को

उत्तर- (स) गौतम बुद्ध को

45. सर एडविन अर्नाेल्ड की पुस्तक ‘द लाइट ऑफ एशिया’ किस ग्रंथ पर आधारित है?

(अ) अभिधम्मपिटक

(ब) सुत्तपिटक

(स) ललितविस्तर

(द) दिव्यावदान

उत्तर- (स) ललितविस्तर

46. बौद्ध परंपरा के अनुसार गौतम बुद्ध का अगला अवतार किसे माना जाता है?

(अ) कल्कि को

(ब) अत्रेय को

(स) मैत्रेय को

(द) नागार्जुन को

उत्तर- (स) मैत्रेय को

47. ‘विश्व अस्थिर और क्षणभंगुर है’, किस धर्म की विचारधारा से संबंधित है?

(अ) वेदांत

(ब) गीता

(स) जैन धर्म

(द) बौद्ध धर्म

उत्तर- (द) बौद्ध धर्म

48. ‘त्रिपिटक’ क्या है?

(अ) बुद्ध के उपदेशों का संग्रह

(ब) महावीर के त्रिरत्न

(स) ब्रह्मा, विष्णु, महेश

(द) गांधीजी के विचार

उत्तर- (अ) बुद्ध के उपदेशों का संग्रह

49. ‘त्रिपिटक’ ग्रंथ संबंधित हैं-

(अ) हिंदू धर्म से

(ब) सिख धर्म से

(स) बौद्ध धर्म से

(द) जैन धर्म से

उत्तर- (स) बौद्ध धर्म से

50. ‘त्रिपिटकों की रचना किस भाषा में की गई है?

(अ) संस्कृत

(ब) प्राकृत

(स) पालि

(द) अर्द्धमागधी

उत्तर- (स) पालि

इन्हें भी पढ़ सकते हैं-

सिंधुघाटी सभ्यता में कला एवं धार्मिक जीवन 

अठारहवीं शताब्दी में भारत

बाबर के आक्रमण के समय भारत की राजनैतिक दशा 

विजयनगर साम्राज्य का उत्थान और पतन 

वियेना कांग्रेस

प्रथम विश्वयुद्ध, 1914-1918 ई. 

पेरिस शांति-सम्मेलन और वर्साय की संधि 

द्वितीय विश्वयुद्ध : कारण, प्रारंभ, विस्तार और परिणाम 

बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए देख सकते हैं-

आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

प्राचीन भारतीय इतिहास पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

मध्यकालीन भारत पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न 

यूरोप में पुनर्जागरण पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

बौद्ध धर्म पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न