आधुनिक भारत में सुधार आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs based on Reform Movement in Modern India)

आधुनिक भारत में सुधार आंदोलन

1.. निम्न में से किस वर्ग को सर्वप्रथम पश्चिमी सभ्यता ने प्रभावित किया है?

(अ) कुलीन जमींदार

(ब) नवीन धनाढ्य व्यापारी

(स) शिक्षित हिंदू मध्यम वर्ग

(द) शिक्षित मुसलमान

उत्तर- (स) शिक्षित हिंदू मध्यम वर्ग

2. आधुनिक भारत में हिंदू धर्म में पहला सुधार आंदोलन था?

(अ) ब्रह्म समाज

(ब) आर्य समाज

(स) थियोसोफिकल सोसाइटी

(द) रामकृष्ण मिशन

उत्तर- (अ) ब्रह्म समाज

3. किसे ‘भारत का प्रथम आधुनिक व्यक्ति’ माना जाता है?

(अ) नाना साहब

(ब) ए. ओ. ह्यूम

(स) राजा राममोहन रॉय

(द) स्वामी विवेकानंद

उत्तर- (स) राजा राममोहन रॉय

4. ‘भारतीय पुनर्जागरण आंदोलन के पिता’ कौन थे?

(अ) बाल गंगाधर तिलक

(ब) दयानंद सरस्वती

(स) श्रद्धानंद

उत्तर- (द) राजा राममोहन रॉय

5. ‘आधुनिक भारत का जनक’ किसे कहते हैं?

(अ) लाला लाजपत राय

(ब) महात्मा गांधी

(स) राजा राममोहन रॉय

(द) भगत सिंह

उत्तर- (स) राजा राममोहन रॉय

6. राजा राममोहन रॉय का जन्म (22 मई, 1772 ) कहाँ हुआ था?

(अ) राधा नगर

(ब) बिहार

(स) 24 परगना जिला

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) राधा नगर

7. ‘तत्त्वरंजिनी सभा’,’ तत्त्ववोधिनी सभा’ एवं’ तत्त्व वीथिनी’ पत्रिका से संबंधित है-

(अ) देवेंद्रनाथ टैगोर

(ब) ईश्वरचंद्र विद्यासागर

(स) रवींद्रनाथ टैगोर

(द) बंकिमचंद्र चटर्जी

उत्तर- (अ) देवेंद्रनाथ टैगोर

8. ‘संवादकौमुदी’ पत्र के संपादक थे?

(अ) राजा राममोहन रॉय

(ब) ईश्वरचंद्र विद्यासागर

(स) रवींद्रनाथ टैगोर

(द) बंकिमचंद्र चटर्जी

उत्तर- (अ) राजा राममोहन रॉय

9. 1815 ई. में निम्नलिखित में से किसने कलकता में ‘आत्मीय सभा’ की स्थापना की?

(अ) राधाकांत देव

(ब) राममोहन रॉय

(स) ईश्वरचंद्र विद्यासागर

(द) देवेंद्रनाथ टैगोर

उत्तर- (ब) राममोहन रॉय

10. राजा राममोहन रॉय द्वारा ब्रह्म समाज की स्थापना की गई-

(अ) 1816 में

(ब) 1820 में

(स) 1828 में

(द) 1830 में

उत्तर- (स) 1828 में

11. ब्रह्म समाज का प्रारंभिक नाम था-

(अ) ब्रह्म सभा

(ब) आत्मीय सभा

(स) अ और ब दोनों

(द) धर्म सभा

उत्तर- (ब) आत्मीय सभा

12. ब्रह्म समाज का उद्देश्य था –

(अ) धर्म की बुराइयों पर प्रहार करना

(ब) एकेश्वरवाद का प्रचार करना

(स) अ और ब दोनों

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) अ और ब दोनों

13. ब्रह्म समाज किस सिद्धांत पर आधारित है?

(अ) एकेश्वरवाद

(ब) बहुदेववाद

(स) अनीश्वरवाद

(द) अद्वैतवाद

उत्तर- (अ) एकेश्वरवाद

14. किस धर्म सुधारक की मृत्यु भारत के बाहर हुई थी?

(अ) ज्योतिबा फूले

(ब) राजा राममोहन रॉय

(स) दयानंद सरस्वती

(द) रामकृष्ण परमहंस

उत्तर- (ब) राजा राममोहन रॉय

15. ‘तुहफत-उल-मुवाहिद्दीन (देववादियों के लिए एक उपहार) के रचनाकार हैं-

(अ) स्वामी विवेकानंद

(ब) राजा राममोहन रॉय

(स) काजी नजरुल इस्लाम

(द) दयानंद सरस्वती

उत्तर- (ब) राजा राममोहन रॉय

16. फारसी साप्ताहिक ‘मिरात-उल-अखवार’ (1823) को प्रकाशित करते थे-

(अ) लाला लाजपत राय

(ब) राजा राममोहन रॉय

(स) सैयद अहमद खां

(द) मौलाना शिवली नोमानी

उत्तर- (ब) राजा राममोहन रॉय

17. राजा राममोहन रॉय और डेविड हेयर निम्नलिखित की स्थापना से जुड़े हुए थे –

(अ) हिंदू कॉलेज

(ब) रिपन कॉलेज

(स) एम.ए.ओ. कॉलेज

(द) संस्कृत कॉलेज

उत्तर- (अ) हिंदू कॉलेज

18. मुख्यतः किसके प्रयास से सतीप्रथा का उन्मूलन हुआ?

(अ) ब्रिटिश

(ब) राजा राममोहन रॉय

(स) धर्म प्रचारक

(द) महर्षि कर्वे

उत्तर- (ब) राजा राममोहन रॉय

19. 1829 ई. में सतीप्रथा का उन्मूलन किसके द्वारा किया गया था?

(अ) लॉर्ड कर्जन

(ब) लॉर्ड वेलेस्ली

(स) लॉर्ड लिटन

(द) लॉर्ड विलियम बैंटिंक

उत्तर- (द) लॉर्ड विलियम बैंटिंक

20. किस धर्म सुधारक की मृत्यु ग्रेट ब्रिटेन के ब्रिस्टल में हुई?

(अ) राजा राममोहन रॉय

(ब) विवेकानंद

(स) राधाकांतदेव

(द) ईश्वरचंद्र विद्यासागर

उत्तर- (अ) राजा राममोहन रॉय

21. राजा राममोहन रॉय ने अपने असाधारण काम के लिए भारतीय इतिहास में अपनी पहचान बनाई, उनका मुख्य कार्य किस दिशा में था?

(अ) धर्म की ऊँचा उठाना

(ब) समाज सुधार

(स) शिक्षा

(द) अंग्रेजी का परिचय

उत्तर- (ब) समाज सुधार

22. राजा राममोहन रॉय किससे संबंधित नहीं है?

(अ) विधवा पुनर्विवाह

(ब) संस्कृत शिक्षा

(स) सती प्रथा

(द) अंग्रेजी शिक्षा

उत्तर- (ब) संस्कृत शिक्षा

23. भारत में 19वीं सदी का पुनर्जागरण निम्नलिखित में से किस वर्ग तक सीमित था?

(अ) राजसी वर्ग

(ब) उच्च मध्य वर्ग

(स) धनी किसान

(द) शहरी भूस्वामी

उत्तर- (ब) उच्च मध्य वर्ग

24. किसके प्रयासों के कारण ब्रह्म समाज की शाखाएँ उत्तर प्रदेश, पंजाब के मद्रास में खोली गई?

(अ) देवेंद्रनाथ टैगोर

(ब) केशवचंद्र सेन

(स) आनंद मोहन बोस

उत्तर- (द) इनमें से कोई नहीं

(ब) केशवचंद्र सेन

25. किसने महिलाओं के लिए वामा बोधिनी पत्रिका निकाली?

(अ) केशवचंद्र सेन

(ब) ईश्वरचंद्र विद्यासागर

(स) राजा राममोहन रॉय

(द) देवेंद्रनाथ टैगोर

उत्तर- (अ) केशवचंद्र सेन

26. राजा राममोहन रॉय के इंग्लैंड जाने के पश्चात् किसने ब्रह्म समाज की बागडोर संभाली?

(अ) केशवचंद्र सेन

(ब) देवेंद्रनाथ टैगोर

(स) गोपाल हरि देशमुख

(द) रामचंद्र विद्यावागीश

उत्तर- (द) रामचंद्र विद्यावागीश

27. ब्रह्म समाज का विरोधी संगठन कौन था, जिसका उद्देश्य सतीप्रथा समेत अन्य सुधारों का विरोध करना था?

(अ) धर्म सभा

(ब) तत्त्वबोधिनी सभा

(स) आर्य समाज

(द) प्रार्थना समाज

उत्तर- (अ) धर्म सभा

28. ‘धर्म सभा’ (1829-30) के संस्थापक थे-

(अ) राधाकांत देव

(ब) देवेंद्रनाथ टैगोर

(स) केशवचंद्र सेन

(द) दयानंद सरस्वती

उत्तर- (अ) राधाकांत देव

29. बाल विवाह प्रथा को नियंत्रित करने हेतु 1872 के सिविल मैरिज एक्ट ने लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र निर्धारित किया-

(अ) 14 वर्ष

(ब) 16 वर्ष

(स) 18 वर्ष

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) 14 वर्ष

30. इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(अ) 1829 में विलियम बेंटिंक ने सती प्रथा को कानून द्वारा अपराध घोषित

(ब) 1856 में सरकार ने कानून बनाया जिसके अनुसार हिंदू विधवाएँ पुनर्विवाह कर सकती थीं

(स) 1875 में स्वामी दयानंद सरस्वती के द्वारा आर्य समाज की स्थापना की गई

(द) राजा राममोहन रॉय सती प्रथा के समर्थक थे

उत्तर- (द) राजा राममोहन रॉय सती प्रथा के समर्थक थे

31. निम्नलिखित में कौन-सा सुमेलित नहीं है?

(अ) आत्माराम पांडुरंग- प्रार्थना समाज

(ब) दयानंद सरस्वती- आर्य समाज

(स) राजा राममोहन रॉय- आदि ब्रह्म समाज

(द) स्वामी विवेकानंद- रामकृष्ण मिशन

उत्तर- (स) राजा राममोहन रॉय- आदि ब्रह्म समाज

32. राजा राममोहन रॉय से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. उन्होंने विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया
  2. उन्होंने सती प्रथा के उन्मूलन का जोरदार समर्थन किया
  3. उन्होंने अंग्रेजी शिक्षा के प्रवर्तन का समर्थन किया

इनमें से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

(अ) केवल 1

(ब) 1 और 2

(स) 2 और 3

(द) 1, 2 3

उत्तर- (द) 1, 2 3

33. शारदा अधिनियम (1929) के अंतर्गत लड़कियों एवं लड़कों के विवाह की न्यूनतम आयु क्रमशः कितनी निर्धारित की गई थी ?

(अ) 12 एवं 16

(ब) 14 एवं 18

(स) 15 एवं 21

(द) 16 एवं 22

उत्तर- (ब) 14 एवं 18

34. ब्रह्म समाज के बारे में, निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?

  1. इसने मूर्ति-पूजा का विरोध किया।
  2. धार्मिक ग्रंथों की व्याख्या के लिए इसने पुरोहित वर्ग को अस्वीकारा।
  3. इसने इस सिद्धांत का प्रचार किया कि वेद त्रुटिहीन हैं।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए-

(अ) केवल 1

(ब) केवल 1 और 2

(स) केवल 3

(द) 1, 2 और 3

उत्तर- (ब) केवल 1 और 2

35. विधवा पुनर्विवाह आंदोलन में शामिल थे-

  1. ईश्वरचंद्र विद्यासागर
  2. बी.एम.मालाबारी
  3. डी.के. कर्वे
  4. वीरेशलिंगम पंतुलु

(अ) 1, 2 और 3

(ब) 2, 3 और 4

(स) 1, 3 और 4

(द) 1, 2, 3 और 4

उत्तर- (द) 1, 2, 3 और 4

36. 1856 में निम्नलिखित कानून पारित हुआ-

  1. धार्मिक अयोग्यता कानून
  2. सती निषेध रेगुलेशन ग्टब
  3. हिंदू विधवा पुनर्विवाह कानून
  4. राज्य हड़पने का सिद्धांत

उत्तर कूट में दीजिए-

(अ) 1 एवं 3

(ब) 1 एवं 4

(स) 3 एवं 4

(द) 1, 2 एवं 4

उत्तर- (अ) 1 एवं 3

37. 1905 ई. में बंबई में ‘भारत सेवक समाज’ की स्थापना किसने की?

(अ) गोपालकृष्ण गोखले

(ब) मदनमोहन मालवीय

(स) महात्मा गांधी

(द) बाल गंगाधर तिलक

उत्तर- (अ) गोपालकृष्ण गोखले

38. महाराष्ट्र के किस सुधारक को ‘लोकहितवादी’ कहा जाता है ?

(अ) एम. जी. रानाडे

(ब) गोपालकृष्ण गोखले

(स) पंडिता रमाबाई

(द) गोपाल हरिदेशमुख

उत्तर- (द) गोपाल हरिदेशमुख

39. पश्चिमी भारत में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अग्रदूत किसे कहा जाता है?

(अ) एम. जी. रानाडे

(ब) गोपाल कृष्ण गोखले

(स) बाल गंगाधर तिलक

(द) महात्मा गांधी

उत्तर- (अ) एम.जी. रानाडे

40. प्रार्थना समाज के संस्थापक कौन थे?

(अ) दयानंद सरस्वती

(ब) राजा राममोहन रॉय

(स) स्वामी सहजानंद

(द) आत्माराम पांडुरंग

उत्तर- (द) आत्माराम पांडुरंग

41. प्रार्थना समाज की स्थापना किसकी प्रेरणा के फलस्वरूप हुई?

(अ) केशवचंद्र सेन

(ब) देवेंद्रनाथ टैगोर

(स) गोपाल हरि देशमुख

(द) ईश्वरचंद्र विद्यासागर

उत्तर- (अ) केशवचंद्र सेन

42. किन मुद्दों पर विवाद होने के चलते 1866 में ब्रह्म समाज का विभाजन हो गया तथा केशवचंद्र सेन ने ‘भारतीय ब्रह्म समाज’ या ‘नव विधान’ की स्थापना की?

(अ) सामाजिक सुधार विशेषतः जाति प्रथा संबंधी सुधार

(ब) हिंदूवाद एवं ब्रह्मवाद में संबंध

(स) अ और ब दोनों

(द) न ही अ एवं न ही ब

उत्तर- (स) अ और ब दोनों

43. 1870 ई. में कलकत्ता में ‘भारतीय सुधार संघ’ की स्थापना किसने की?

(अ) केशवचंद्र सेन

(ब) राधाकांत देव

(स) राजा राममोहन रॉय

(द) रवींद्रनाथ टैगोर

उत्तर- (अ) केशवचंद्र सेन

44. ‘युवा बंगाल आंदोलन‘ का नेता कौन था?

(अ) राजा राममोहन रॉय

(ब) देवेंद्रनाथ टैगोर

(स) हेनरी विवियन डेरोजियो

(द) डेविड हेयर

उत्तर- (स) हेनरी विवियन डेरोजियो

45. आधुनिक भारत का ‘प्रथम राष्ट्रवादी कवि’ किसे माना जाता है?

(अ) डेरोजियो

(ब) भारतेंदु हरिश्चंद्र

(स) मैथिलीशरण गुअत

(द) माइकल मधुसूदन दत्त

उत्तर- (अ) डेरोजियो

46. स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम था-

(अ) शिवशंकर

(ब) गौरीशंकर

(स) दयाशंकर

(द) मूलशंकर

उत्तर- (द) मूलशंकर

47. दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित है-

(अ) ब्रह्म समाज

(ब) आर्य समाज

(स) प्रार्थना समाज

उत्तर- (द) बहुजन समाज

(ब) आर्य समाज

48. ‘वेदों में संपूर्ण सच्चाई निहित है’, यह व्याख्या की गई-

(अ) स्वामी विवेकानंद द्वारा

(ब) स्वामी दयानंद द्वारा

(स) स्वामी श्रद्धानंद द्वारा

(द) राधाकृष्णन द्वारा

उत्तर- (ब) स्वामी दयानंद द्वारा

49. ‘वेदों की ओर लौटो’ यह नारा किसने दिया था?

(अ) राजा राममोहन रॉय

(ब) दयानंद सरस्वती

(स) विवेकानंद

(द) रामकृष्ण परमहंस

उत्तर- (ब) दयानंद सरस्वती

50. किसने जनता को 4 सूत्रीय संदेश- स्वधर्म, स्वराज्य, स्वदेशी व स्वभाषा दिया?

(अ) ब्रह्म समाज ने

(ब) आर्य समाज ने

(स) वेद समाज ने

(द) देव समाज ने

उत्तर- (ब) आर्य समाज ने

51. निम्न में से किसने कहा था: ‘अच्छा शासन स्वशासन का स्थानापन्न नहीं है?

(अ) लोकमान्य तिलक

(ब) स्वामी विवेकानंद

(स) स्वामी दयानंद सरस्वती

(द) रवींद्रनाथ टैगोर

उत्तर- (स) स्वामी दयानंद सरस्वती

52. ‘सत्यार्थ प्रकाश’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(अ) रवींद्रनाथ टैगोर

(ब) दयानंद सरस्वती

(स) जयदेव

(द) कालिदास

उत्तर- (ब) दयानंद सरस्वती

53. निम्न में से किस व्यक्ति ने सर्वप्रथम ‘स्वराज्य’ शब्द का प्रयोग किया और हिंदी को राष्ट्रभाषा माना?

(अ) राजा राममोहन रॉय

(ब) स्वामी दयानंद सरस्वती

(स) स्वामी विवेकानंद

(द) बाल गंगाधर तिलक

उत्तर- (ब) स्वामी दयानंद सरस्वती

54. आर्य समाज किसके विरुद्ध है?

(अ) ईश्वर के अस्तित्व

(ब) धार्मिक अनुष्ठान व मूर्ति पूजा

(स) हिंदुत्व

(द) इस्लाम

उत्तर- (ब) धार्मिक अनुष्ठान व मूर्ति पूजा

55. आर्य समाज में वैदिक शिक्षा पद्धति के समर्थक दल के नेता थे-

(अ) स्वामी श्रद्धानंद

(ब) स्वामी विवेकानंद

(स) स्वामी अभयानंद

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) स्वामी श्रद्धानंद

56. आर्य समाज से जुड़े व्यक्तित्व थे-

  1. दयानंद सरस्वती
  2. महात्मा हंसराज
  3. पंडित गुरुदत्त
  4. स्वामी श्रद्धानंद

(अ) 1, 2 एवं 3

(ब) 1,2 एवं 4

(स) 1, 2, 3 एवं 4

(द) 1,3 एवं 4

उत्तर- (स) 1, 2, 3 एवं 4

57. निम्नलिखित संगठनों में से किसने ‘शुद्धि आंदोलन’ का समर्थन किया ?

(अ) आर्य समाज

(ब) ब्रह्म समाज

(स) देव समाज

(द) प्रार्थना समाज

उत्तर- (अ) आर्य समाज

58. 19वीं सदी के उत्तरार्द्ध में नव हिंदूवाद के सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि थे-

(अ) रामकृष्ण परमहंस

(ब) स्वामी विवेकानन्द

(स) बंकिमचंद्र चटर्जी

(द) राजा राममोहन रॉय

उत्तर- (ब) स्वामी विवेकानन्द

59. रामकृष्ण परमहंस का मूल नाम था-

(अ) गदाधर चट्टोपाध्याय

(ब) गौरांग महाप्रभु

(स) नरेंद्रनाथ दत्त

(द) निमाई पंडित

उत्तर- (अ) गदाधर चट्टोपाध्याय

60. रामकृष्ण परमहंस का जन्म-स्थान था-

(अ) कमारपुकुर

(ब) नदिया जिला

(स) वर्दवान जिला

(द) 24 परगना

उत्तर- (अ) कमारपुकुर

61. शारदामणी कौन थी?

(अ) राजा राममोहन रायॅ की पत्नी

(ब) रामकृष्ण परमहंस की पत्नी

(स) विवेकानंद की माँ

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (ब) रामकृष्ण परमहंस की पत्नी

62. स्वामी विवेकानंद का मूल नाम था-

(अ) नरेंद्रनाथ दत्त

(ब) बटुकेश्वर दत्त

(स) कृष्ण दत्त

(द) सुरेंद्र दत्त

उत्तर- (अ) नरेंद्रनाथ दत्त

63. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने किया?

(अ) विवेकानंद

(ब) राजा राममोहन रॉय

(स) केशवचंद्र सेन

(द) रामकृष्ण परमहंस

उत्तर- (अ) विवेकानंद

64. रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

(अ) बेलू

(ब) वेल्लौर

(स) वेल्लारी

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) बेलूर

65. स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी-

(अ) 1861 में

(ब) 1891 में

(स) 1893 में

(द) 1897 में

उत्तर- (द) 1897 में

66. स्वामी विवेकानंद किस स्थान पर हुए धार्मिक सम्मेलन से प्रसिद्ध हुए?

(अ) लंदन

(ब) पेरिस

(स) शिकागो

(द) बर्लिन

उत्तर- (स) शिकागो

67. शिकागो विश्व धर्मसंसद, जिसमें विवेकानंद ने भाग लिया था, का आयोजन हुआ-

(अ) सितंबर, 1890 में

(ब) सितंबर, 1891 में

(स) सितंबर, 1892 में

(द) सितंबर, 1893 में

उत्तर- (द) सितंबर, 1893 में

68. किस प्रख्यात समाज सुधारक ने ज्ञानयोग, कर्मयोग तथा राजयोग नामक पुस्तिकाएँ लिखीं?

(अ) स्वामी विवेकानंद

(ब) रानाडे

(स) राजा राममोहन रॉय

(द) रामकृष्ण परमहंस

उत्तर- (अ) स्वामी विवेकानंद

69. ‘हमारे धर्म रसोईघर में हैं, हमारे भगवान खाना बनाने के बर्तनों में हैं, आज हिंदू धर्म मत-छुओवाद बन गया है’- यह किसने कहा है?

(अ) रामकृष्ण परमहंस

(ब) स्वामी विवेकानंद

(स) स्वामी दयानंद

(द) स्वामी श्रद्धानंद

उत्तर- (ब) स्वामी विवेकानंद

70. कन्याकुमारी का रॉक मेमोरियल निम्नांकित में किसके लिए समर्पित है?

(अ) चैतन्य महाप्रभु

(ब) राजा राममोहन राय

(स) स्वामी विवेकानंद

(द) दयानंद सरस्वती

उत्तर- (स) स्वामी विवेकानंद

71. किसने विवेकानंद को ‘आधुनिक राष्ट्रीय आंदोलन का आध्यात्मिक पिता’ की संज्ञा दी?

(अ) सुभाषचंद्र बोस ने

(ब) रवींद्रनाथ टैगोर ने

(स) महात्मा गांधी ने

(द) अरविंद घोष ने

उत्तर- (अ) सुभाषचंद्र बोस ने

72. विवेकानंद के बारे में नीचे दिये गये कथनों में से कौन-कौन से कथन सही है

  1. उन्होंने वेद को अमोध माना।
  2. उनका विश्वास था कि वेदांत पूर्ण रूप से संगत है।
  3. उन्होंने जाति व्यवस्था की निंदा की।
  4. उन्होंने अपने देशवासियों की इस बात के लिए आलोचना की कि उन्होंने बाहरी विश्व से संपर्क छोड़ दिया है।

नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

(अ) 2, 3 और 4

(ब) 1,3 और 4

(स) 1, 2 और 3

(द) केवल 2 और 4

उत्तर- (स) 1, 2 और 3

73. थियोसोफिकल सोसाइटी ने भारत में कब और कहाँ अपना मुख्य कार्यालय सस्थापित किया?

(अ) 1882, अड्यार

(ब) 1885, बेलूर

(स) 1890, आवडी

(द) 1895, वेल्लूर

उत्तर- (अ) 1882, अड्यार

74. थियोसोफिकल आंदोलन की गतिविधियों को भारत में व्यापक रूप से फैलाने का श्रेय किसे है?

(अ) एनी बेसेंट

(ब) एच. एस. ऑलकाट

(स) एच. पी. ब्लावत्सकी

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) एनी बेसेंट

75. 1898 में बनारस में सेंट्रल हिंदू कॉलेज की स्थापना किसने की, जिसे बाद में 1916 में मदनमोहन मालवीय ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में परिवर्तित किया?

(अ) एनी बेसेंट

(ब) मैडम भीखाजी कामा

(स) गोपाल कृष्ण गोखले

(द) गोविंद वल्लभ पंत

उत्तर- (अ) एनी बेसेंट

76. एनी बेसेंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा कब बनी?

(अ) 1914 में

(ब) 1915 में

(स) 1916 में

(द) 1917 में

उत्तर- (द) 1917 में

77. कूका आंदोलन (नामधारी) को किसने संगठित किया?

(अ) गुरु रामदास

(ब) गुरु नानक

(स) गुरु रामसिंह

(द) गुरु गोविंद सिंह

उत्तर- (स) गुरु रामसिंह

78. कुका/नामधारी आंदोलन के नेता थे-

  1. भगत जवाहर मल
  2. भाई बालकसिंह
  3. बाबा रामसिंह कूका

(अ) 1 और 2

(ब) 2 और 3

(स) 1 और 3

(द) 1, 2 और 3

उत्तर- (द) 1, 2 और 3

79. 1920-25 के दौरान चले अकाली आंदोलन/ गुरुद्वारा सुधार आंदोलन के नेता थे-

  1. करतार सिंह झब्बर
  2. बाबा खड़ग सिंह
  3. मास्टर तारा सिंह

(अ) 1 और 2

(ब) 1 और 3

(स) 2 और 3

(द) 1, 2 और 3

उत्तर- (द) 1, 2 और 3

80. सिख गुरुद्वारा सुधार अधिनियम कब पारित हुआ?

(अ) 1925 में

(ब) 1930 में

(स) 1935 में

(द) 1945 में

उत्तर- (अ) 1925 में

81. राधास्वामी सत्संग के संस्थापक कौन थे?

(अ) हरिदास स्वामी

(ब) शिवदयाल साहब

(स) शिव नारायण अग्निहोत्री

(द) स्वामी श्रद्धानंद

उत्तर- (ब) शिवदयाल साहब

82. देव समाज का संस्थापक निम्न में से कौन था?

(अ) वल्लभभाई पटेल

(ब) दादाभाई नौरोजी

(स) शिवनारायण अग्निहोत्री

(द) रामकृष्ण परमहंस

उत्तर- (स) शिवनारायण अग्निहोत्री

83. ‘महाराष्ट्र का सुकरात’ किसे कहा जाता है?

(अ) बाल गंगाधर तिलक

(ब) बिपिनचंद्र पाल

(स) फिरोजशाह मेहता

(द) महादेव गोविंद रानाडे

उत्तर- (द) महादेव गोविंद रानाडे

84. निम्नलिखित में से किसकी स्थापना ज्योतिबा फुले ने की ?

(अ) सत्यशोधक समाज

(ब) दलित वर्ग मिशन समाज

(स) बहुजन समाज

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) सत्यशोधक समाज

85. 1873 ई. में ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना की गई-

(अ) राजा राममोहन राय द्वारा

(ब) श्री नारायण गुरु द्वारा

(स) ज्योतिबा फुले द्वारा

(द) ईश्वरचंद्र विद्यासागर द्वारा

उत्तर- (स) ज्योतिबा फुले द्वारा

86. 1873 ई. में महाराष्ट्र में स्थापित ‘सत्यशोधक समाज’ का उद्देश्य था-

(अ) ब्राह्मणवाद का विरोध करना

(ब) निम्न जातियों को शिक्षित करके उनका उत्थान करना

(स) अ एवं ब दोनों

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) अ एवं ब दोनों

87. 19वीं सदी में ज्योतिबा फुले के ‘सत्यशोधक समाज’ ने क्या प्रयास किया था?

(अ) दंभी ब्राह्मणों तथा उनके अवसरवादी धर्मग्रंथों से नीची जातियों की रक्षा

(ब) जाति प्रथा पर आक्रमण

(स) सतारा में जमींदार विरोधी व महाजन विरोधी विप्लव का नेतृत्व

(द) अछूतों के लिए पृथक् प्रतिनिधित्व

उत्तर- (अ) दंभी ब्राह्मणों तथा उनके अवसरवादी धर्मग्रंथों से नीची जातियों की रक्षा

88. किसी समय महात्मा गांधी के सहयोगी रह चुके, किंतु उनसे अलग होकर एक आमूल परिवर्तनवादी आंदोलन जिसका नाम ‘आत्म-सम्मान आंदोलन’ था, चलाने वाले कौन थे ?

(अ) पी. त्यागराज शेट्टी

(ब) छत्रपति महाराज

(स) ई.वी. रामास्वामी नायकर

(द) ज्योतिबा फुले

उत्तर- (स) ई.वी. रामास्वामी नायकर

89. अस्पृश्य समुदाय के लोगों को लक्षित कर प्रथम मासिक पत्रिका ‘विटाल-विध्वंसक’ किसके द्वारा प्रकाशित की गई थी?

(अ) गोपाल बाबा वलंगकर

(ब) ज्योतिबा फुले

(स) मोहनदास करमचंद गांधी

(द) भीमराव रामजी अंबेडकर

उत्तर- (अ) गोपाल बाबा वलंगकर

90. 1888 ई. में अरव्विपुरम, केरल में किसने ‘अरव्विपुरम आंदोलन’ चलाया?

(अ) श्री नारायण गुरु

(ब) ज्योतिबा फुले

(स) बी.आर. अम्बेडकर

(द) वी.आर. शिंदे

उत्तर- (अ) श्री नारायण गुरु

91. किसने नारा दिया: मानव के लिए एक धर्म, एक जाति व एक ईश्वर?

(अ) श्री नारायण गुरु

(ब) ई. वी. रामास्वामी नायकर

(स) ज्योतिबा फूले

(द) महात्मा गांधी

उत्तर- (अ) श्री नारायण गुरु

92. ‘वायकोम सत्याग्रह’ (1924-25) कहाँ चलाया गया?

(अ) केरल

(ब) तमिलनाडु

(स) कर्नाटक

(द) आंध्र प्रदेश

उत्तर- (अ) केरल

93. 1902-03 ई. में आरंभ किया गया ‘श्री नारायणधर्म परिपालनम योगम’ आंदोलन के प्रणेता थे-

(अ) श्री नारायण गुरु

(ब) ई.वी. रामास्वामी नायकर

(स) ज्योतिबा फूले

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) श्री नारायण गुरु

94. 1906 ई. में बंबई में ‘दलित वर्ग मिशन समाज’ की स्थापना किसने की ?

(अ) विट्ठल रामजी शिंदे

(ब) महात्मा गांधी

(स) वी. आर. अंबेडकर

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) विट्ठल रामजी शिंदे

95. ‘नानू आसन’ किसे कहा जाता था?

(अ) श्री नारायण गुरु

(ब) इ.वी. रामास्वामी नायकर

(स) सी.एन. मुदालियार

(द) टी.एम. नायर

उत्तर- (अ) श्री नारायण गुरु

96. 1910 ई. में सतारा में ‘बहुजन समाज’ की स्थापना किसने की?

(अ) वी.आर. शिंदे

(ब) मुकुंदराव पाटिल

(स) नानाजी देशमुख

(द) बी. आर. अंबेडकर

उत्तर- (ब) मुकुंदराव पाटिल

97. 1914 ई. में केरल में ‘नायर सर्विस सोसाइटी’ की स्थापना किसने की?

(अ) पद्यनाथ पिल्लई

(ब) सी.एन. मुदालियार

(स) टी.एम. नायर

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) पद्यनाथ पिल्लई

98. 19वीं सदी की महानतम पारसी समाज सुधारक थे-

(अ) सर जमशेदजी

(ब) सर रुस्तम वहरामजी

(स) नवलजी टाटा

(द) बहरामजी एम. मालाबारी

उत्तर- (द) बहरामजी एम. मालाबारी

99. पारसी समुदाय के सामाजिक पुनरुद्धार के लिए बंबई में 1851 में स्थापित किया गया एक सामाजिक धार्मिक संगठन ‘रहनुमाई मजदाइन सभा’ के सदस्य थे-

  1. एस. एस. बंगाली
  2. नीरोजी फुरदोन जी
  3. जे. वी. वाचा
  4. दादाभाई नौरोजी
  5. आर. के. कामा

(अ) 1, 2, 3 एवं 4

(ब) 1, 2, 3, 4 एवं 5

(स) 1, 2, 4 एवं 5

(द) 1, 3, 4 एवं 5

उत्तर- (ब) 1, 2, 3, 4 एवं 5

100. 19वीं सदी के धर्म एवं समाज सुधार आंदोलनों ने जनसंख्या के किस वर्ग को मुख्यतया आकर्षित किया?

  1. बुद्धिजीवी
  2. नगरीय उच्च जातियाँ
  3. निर्धन सर्वसाधारण वर्ग
  4. उदार रजवाड़े

कूट में उत्तर दें-

(अ) केवल 1

(ब) 1 एवं 2

(स) 1, 3 एवं 3

(द) 1, 2 एवं 4

उत्तर- (द) 1, 2 एवं 4

101. 1914 ई. में बंबई में ‘सेवा समिति ब्वॉय स्काउट्स एसोसिएशन’ की स्थापना किसने की?

(अ) श्रीराम वाजपेयी

(ब) कर्नल एच. एस. ऑलकाट

(स) मैडम कामा

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) श्रीराम वाजपेयी

102. निम्न में से कौन फेबियन आंदोलन का प्रस्तावक था?

(अ) एनी बेसेंट

(ब) ए. ओ. ह्यूम

(स) माइकेल मधुसूदन दत्त

(द) आर. पामदत्त

उत्तर- (अ) एनी बेसेंट

103. एम.सी. शीतलवाड, वी.एन. राव तथा अल्लादि कृष्णस्वामी अय्यर प्रख्यात सदस्य थे-

(अ) स्वराज पार्टी के

(ब) ऑल इंडियन नेशनल लिबरल फेडरेशन के

(स) मद्रास लेबर युनियन के

(द) सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी के

उत्तर- (द) सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी के

104. 1863 ई. में कलकत्ता में ‘मोहम्मडन एसोसिएशयन’ की स्थापना किसने की?

(अ) अब्दुल लतीफ

(ब) सैयद अमीर अली

(स) सैयद अहमद खाँ

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) अब्दुल लतीफ

105. देवबंद आंदोलन से जुड़े उस विद्वान का नाम बताइए जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई?

(अ) अबुल कलाम आजाद

(ब) मोहम्मद अली जिन्ना

(स) बदरुद्दीन तैयबजी

(द) चिराग अली

उत्तर- (अ) अबुल कलाम आजाद

106. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?

(अ) सैयद अहमद खाँ

(ब) मुहम्मद इकबाल

(स) मुहम्मद अली

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) सैयद अहमद खाँ

107. अलीगढ़ आंदोलन का उद्देश्य था-

(अ) भारतीय इस्लाम का उदारीकरण व धार्मिक पुनर्व्याख्या

(ब) समाज सुधार के आधुनिक शिक्षा के जरिए भारतीय मुसलमानों का आधुनिकीकरण

(स) अ एवं ब दोनों

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) अ एवं ब दोनों

108. अलीगढ़ में स्थित ‘मुहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज’ को किसने स्थापित किया?

(अ) सैय्यद अहमद खाँ

(ब) बदरुद्दीन तैयबजी

(स) अबुल कलाम आजाद

(द) मुहम्मद अली जिन्ना

उत्तर- (अ) सैय्यद अहमद खाँ

109. ‘तहजीब-उल-एखलाक’ के रचनाकार है-

(अ) जाकिर हुसैन

(ब) अबुल कलाम आज़ाद

(स) सैयद अहमद खाँ

(द) राजा राममोहन राय

उत्तर- (स) सैयद अहमद खाँ

110. अलीगढ़ आंदोलन का स्वरूप कैसा था?

  1. ब्रिटिश विरोधी
  2. ब्रिटिश समर्थक
  3. कांग्रेस विरोधी
  4. कांग्रेस समर्थक
  5. हिंदू विरोधी

(अ) 1, 2, 3

(ब) 2, 3,4

(स) 2, 3, 5

(द) 1, 3, 5

उत्तर- (द) 1, 3, 5

111. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का समर्थन एवं ब्रिटिश पक्षधर अलीगढ़ आंदोलन का विरोध करने वाला आंदोलन था-

(अ) देवबंद आंदोलन

(ब) अहल-ए-हदीस

(स) अहल-ए-कुरान

(द) बरेलवी

उत्तर- (अ) देवबंद आंदोलन

112. ‘अल हिलाल’ एवं ‘अल बलग’ जर्नल के संपादक थे-

(अ) सैयद अहमद खाँ

(ब) शिब्ली नोमानी

(स) अबुल कलाम आजाद

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) अबुल कलाम आजाद

113. किस आंदोलन के नेता अपने को हजरत मुहम्मद के समकक्ष/बराबर मानते थे और स्वयं को ‘मसीह-उल-मौउद’ कहते थे?

(अ) अहमदिया आंदोलन

(ब) वहाबी आंदोलन

(स) तायूनी आंदोलन

(द) खिलाफत आंदोलन

उत्तर- (अ) अहमदिया आंदोलन

114. अहमदिया/कादियानी आंदोलन (1889-90) किसने आरंभ किया था?

(अ) मिर्जा गुलाम अहमद

(ब) सर सैयद अहमद

(स) रशीद अहमद

(द) हुसैन अहमद

उत्तर- (अ) मिर्जा गुलाम अहमद

115. 20वीं सदी के आरंभिक दशक में आरंभ होनेवाला आंदोलन था-

(अ) वहाबी

(ब) देवबंद

(स) अलीगढ़

(द) अहरार

उत्तर- (द) अहरार

116=. सूची-‘अ’ को सूची-‘ब’ से सुमेलित कीजिए-

सूची-‘अ’ सूची-‘ब’
क. ब्रह्म समाज, 1828 1. राजाराम मोहन रॉय
ख. आदि ब्रह्म समाज, 1866 2. देवेंद्र नाथ टैगोर
ग. भारतीय ब्रह्म समाज, 1866 3. केशवचंद्र सेन
घ. साधारण ब्रह्म समाज, 1878 4. आनंद मोहन बोस

(अ) क. 1, ख. 2, ग. 3, घ. 4

(ब) क. 1, ख. 2, ग. 4, घ. 3

(स) क. 2, ख. 1, ग. 4, घ. 3

(द) क. 4, ख. 3, ग. 2, घ. 1

उत्तर- (अ) क. 1, ख. 2, ग. 3, घ. 4

117. सूची-‘अ’ को सूची-‘ब’ से सुमेलित कीजिए-

सूची-‘अ’ सूची-‘ब’
क. फरैजी/फ़रीदी, 1804, फरीदपुर/बंगाल 1.. हाजी शरीयतुल्ला व दादू मियां
ख. बहावी, 1821 के बाद,पटना/बिहार 2. सैयद अहमद रायबरेली
ग. दार-उल उलूम 1867 देवबंद/उ.प्र. 3. मुहम्मद कासिम ननौतवी व रसीद अहमद गंगोही
घ. अलीगढ़ 1875, उ.प्र. 4. सर सैयद अहमद खाँ

(अ) क. 1, ख. 2, ग. 3, घ. 4

(ब) क. 2, ख. 1, ग. 3, घ. 4

(स) क. 1, ख. 2, ग. 4, घ. 3

(द) क. 4, ख. 3, ग. 2, घ. 1

उत्तर- (अ) क. 1, ख. 2, ग. 3, घ. 4

118. सूची-‘अ’ को सूची-‘ब’ से सुमेलित कीजिए-

सूची-‘अ’ सूची-‘ब’
क. दीनबंधु सार्वजनिक सभा, 1884 1. ज्योतिबा फुले
ख. सेवा सदन, 1908 2. बेहरामजी एम. मालाबारी
ग. देव समाज, 1887 3. शिवनारायण अग्निहोत्री
घ. रामकृष्ण मिशन,1897 4. स्वामी विवेकानंद

(अ) क. 4, ख. 3, ग. 2, घ. 1

(ब) क. 1, ख. 2, ग. 3, घ. 4

(स) क. 1, ख. 4, ग. 3, घ. 2

(द) क. 2, ख. 1, ग. 3, घ. 4

उत्तर- (ब) क. 1, ख. 2, ग. 3, घ. 4

119. सूची-‘अ’ को सूची-‘ब’ से सुमेलित कीजिए-

सूची-‘अ’ सूची-‘ब’
क. सनातन धर्म सभा/भारतधर्म महामंडल, 1895 1. पं. दीन दयालु शर्मा
ख. सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसायटी, 1905 2. गोपालकृष्ण गोखले
ग. निष्काम निष्काम कर्म मठ , 1908 3. डी.के. कर्वे
घ. सोशल सर्विस लीग, 1911 4. नारायण मलहार जोशी

(अ) क. 1, ख. 2, ग. 3, घ. 4

(ब) क. 2, ख. 1, ग. 3, घ. 4

(स) क. 1, ख. 2, ग. 4, घ. 3

(द) क. 4, ख. 3, ग. 2, घ. 1

उत्तर- (अ) क. 1, ख. 2, ग. 3, घ. 4

120. सूची-‘अ’ को सूची-‘ब’ से सुमेलित कीजिए-

सूची-‘अ’ सूची-‘ब’
क. विधवा पुनर्विवाह अधिनियम 1856 1. ईश्वरचंद्र विद्यासागर
ख. सिविल मैरिज एक्ट 1872 2. केशवचंद्र सेन
ग. सम्मति आयु अधिनियम 1891 3. बी.एम. मालाबारी
घ. बाल विवाह निरोधक अधिनियम 1929 4. हर हरबिलास शारदा

(अ) क. 1, ख. 2, ग. 3, घ. 4

(ब) क. 2, ख. 1, ग. 4, घ. 3

(स) क. 1, ख. 2, ग. 4, घ. 3

(द) क. 4, ख. 3, ग. 2, घ. 1

उत्तर- (अ) क. 1, ख. 2, ग. 3, घ. 4

इन्हें भी पढ़ सकते हैं-

सिंधुघाटी सभ्यता में कला एवं धार्मिक जीवन 

अठारहवीं शताब्दी में भारत

बाबर के आक्रमण के समय भारत की राजनैतिक दशा 

विजयनगर साम्राज्य का उत्थान और पतन 

वियेना कांग्रेस

प्रथम विश्वयुद्ध, 1914-1918 ई. 

पेरिस शांति-सम्मेलन और वर्साय की संधि 

द्वितीय विश्वयुद्ध : कारण, प्रारंभ, विस्तार और परिणाम 

बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए देख सकते हैं-

आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

प्राचीन भारतीय इतिहास पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

मध्यकालीन भारत पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न 

यूरोप में पुनर्जागरण पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

बौद्ध धर्म पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न