आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न भाग-5 (MCQs on Modern India and National Movement-5)

आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन

1. जोनाथन डंकन ने वाराणसी में प्रथम ‘संस्कृत कॉलेज’ की स्थापना की थी-

(अ) 1791

(ब) 1798

(स) 1620

(ब) 1875

उत्तर-(अ) 1791

2. निम्नलिखित में से कौन चरहत सिंह (चरतसिंह) सुकरचकिया का पोता था?

(अ) बंदाबहादुर

(ब) कपूरसिंह

(स) रणजीतसिंह

(द) जस्सासिंह अहलूवालिया

उत्तर-(स) रणजीतसिंह

3. भारत और पाकिस्तान की नई सीमाओं की घोषणा किस तिथि को की गई?

(अ) 10 अगस्त, 1947

(ब) 11 अगस्त, 1947

(स) 12 अगस्त, 1947

(द) 14 अगस्त, 1947

उत्तर-(द) 14 अगस्त, 1947

4. किस घटना से भारत में ब्रिटिश उपनिवेशवाद की नींव पड़ी थी?

(अ) द्वितीय एंग्लो-सिख युद्ध

(ब) प्लासी का युद्ध

(स) श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी

(द) इलाहाबाद की संधि

उत्तर-(ब) प्लासी का युद्ध

5. 1757 में प्लासी के युद्ध में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना का नेतृत्व किसने किया था?

(अ) नेविल चेम्बरलेन

(ब) रॉबर्ट क्लाइव

(स) हेक्टर मुनरो

(द) जेम्स एलेक्जेंडर

उत्तर-(ब) रॉबर्ट क्लाइव

6. 1942 में सबसे पहले ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया था-

(अ) महात्मा गांधी

(ब) सुभाषचंद्र बोस

(स) बी.आर. अंबेडकर

(द) जयप्रकाश पारायण

उत्तर-(अ) महात्मा गांधी

7. भारत में 1822 में होल्ट मैकेंज़ी ने राजस्व संग्रहण की निम्नलिखित में से कौन-सी विधि विकसित की?

(अ) रैयतवाड़ी प्रणाली

(ब) जमींदारी प्रणाली

(स) स्थायी बंदोबस्त

(द) महालवाड़ी बंदोबस्त

उत्तर-(द) महालवाड़ी बंदोबस्त

8. 1857 के विद्रोह में भारत के अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह ‘जफर’ को निर्वासित करके भेजा गया था-

(अ) जापान

(ब) नेपाल

(स) बर्मा

(द) श्रीलंका

उत्तर-(स) बर्मा

9. साइमन कमीशन में कितने भारतीय सदस्य थे?

(अ) दो

(ब) एक

(स) तीन

(द) शून्य

उत्तर-(द) शून्य

10. 1917 में महात्मा गांधी को चंपारण लाने में किसकी भूमिका थी?

(अ) अरुणा आसफ अली

(ब) मौलाना मजहरुल हक

(स) राजकुमार शुक्ल

(द) सरदार पटेल

उत्तर-(स) राजकुमार शुक्ल

11. ब्रिटिश भारत के किस वायसराय ने भारतीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण कराया था?

(अ) लार्ड कॉर्नवालिस

(ब) लॉर्ड कैनिंग

(स) लॉर्ड मिंटो

(द) लॉर्ड डलहौजी

उत्तर-(द) लॉर्ड डलहौजी

12. ‘प्रार्थना समाज’ की स्थापना किसने की थी?

(अ) महात्मा गांधी

(ब) दयानंद सरस्वती

(स) स्वामी विवेकानंद

(द) आत्माराम पांडुरंग

उत्तर-(द) आत्माराम पांडुरंग

13. ‘पॉवर्टी एंड अनब्रिटिश रूल ऑफ इंडिया’ किसकी रचना है?

(अ) सर ऑर्थर कॉटन

(ब) मोतीलाल नेहरू

(स) लार्ड कॉर्नवालिस

(द) दादाभाई नौरोजी

उत्तर-(द) दादाभाई नौरोजी

14. महात्मा गांधी ने ‘नमक सत्याग्रह’ की शुरुआत की थी-

(अ) 26 मार्च, 1929

(ब) 12 मार्च, 1930

(स) 16 मार्च, 1931

(द) 5 अप्रैल, 1930

उत्तर-12 मार्च, 1930

15. कामागाटामारू की घटना घटित हुई थी-

(अ) 1914 में

(ब) 1816 में

(स) 1912 में

(द) 1918 में

उत्तर-(अ) 1914 में

16. ‘जालियाँवाला बाग नरसंहार की घटना के समय भारत का वायसराय था-

(अ) लॉर्ड इरविन

(ब) लॉर्ड वेलेजली

(स) लॉर्ड मिंटो

(द) लॉर्ड चेम्सफोर्ड

उत्तर-(द) लॉर्ड चेम्सफोर्ड

17. निम्नलिखित में से कौन-सी क्रांतिकारी पत्रिका विदेश में प्रकाशित नहीं होती थी?

(अ) इंडियन सोशियोलॉजिस्ट

(ब) युगांतर

(स) फ्री हिन्दुस्तान

(द) तलवार

उत्तर-(ब) युगांतर

18. निम्नलिखित में से कौन-सा ‘आश्रम’ महात्मा गांधी ने नहीं स्थापित किया था?

(अ) सेवाग्राम

(ब) टॉलस्टॉय फार्म

(स) पवनार

(द) साबरमती

उत्तर-(स) पवनार

19. बंगाल के क्रांतिकारी संगठन ‘अनुशीलन समिति’ से संबंधित नहीं है-

(अ) राजेंद्र लाहिड़ी

(ब) भूपेंद्रनाथ दत्त

(स) बारींद्रकुमार घोष

(द) जतींद्रनाथ बनर्जी

उत्तर-(अ) राजेंद्र लाहिड़ी

20. खिलाफत आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था?
(अ) शौकत अली और मुहम्मद अली

(ब) अरमान अली और मुहम्मद अली

(स) शौकत अली और अरमान अली

(द) शौकत असी और मुसाफिर अली

उत्तर-(अ) शौकत अली और मुहम्मद अली

21. 1912 में उर्दू भाषा की एक साप्ताहिक पत्रिका ‘अल-हिलाल’ को आरंभ किया था-

(अ) मौलाना अबुलकलाम आज़ाद ने

(ब) मौलाना शौकतअली ने

(स) चौधरी खजीकुज्जमाँ ने

(द) हकीम अजमल खाँ ने

उत्तर-(अ) मौलाना अबुलकलाम आज़ाद ने

22. किस गवर्नर जनरल ने ‘पैरामाउंटसी की नीति’ का आरंभ किया था?

(अ) लॉर्ड वेलेजली

(ब) लॉर्ड डलहौजी

(स) लॉर्ड कॉर्नवालिस

(द) लॉर्ड हेस्टिंग्स

उत्तर-(द) लॉर्ड हेस्टिंग्स

23. अंग्रेजी साप्ताहिक ‘मराठा’ और मराठी साप्ताहिक ‘केसरी’ का संपादक कौन था?

(अ) दिनशॉ वाचा

(ब) गोपालगणेश अगरकर

(स) पट्टाभि सीतारैमय्या

(द) आशुतोष मुखर्जी

उत्तर-(ब) गोपालगणेश अगरकर

24. सुभाषचंद्र बोस ने ‘राष्ट्रीय योजना समिति’ की स्थापना की थी-

(अ) 1932 ई.

(ब) 1938 ई.

(स) 1942 ई.

(द) 1944 ई.

उत्तर-(ब) 1938 ई.

25. दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया-

(अ) 1901 ई.

(ब) 1911 ई.

(स) 1913 ई.

(द) 1921 ई.

उत्तर-(ब) 1911 ई.

26. कोलकाता में 10 जुलाई, 1800 को ‘फोर्ट विलियम कॉलेज’ की स्थापना की थी-

(अ) लॉर्ड वेलेजली

(ब) लॉर्ड केनिंग

(स) लॉर्ड कर्जन

(ब) लॉर्ड एलेनबरो

उत्तर-(अ) लॉर्ड वेलेजली

27. ‘सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी’ के संस्थापक थे-

(अ) गोपालकृष्ण गोखले

(ब) बाल गंगाधर तिलक

(स) महादेव गोविंद रानाडे

(द) बिपिनचंद्र पाल

उत्तर-(अ) गोपालकृष्ण गोखले

28. किस वर्ष में ‘सामान्य सेवा भर्ती अधिनियम’ के द्वारा भारतीय सैनिकों के लिए समुद्री यात्रा अनिवार्य कर दी गई थी?

(अ) 1854 ई.

(ब) 1856 ई.

(स) 1857 ई.

(द) 1858 ई.

उत्तर-(ब) 1856 ई.

29. 1924 ई. में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बेलगाम अधिवेशन (39वें सत्र) की अध्यक्षता की थी-

(अ) मुहम्मदअली जिन्ना

(ब) सरोजिनी नायडू

(स) रवींद्रनाथ टैगोर

(द) महात्मा गांधी

उत्तर-(द) महात्मा गांधी

30. किस युद्ध के द्वारा भारत पर अंग्रेजों का प्रभुत्व स्थापित हो गया?

(अ) वांडीवाश की लड़ाई

(ब) करनाल का युद्ध

(स) बक्सर का युद्ध

(द) पानीपत का तीसरा युद्ध

उत्तर-(स) बक्सर का युद्ध

31. मुस्लिम कानून और संबंधित विषयों के अध्ययन करने के लिए 1781 में ‘कलकत्ता मदरसा’ की स्थापना की थी-

(अ) लॉर्ड वेलेजली

(ब) लॉर्ड केनिंग

(स) जोनाथन डंकन

(ब) लॉर्ड एलेनबरो

उत्तर-(स) जोनाथन डंकन

32. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब मीरकासिम की संयुक्त सेना के बीच बक्सर का युद्ध हुआ था-

(अ) 1757 में

(ब) 1764 में

(स) 1761 में

(द) 1739 में

उत्तर-(ब) 1764 में

33. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा युद्ध आंग्ल-फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्विता में निर्णायक सिद्ध हुआ?

(अ) सेरिंगपट्टम का युद्ध

(ब) वांडीवाश का युद्ध

(स) असाय का युद्ध

(द) चिलियानवाला का युद्ध

उत्तर-(ब) वांडीवाश का युद्ध

34. ‘मोनिया’ किसके बचपन का एक नाम था?

(अ) वीर सावरकर

(ब) महात्मा गांधी

(स) तात्या तोपे

(द) कुँवरसिंह

उत्तर-(ब) महात्मा गांधी

35. दिल्ली दरबार 1911 के दौरान दिल्ली की आधारशिला किसने रखी थी?

(अ) हरबर्ट बटलर

(ब) लॉर्ड विलिंग्डन

(स) जॉर्ज पंचम

(द) लॉर्ड इरविन

उत्तर-(स) जॉर्ज पंचम

36. भारत में खिलाफत आंदोलन के बारे में क्या सही है?

(अ) यह पाकिस्तान की माँग का एक आंदोलन था

(ब) भारत में मुगल शासन की पुनः बहाली का एक आंदोलन था

(स) यह तुर्की के सुल्तान के समर्थन में एक आंदोलन था

(द) यह जलियाँवाला बाग के नरसंहार के खिलाफ एक आंदोलन था

उत्तर-(स) यह तुर्की के सुल्तान के समर्थन में एक आंदोलन था

37. निम्नलिखित में से किसका निर्माण 1921 ई. में एडविन लुटियंस ने करवाया था?

(अ) गेटवे ऑफ इंडिया

(ब) पंचमहल

(स) इंडिया गेट

(द) चारमीनार

उत्तर-(स) इंडिया गेट

38. असहयोग आंदोलन के दौरान चौरी चौरा की घटना उत्तर प्रदेश के किस जिले में हुई?

(अ) वाराणसी

(ब) कानपुर

(स) इलाहाबाद

(द) गोरखपुर

उत्तर-(द) गोरखपुर

39. महात्मा गांधी ने साबरमती से लेकर दांडी तक प्रसिद्ध ‘नमक मार्च’ किया था। दांडी गुजरात के किस जिले में है?

(अ) पोरबंदर

(ब) नवसारी

(स) सूरत

(द) भड़ौच

उत्तर-(ब) नवसारी

40. ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगाा’, यह कथन है-

(अ) गोपाल कृष्ण गोखले

(ब) भगतसिंह

(स) बाल गंगाधर तिलक

(द) चंद्रशेखर आजाद

उत्तर-(स) बाल गंगाधर तिलक

41. ‘प्रार्थना समाज’ के संस्थापक थे-

(अ) स्वामी विवेकानंद

(ब) आत्माराम पांडुरंग

(स) स्वामी दयानंद सरस्वती

(द) राजा राममोहन रॉय

उत्तर-(ब) आत्माराम पांडुरंग

42. जो तिरंगा झंडा स्टुटगार्ट में मैडम कामा ने फहराया था, उसे छिपाकर भारत कौन लाया था?

(अ) इंदुलाल याज्ञनिक

(ब) भीकाजी कामा

(स) किशन सिंह

(द) वीर सावरकर

उत्तर-(अ) इंदुलाल याज्ञनिक

43. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना का पहला प्रयास किया था-

(अ) पी.के.आर.पी. राव

(ब) दादाभाई नौरोजी

(स) पी.सी महलनोबिस

(द) एस.डी. तेंदुलकर

उत्तर-(ब) दादाभाई नौरोजी

44. मोपला विद्रोह किन वर्षों के बीच हुआ था?

(अ) 1917-1919

(ब) 1923-1924

(स) 1921-1922

(द) 1914-1915

उत्तर-(स) 1921-1922

45. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कालानुक्रमिक रूप से कौन सी घटना सबसे पहले घटित हुई थी?

(अ) सविनय अवज्ञा आंदोलन

(ब) भारत छोड़ो आंदोलन

(स) असहयोग आंदोलन

(द) जालियाँवाला बाग हत्याकांड

उत्तर-(द) जालियाँवाला बाग हत्याकांड

46. जालियाँवाला बाग हत्याकांड हुआ था-

(अ) 30 अप्रैल, 1919

(ब) 13 अप्रैल, 1919

(स) 30 अप्रैल, 1920

(द) 13 अप्रैल, 1920

उत्तर-(ब) 13 अप्रैल, 1919

47. जालियाँवाला बाग नरसंहार के दौरान भारत का वायसरॉय कौन था?

(अ) लॉर्ड रिपन

(ब) लॉर्ड चेम्सफोर्ड

(स) लॉर्ड डलहौजी

(द) लॉर्ड इरविन

उत्तर-(ब) लॉर्ड चेम्सफोर्ड

48. नमक पर ब्रिटिश एकाधिकार के विरोध में गांधीजी ने ‘दांडी मार्च’ का शुभारंभ किया था?

(अ) 1920

(ब) 1927

(स) 1930

(द) 1928

उत्तर-(स) 1930

49. दादाभाई नौरोजी ने किस अधिवेशन में ‘स्वराज’ को लक्ष्य घोषित किया था?

(अ) लाहौर अधिवेशन, 1885

(ब) बॉम्बे अधिवेशन, 1889

(स) कलकत्ता अधिवेशन, 1906

(द) कलकत्ता अधिवेशन, 1886

उत्तर-(स) कलकत्ता अधिवेशन, 1906

50. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष थीं-

(अ) विजयलक्ष्मी पंडित

(ब) सरोजिनी नायडू

(स) इंदिरा गांधी

(द) एनी बेसेंट

उत्तर-(ब) सरोजिनी नायडू

इन्हें भी पढ़ सकते हैं-

सिंधुघाटी सभ्यता में कला एवं धार्मिक जीवन 

अठारहवीं शताब्दी में भारत

बाबर के आक्रमण के समय भारत की राजनैतिक दशा 

विजयनगर साम्राज्य का उत्थान और पतन 

वियेना कांग्रेस

प्रथम विश्वयुद्ध, 1914-1918 ई. 

पेरिस शांति-सम्मेलन और वर्साय की संधि 

द्वितीय विश्वयुद्ध : कारण, प्रारंभ, विस्तार और परिणाम 

बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए देख सकते हैं-

आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

प्राचीन भारतीय इतिहास पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

मध्यकालीन भारत पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न 

यूरोप में पुनर्जागरण पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

बौद्ध धर्म पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न