अकबर पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (MCQs on Akbar)

अकबर पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

1.निम्नलिखित में से किस मुगल सम्राट का मूल नाम जलालुद्दीन था?

(अ) बाबर

(ब) हुमायूँ

(स) अकबर

(द) जहाँगीर

उत्तर-(स) अकबर

2. अकबर का जन्म किस दिन हुआ था?

(अ) एकादशी के दिन

(ब) पूर्णिमा के दिन

(स) अमावस्या के दिन

(द) इनमें से कोई नही

उत्तर- (ब) पूर्णिमा के दिन

3. सम्राट अकबर का जन्म हुआ था-

(अ) 20 अक्टूबर, 1542

(ब) 10 अक्टूबर, 1540

(स) 15 अक्टूबर, 1542

(द) 15 अक्टूबर, 1540

उत्तर- (स) 15 अक्टूबर, 1542

4. अकबर किस मुगल शासक का पुत्र था?

(अ) बाबर

(ब) हुमायूँ

(स) शाहजहाँ

(द) शेर खाँ

उत्तर- (ब) हुमायूँ

5. अकबर की माता का नाम था-

(अ) गुलबदन बेगम

(ब) चाँद बेगम

(स) हमीदाबानो बेगम

(द) मुमताज

उत्तर- (स) हमीदाबानो बेगम

6. अकबर के बचपन का नाम था ?

(अ) मिर्जा हकीम

(ब) ख्वाजा मुअज्जम

(स) बदरुद्दीन

(द) बैरम खानफ.

उत्तर- (स) बदरुद्दीन

7. अकबर का जन्म कहाँ हुआ था?

(अ) आगरा

(ब) दिल्ली

(स) प. बंगाल

(द) अमरकोट

उत्तर- (द) अमरकोट

8. अकबर का जन्म किस हिंदू राजा के यहाँ हुआ था?

(अ) राजा राणा प्रताप

(ब) बीरबल

(स) राजी वीरसाल

(द) राजा हरराज

उत्तर- (स) राजी वीरसाल

9. अकबर का शिक्षक था-

(अ) अबुल फजल

(ब) बैरम खाँ

(स) अब्दुल लतीफ

(द) मीर अली अकबर जामी

उत्तर- (स) अब्दुल लतीफ

10. मुगल सम्राट अकबर की उपाधि है?

(अ) दक्षिण का सम्राट

(ब) अर्श-आशियानी

(स) जगदीश्वर

(द) उपरोक्त सभी

उत्तर- (द) उपरोक्त सभी

11. सम्राट अकबर को ‘अर्श-आशियानी’ की उपाधि दी थी-

(अ) हुमायूँ

(ब) शाहजहाँ

(स) बाबर

(द) जहाँगीर

उत्तर- (द) जहाँगीर

12. अकबर को किस उम्र में गजनी की सूबेदारी मिली थी?

(अ) 15 वर्ष

(ब) 18 वर्ष

(स) 12 वर्ष

(द) 9 वर्ष

उत्तर- (द) 9 वर्ष

13. हुमायूँ ने अकबर को युवराज घोषित किया-

(अ) 1545 ई.

(ब) 1550 ई.

(स) 1553 ई.

(द) 1555 ई.

उत्तर-(द) 1555 ई.

14. अकबर का राज्याभिषेक कब हुआ था?

(अ) 14 फरवरी, 1556 ई.

(ब) 1 अक्टूबर, 1550 ई.

(स) 4 अप्रैल, 1632 ई.

(द) 3 मार्च, 1590 ई.

उत्तर- (अ) 14 फरवरी, 1556 ई.

15. मुगल सम्राट अकबर का राज्याभिषेक किया था-

(अ) अबुल कासिम

(ब) अबुल माली

(स) बैरम खान

(द) उपरोक्त में से कोई नही

उत्तर- (अ) अबुल कासिम

16. अकबर का राज्याभिषेक किस स्थान पर हुआ था?

(अ) दिल्ली में

(ब) आगरा में

(स) पं. बंगाल में

(द) कलानौर में

उत्तर- (द) कलानौर में

17. मुगल सम्राट अकबर के राज्याभिषेक का विरोध किया था-

(अ) अबुल कासिम

(ब) अबुल माली

(स) बैरम खान

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ब) अबुल माली

18. राज्याभिषेक के समय अकबर ने कौन-सी उपाधि धारण की थी?

(अ) अकबर बादशाह गाजी

(ब) जिल्ले इलाही

(स) जहीरुद्दीन

(द) आलमगीर

उत्तर- (अ) अकबर बादशाह गाजी

19. अकबर ने 1556 ई. से कब तक शासन किया था?

(अ) 1600 ई.

(ब) 1590 ई.

(स) 1632 ई.

(द) 1605 ई.

उत्तर- (द) 1605 ई.

20. गजनी में अकबर का संरक्षक कौन था?

(अ) बैरम खाँ

(ब) मुनीम खाँ

(स) तातार खाँ

(द) माहम अनगा

उत्तर- (ब) मुनीम खाँ

21. बैरम खाँ अकबर का कब तक संरक्षक रहा?

(अ) 1556 से 1575 ई.

(ब) 1556 से 1560 ई.

(स) 1556 से 1565 ई.

(द) 1556 से 1580 ई.

उत्तर- (ब) 1556 से 1560 ई.

22. निम्नलिखित में से कौन सा मुगल सम्राट अशिक्षित था?

(अ) हुमायूँ

(ब) शाहजहाँ

(स) बाबर

(द) अकबर

उत्तर- (द) अकबर

23. सिंहासन पर बैठते ही अकबर ने कौन सा युद्ध लड़ा और जीता?

(अ) पानीपत का दूसरा युद्ध

(ब) पानीपत का पहला युद्ध

(स) बक्सर का युद्ध

(द) तराईन का पहला युद्ध

उत्तर- (अ) पानीपत का दूसरा युद्ध

24. पानीपत का दूसरा युद्ध किसके बीच हआ था?

(अ) अकबर और शेरशाह

(ब) अकबर और महाराणा प्रताप

(स) अकबर और हेमचंद्र

(द) अकबर औऱ निसार खाँ

उत्तर- (स) अकबर और हेमचंद्र

25. पानीपत का दूसरा युद्ध लड़ा गया था-

(अ) 5 नवंबर, 1556 ई.

(ब) 1 अगस्त, 1590 ई.

(स) 13 नवंबर, 1560 ई.

(द) 10 दिसंबर, 1575 ई.

उत्तर- (अ) 5 नवंबर, 1556 ई.

26. हेमचंद्र को सूर शासक आदिलशाह ने किस पद पर नियुक्त किया था?

(अ) रक्षामंत्री

(ब) प्रधानमंत्री

(स) वित्तमंत्री

(द) संरक्षक

उत्तर- (ब) प्रधानमंत्री

27. किस योद्धा को 22 युद्धों में जीतने का श्रेय प्राप्त था?

(अ) हेमचंद्र को

(ब) सिंकंदर लोदी को

(स) आदिलशाह को

(द) दौलत खाँ को

उत्तर- (अ) हेमचंद्र को

28. हेमू ने दिल्ली में किस मुगल प्रतिनिधि को पराजित कर शाही छत्र धारण किया था?

(अ) बैरम खाँ

(ब) तर्दीबेग

(स) तातार खाँ

(द) अधम खाँ

उत्तर- (ब) तर्दीबेग

29. भारतीय इतिहास में ‘हेमचंद्र विक्रमादित्य’ किस नाम से प्रसिद्ध है?

(अ) हेमू

(ब) राणा सांगा

(स) मालदेव

(द) पूरण मल

उत्तर- (अ) हेमू

30. ‘भारतीय गौरव का अंतिम सूर्य’ शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?

(अ) हेमू

(ब) राणा प्रताप

(स) पृथ्वीराज

(द) शिवाजी

उत्तर- (अ) हेमू

31. पानीपत के द्वितीय युद्ध में किसकी विजय हुई?

(अ) अकबर

(ब) बाबर

(स) शाहजहाँ

(द) जहाँगीर

उत्तर- (अ) अकबर

32. अकबर ने किसके संरक्षण में 1560 ई. तक शासन किया?

(अ) हेमशाह

(ब) बैरम खाँ

(स) माहम अनगा

(द) तातर खाँ

उत्तर- (ब) बैरम खाँ

33. अकबर ने बैरम खाँ को कौन-सी पदवी दी थी?

(अ) अमीर-उल-अमीरा

(ब) खान-ए-खाना

(स) जरीकलम

(द) इनमें से कोई नही

उत्तर- (ब) खान-ए-खाना

34. निम्नलिखित में से किसे अकबर बैरम खाँ की तरह ‘खानबाबा’ के नाम से जानता था?

(अ) मुनीम खाँ

(ब) अबुल कासिम

(स) अबुल माली

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (अ) मुनीम खाँ

35. अकबर के संरक्षक बैरम खाँ का पतन कब हुआ?

(अ) 1556 ई. में

(ब) 1565 ई. में

(स) 1560 ई. में

(द) 1670 ई. में

उत्तर- (स) 1560 ई. में

36. अकबर के संरक्षक बैरम खाँ की हत्या कब की गई थी?

(अ) 1561 ई.

(ब) 1560 ई.

(स) 1565 ई.

(द) 1575 ई.

उत्तर-(अ) 1561 ई.

37. अब्दुर्रहीम खानखाना कौन था?

(अ) बैरम खाँ का पुत्र

(ब) अकबर का पुत्र

(स) हुमायूँ का भाई

(द) माहम अनगा का पुत्र

उत्तर- (अ) बैरम खाँ का पुत्र

38. तथाकथित ‘पेटीकोट शासन’ कब से कब तक माना जाता है?

(अ) 1560-1562 ई.

(ब) 1565-1567 ई.

(स) 1592-1594 ई.

(द) 1620-1622 ई.

उत्तर- (अ) 1560-1562 ई.

39. ‘पेटीकोट शासनकाल’ का आशय क्या है?

(अ) हरम की स्त्रियों का प्रभाव

(ब) शासन में महिलाओं की नियुक्ति

(स) अकबर का पेटीकोट पहनना

(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (अ) हरम की स्त्रियों का प्रभाव

40. निम्नलिखित में से किसकी हत्या अकबर ने व्यक्तिगत रूप से की थी?

(अ) पीर मुहम्मद खाँ

(ब) बाज बहादुर

(स) बैरम खाँ

(द) अधम खाँ

उत्तर- (द) अधम खाँ

41. निम्नलिखित में से किसकी मृत्यु पर अकबर ने अपना सिर मुंडवाया था?

(अ) माहम अनगा

(ब) जीजी अनगा

(स) रुकैया बेगम

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ब) जीजी अनगा

42. साम्राज्य विस्तार के लिए अकबर का पहला आक्रमण किस राज्य पर हुआ था ?

(अ) गुजरात

(ब) पंजाब

(स) मालवा

(द) खानदेश

उत्तर- (स) मालवा

43. 1572 ई. में अकबर ने किसको पराजित कर अहमदाबाद पर अधिकार कर लिया?

(अ) मुजफ्फर खाँ तृतीय को

(ब) तातार खाँ

(स) अधम खाँ

(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (अ) मुजफ्फर खान तृतीय को

44. अकबर ने काबुल की सूबेदारी किसे सौंपी थी?

(अ) बख्तुन्निसा बेगम को

(ब) अधम खाँ को

(स) तातार खाँ को

(द) माहम अनगा को

उत्तर- (अ) बख्तुन्निसा बेगम को

45. अकबर के सेनापति और महाराण प्रताप के बीच हल्दीघाटी का प्रसिद्ध युद्ध कब हुआ?

(अ) 1570 ई. में

(ब) 1578 ई. में

(स) 1576 ई. में

(द) 1580 ई. में

उत्तर- (स) 1576 ई. में

46. हल्दीघाटी का युद्ध लड़ने में अकबर का मुख्य उद्देश्य क्या था?

(अ) शाही नीति

(ब) मान सिंह की भावनाओं को संतुष्ट करने के लिए

(स) राजपूतों का ध्रुवीकरण करना

(द) राणा प्रताप को वश में करना

उत्तर- (द) राणा प्रताप को वश में करना

47. अकबर के किस सेनापति ने महाराणा प्रताप को हराया था?

(अ) बैरम खाँ

(ब) मानसिंह

(स) शाहजहाँ

(द) जसवंतसिंह

उत्तर-(ब) मानसिंह

48. हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप का सेनापति कौन था?

(अ) हकीम खाँ

(ब) मानसिंह

(स) शक्तिसिंह

(द) खुर्रम

उत्तर-(अ) हकीम खाँ

49. महाराणा प्रताप कहाँ का राजा था?

(अ) जयपुर

(ब) जोधपुर

(स) मेवाड़

(द) बीकानेर

उत्तर-(स) मेवाड़

50. अकबर के शासनकाल में रानी दुर्गावती के विरुद्ध मुगल सेना का नेतृत्व किया था-

(अ) बैरम खाँ

(ब) मुनीम खाँ

(स) तातार खाँ

(द) आसफ खा

उत्तर- (द) आसफ खाँ

51. अकबर के विरूद्ध लडने वाली दुर्गावती किस राज्य से संबंधित थी?

(अ) रामगढ़

(ब) असीरगढ़

(स) मांडू

(द) मंडला

उत्तर- (द) मंडला

52. चाँदबीबी किस राज्य से संबंधित थी?

(अ) गुजरात से

(ब) कांधार से

(स) बंगाल से

(द) अहमदनगर से

उत्तर-(द) अहमदनगर से

53. अकबर ने कश्मीर विजय के लिए किसे भेजा था?

(अ) भगवान दास और कासिम खाँ

(ब) भगवान दास और मुनीम खाँ

(स) भगवान दास और तातार खाँ

(द) कासिम खाँ और मानसिंह

उत्तर- (अ) भगवान दास और कासिम खाँ

54. दक्षिण भारत का ‘प्रवेशद्वार’ किसे माना जाता है?

(अ) अहमदनगर

(ब) असीरगढ़

(स) खानदेश

(द) गोंडवाना

उत्तर-(स) खानदेश

55. अकबर ने खानदेश को कब विजित किया था?

(अ) 1591 ई.

(ब) 1570 ई.

(स) 1575 ई.

(द) 1580 ई.

उत्तर-(अ) 1591 ई.

56. अकबर ने किस विजय अभियान के दौरान सबसे पहले समुद्र देखा था?

(अ) गुजरात विजय के दौरान

(ब) दक्षिण विजय के दौरान

(स) कश्मीर विजय के दौरान

(द) काबुल विजय के दौरान

उत्तर-(अ) गुजरात विजय के दौरान

57. गुजरात विजय के दौरान अकबर किन विदेशियों से मिला?

(अ) पुर्तगाली

(ब) अंग्रेज

(स) डच

(द) डेन

उत्तर-(अ) पुर्तगाली

58. अकबर ने किस विजय के बाद सम्राट की उपाधि कब ग्रहण की?

(अ) गुजरात विजय

(ब) दक्षिण विजय

(स) कांधार विजय

(द) कश्मीर विजय

उत्तर- (ब) दक्षिण विजय

59. अकबर का सबसे अंतिम विजय अभियान था?

(अ) कांधार विजय

(ब) बदख्शाँ विजय

(स) गुजरात विजय

(द) असीरगढ़ विजय

उत्तर- (द) असीरगढ़ विजय

60. सम्राट अकबर के शासनकाल में पहला विद्रोह कब हुआ था?

(अ) 1565 ई.

(ब) 1579 ई.

(स) 1591 ई.

(द) 1588 ई.

उत्तर- (अ) 1565 ई.

61. अकबर ने किस चिश्ती संत की समाधि (दरगाह) का दौरा किया था?

(अ) शेख फरीद संज-ए-शंकर

(ब) कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी

(स) शेख नसीमुद्दीन चिराग देहलवी

(द) मुईनुद्दीन चिश्ती

उत्तर- (द) मुईनुद्दीन चिश्ती

62. राजपूतों के साथ पहला वैवाहिक गठबंधन अकबर ने किस राजपूत वंश के साथ किया था?

(अ) सिसोदिया

(ब) राठोर

(स) कछवाहा

(द) बुंदेला

उत्तर- (स) कछवाहा

63. निम्नलिखित में से किस राजपूताना राज्य ने अकबर की सर्वोच्चता को स्वेच्छा से स्वीकार नहीं किया था?

(अ) बीकानेर

(ब) मारवाड़

(स) मेवाड़

(द) अंबर

उत्तर- (स) मेवाड़

64. 1570 ई. में अकबर के नागौर में आयोजित दरबार में किस राजपूत राजा ने अकबर की अधीनता नहीं स्वीकार की थी ?

(अ) जैसलमेर

(ब) बीकानेर

(स) बांसवाड़ा

(द) जोधपुर

उत्तर- (स) बांसवाड़ा

65. किस राजपूत शासक ने मुगलों के विरुद्ध स्वतंत्रता के लिए संघर्ष जारी रखा था?

(अ) मेवाड़ के महाराणा अमरसिंह

(ब) आमेर के राजा भारमल

(स) मारवाड़ के राव चंद्रसेन

(द) बीकानेर के राजा रायसिंह

उत्तर- (स) मारवाड़ के राव चंद्रसेन

66. अकबर ने अपनी राजधानी आगरा से फतेहपुर सीकरी कब स्थानांतरित किया?

(अ) 1579 ई.

(ब) 1578 ई.

(स) 1571 ई.

(द) 1575 ई.

उत्तर- (स) 1571 ई.

67. अकबर ने कब दास प्रथा पर कब प्रतिबंध लगाया था?

(अ) 1568 ई.

(ब) 1566 ई.

(स) 1564 ई.

(द) 1562 ई.

उत्तर- (द) 1562 ई.

68. निम्नलिखित में से किस मुगल बादशाह ने तीर्थयात्रा कर समाप्त कर दिया?

(अ) अकबर

(ब) हुमायूँ

(स) शेरशाह

(द) बहलूल लोदी

उत्तर- (अ) अकबर

69. अकबर ने तीर्थयात्रा कर कब समाप्त किया था?

(अ) 1563 ई.

(ब) 1560 ई.

(स) 1570 ई.

(द) 1575 ई.

उत्तर- (अ) 1563 ई.

70. अकबर ने कौन-सा कर समाप्त कर दिया?

(अ) जजिया

(ब) जकात

(स) खिराज

(द) खम्स

उत्तर-(अ) जजिया

71. सम्राट अकबर ने ‘जजिया’ को समाप्त किया-

(अ) 1562 ई.

(ब) 1575 ई.

(स) 1564 ई.

(द) 1568 ई.

उत्तर- (स) 1564 ई.

72. सम्राट अकबर ने किस वर्ष सती प्रथा पर प्रतिबंध लगाया था?

(अ) 1591 ई.

(ब) 1563 ई.

(स) 1575 ई.

(द) 1588 ई.

उत्तर- (अ) 1591

73. किस वर्ष में सम्राट अकबर ने ‘घोड़े को दागने की प्रणाली’ शुरू की?

(अ) 1562 ई.

(ब) 1563 ई.

(स) 1564 ई.

(द) 1573-74 ई.

उत्तर- (द) 1573-74 ई.

74. सम्राट अकबरने किस वर्ष ‘इतिहास लेखन विभाग’ आरंभ किया?

(अ) 1562 ई.

(ब) 1563 ई.

(स) 1564 ई.

(द) 1574-75 ई.

उत्तर- (द) 1574-75 ई.

75. किस वर्ष सम्राट अकबर ने ‘चार सदस्यीय सुधार समिति’ की स्थापना की थी?

(अ) 1562 ई.

(ब) 1563 ई.

(स) 1564 ई.

(द) 1575 ई.

उत्तर- (द) 1575 ई.

76. कौन चार सदस्यीय सुधार समिति का सदस्य नहीं था?

(अ) शाहबाज खान

(ब) आसफ खान

(स) पुरूषोत्तम दास

(द) अबुल फजल

उत्तर- (द) अबुल फजल

77. अकबर ने इलाही संवत शुरू किया-

(अ) 1585 ई.

(ब) 1583 ई.

(स) 1588 ई.

(द) 1590 ई.

उत्तर- (ब) 1583 ई.

78. अकबर के शासनकाल में ‘गज-ए-इलाही’ की शुरुआत कब हुई?

(अ) 1583 ई.

(ब) 1563 ई.

(स) 1575 ई.

(द) 1588 ई.

उत्तर- (द) 1588 ई.

79. किस वर्ष बादशाह अकबर ने साम्राज्य को प्रांतों में विभाजित किया था?

(अ) 1580 ई.

(ब) 1563 ई.

(स) 1575 ई.

(द) 1573 ई.

उत्तर- (अ) 1580 ई.

80. ‘दीवान-ए-विजारत-ए-कुल’ नामक नये पद की स्थापना किसने की?

(अ) बाबर

(ब) हुमायूँ

(स) अकबर

(द) जहाँगीर

उत्तर- (स) अकबर

81. अकबर के शासनकाल में दीवान का उचित दर्जा पाने वाला पहला व्यक्ति कौन था?

(अ) राजा टोडरमल

(ब) मुजफ्फर खान तुरबाती

(स) मुनीम खान

(द) आसफ खान

उत्तर- (ब) मुजफ्फर खान तुरबाती

82. अकबर ने भू-राजस्व के लिए कौन-सी पद्धति अपनाई?

(अ) दहसाला पद्धति

(ब) पंचवर्षीय पद्धति

(स) एकवर्षीय पद्धति

(द) त्रिवर्षीय पद्धति

उत्तर- (अ) दहसाला पद्धति

83. निम्नलिखित में से किस राजस्व प्रणाली को बंदोबस्त प्रणाली के नाम से भी जाना जाता है?

(अ) कंकुत

(ब) नास्क

(स) दहसाला

(द) ज़ब्ती

उत्तर- (स) दहसाला

84. मुगल काल में ‘आइन-ए- दहसाला’ प्रणाली आरंभ की-

(अ) हुमायूँ

(ब) अकबर

(स) जहाँगीर

(द) शाहजहाँ

उत्तर- (ब) अकबर

85. सम्राट अकबर ने ‘आईन-ए-दहसाला’ की शुरुआत की-

(अ) 1580 ई.

(ब) 1563 ई.

(स) 1575 ई.

(द) 1573 ई.

उत्तर- (अ) 1580 ई.

86. अकबर काल में भू-राजस्व प्रणाली ‘आईन-ए-दहसाला’ विकसित की गई थी-

(अ) मुल्ला दो प्याजा

(ब) टोडरमल

(स) अब्दुर रहीम खान-ए-खाना

(द) शाहनवाज खान

उत्तर- (ब) टोडरमल

87. टोडरमल मुख्यतया संबंधित थे?

(अ) संगीत

(ब) साहित्य

(स) भू-राजस्व

(द) कानून

उत्तर- (स) भू-राजस्व

88. भू-राजस्व संबंधी सुधारों में शेरशाह और अकबर के बीच की कड़ी था-

(अ) भारमल

(ब) भगवानदास

(स) टोडरमल

(द) बीरबल

उत्तर- (स) टोडरमल

89. दहशाला व्यवस्था को लागू करने के लिए अकबर ने किस अधिकारी की नियुक्ति की थी?

(अ) दीवाने अमीरकोही

(ब) मीर बक्शी

(स) करोरी (जिला अधिकारी)

(द) दीवाने आला

उत्तर- (स) करोरी (जिला अधिकारी)

90. निम्नलिखित में से कौन बादशाह अकबर के शासन में राजस्व मंत्री था?

(अ) वजीर खाँ

(ब) फैजी

(स) टोडरमल

(द) अबुल फजल

उत्तर- (स) टोडरमल

91. अकबर ने गुणवत्ता के आधार पर भूमि को कितने भागो में बाँटा था?

(अ) 3

(ब) 7

(स) 5

(द) 4

उत्तर- (द) 4

92. ज़ब्ती प्रणाली किसके द्वारा शुरू की गई थी?

(अ) अकबर

(ब) शेरशाह

(स) सिकंदर लोदी

(द) गयासुद्दीन तुगलक

उत्तर- (अ) अकबर

93. निम्नलिखित में से कौन सी भू-राजस्व प्रणाली अकबर के शासनकाल के दौरान दक्कन में प्रचलित थी?

(अ) घल्लभक्षी

(ब) ज़ब्त

(स) हलों की संख्या

(द) कंकुत

उत्तर- (स) हलों की संख्या

94. अकबर के शासनकाल में पुनर्गठित केंद्रीय प्रशासन तंत्र के अंतर्गत सैनिक विभाग का प्रमुख था?

(अ) मीर बख्शी

(ब) मीर समन

(स) दीवान

(द) खानसामा

उत्तर- (अ) मीर बख्शी

95. अकबर के शासनकाल में सैन्य-व्यवस्था का आधार थी-

(अ) आइन-ए-दहसाला

(ब) सामंतवादी

(स) जमींदारी

(द) मनसबदारी

उत्तर- (द) मनसबदारी

96. मुगल प्रशासन व्यवस्था में मनसबदारी प्रणाली को किसने प्रारंभ किया?

(अ) जहाँगीर

(ब) अकबर

(स) शाहजहाँ

(द) बाबर

उत्तर- (ब) अकबर

97. किस वर्ष में सम्राट अकबर ने ‘मनसबदारी प्रणाली’ शुरू की थी?

(अ) 1562 ई.

(ब) 1563 ई.

(स) 1564 ई.

(द) 1575 ई.

उत्तर- (द) 1575 ई.

98. ‘जात’ औऱ ‘सवार’ शब्द किस प्रशासनिक प्रणाली से संबंधित थे?

(अ) मनसबदारी

(ब) दीन-ए-इलाही

(स) जमींदारी

(द) अनाज कर

उत्तर- (अ) मनसबदारी

99. अकबर के शासनकाल में मनसबदारों की निगरानी का प्रभारी कौन था?

(अ) मीर बख्शी

(ब) मीर समंद

(स) मुशरिफ

(द) खानसामा

उत्तर- (अ) मीर बख्शी

100. अकबर की मनसबदारी प्रणाली पर किसका प्रभाव था?

(अ) फारस

(ब) मंगोलिया

(स) तुर्की

(द) अफगानिस्तान

उत्तर- (ब) मंगोलिया

101. मनसबदारी प्रथा के संबंध में निम्नलिखित में से क्या सही है?

1. मनसब पद वंशानुगत नहीं था।

2. कुलीनों के लिए सबसे निचली रैंक 10 और उच्चतम रैंक 5,000 थी।

3. सभी नियुक्तियाँ और पदोन्नति तथा बर्खास्तगी सीधे सम्राट द्वारा की जाती थी।

(अ) केवल 1 और 2

(ब) केवल 1 और 3

(स) केवल 2 और 3

(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर-(द) उपर्युक्त सभी

102. अकबर ने आगरा के नजदीक किस नगर की स्थापना की?

(अ) फतेहपुर सीकरी

(ब) ढिल्लिका

(स) जन्नताबाद

(द) सिंकंदरा

उत्तर- (अ) फतेहपुर सीकरी

103. अकबर द्वारा बनाई गई श्रेष्ठतम इमारतें कहाँ हैं?

(अ) आगरा में

(ब) फतेहपुर सीकरी में

(स) दिल्ली में

(द) अजमेर में

उत्तर-(ब) फतेहपुर सीकरी

104. फतेहपुर सिकरी का निर्माण किस संत के सम्मान में किया गया था ?

(अ) महुम्मद साहब

(ब) शेख निजामत उल्लाह

(स) हजरत सैयद जफर शाहावली

(द) शेख सलीम चिश्ती

उत्तर- (द) शेख सलीम चिश्ती

105. अकबर द्वारा निर्मित पंचमहल स्थित है

(अ) दिल्ली

(ब) आगरा

(स) अजमेर

(द) फतेहपुर सीकरी

उत्तर- (द) फतेहपुर सीकरी

106. अकबर द्वारा बनाई गई कौन सी इमारत का नक्शा बौद्ध बिहार की तरह है?

(अ) निजामुद्दीन औलिया का मकबरा

(ब) पंचमहाल

(स) बुलंद दरवाजा

(द) लाहौर का किला

उत्तर- (ब) पंचमहाल

107. फतेहपुर सीकरी में प्रवेश के लिए बनाये गये दरवाजे को किस नाम से जानते हैं?

(अ) बुलंद दरवाजा

(ब) पंचमहल

(स) गोल गुंबद

(द) चार मीनार

उत्तर- (अ) बुलंद दरवाजा

108. फतेहपुर सीकरी स्थित ‘बुलंद दरवाजा’ का निर्माण किसने करवाया था?

(अ) बाबर

(ब) अकबर

(स) नूरजहाँ

(द) शाहजहाँ

उत्तर- (ब) अकबर

109. बुलंद दरवाजा का निर्माण किसकी स्मृति में करवाया गया था?

(अ) दक्षिण विजय

(ब) चित्तौड़ विजय

(स) कश्मीर विजय

(द) गुजरात विजय

उत्तर- (द) गुजरात विजय

110. बुलंद दरवाजे का निर्माण कब करवाया गया था?

(अ) 1560

(ब) 1890

(स) 1602

(द) 1590

उत्तर- (स) 1602

111. बुलंद दरवाजे के निर्माण में कितना समय लगा था?

(अ) 5 वर्ष

(ब) 10 वर्ष

(स) 12 वर्ष

(द) 20 वर्ष

उत्तर- (स) 12 वर्ष

112. बुलंद दरवाजा कहाँ पर स्थित है?

(अ) फतेहपुर सीकरी

(ब) लाहौर

(स) आगरा

(द) दिल्ली

उत्तर- (अ) फतेहपुर सीकरी

113. अकबर ने फतेहपुर सीकरी में विचार-विमर्श के लिए कौन भवन बनवाया था?

(अ) पंचमहल

(ब) इबादतखाना

(स) बुलंद दरवाजा

(द) जामा मसिजद

उत्तर- (ब) इबादतखाना

114. अकबर द्वारा बनवाये गये उपासना गृह का क्या नाम था?

(अ) पूजाघर

(ब) दौलतखाना

(स) इबादत खाना

(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (स) इबादत खाना

115. इबादतखाना का निर्माण किसने करवाया था?

(अ) फ़िरोज़ तुगलक

(ब) अकबर

(स) अलाउद्दीन खिलजी

(द) औरंगजेब

उत्तर- (ब) अकबर

116. अकबर ने फतेहपुर सीकरी में ‘इबादतखाना’ (पूजा घर) का निर्माण किस वर्ष करवाया था?

(अ) 1575 ई.

(ब) 1679 ई.

(स) 1675 ई.

(द) 1579 ई.

उत्तर- (अ) 1575 ई.

117. फतेहपुर सीकरी का इबादतखाना था?

(अ) एक कक्ष, जहाँ विभिन्न धर्मों के लोग एकत्र होकर धार्मिक मामलों पर चर्चा करते थे

(ब) एक कक्ष, जहाँ अकबर विभिन्न धर्मों के विद्वानों के साथ चर्चा करता था

(स) अकबर का निजी प्रार्थना कक्ष

(द) शाही परिवार का मस्जिद

उत्तर- (ब) एक कक्ष, जहाँ अकबर विभिन्न धर्मों के विद्वानों के साथ चर्चा करता था

118. अकबर ने किस वर्ष ‘इबादतखाना’ को सभी धर्मों के लिए खोल दिया?

(अ) 1583 ई.

(ब) 1563 ई.

(स) 1578 ई.

(द) 1588 ई.

उत्तर- (स) 1578 ई.

119. ‘महजरनामा’ किस मुगल सम्राट ने जारी किया था?

(अ) अकबर

(ब) औरंगजेब

(स) बाबर

(द) शाहजहाँ

उत्तर- (अ) अकबर

120. अकबर ने किस वर्ष ‘महजरनामा’ की घोषणा’ की?

(अ) 1579 ई.

(ब) 1563 ई.

(स) 1575 ई.

(द) 1588 ई.

उत्तर- (अ) 1579 ई.

121. मजहर की घोषणा के बाद सम्राट अकबर को कौन सी उपाधियाँ प्रदान की गईं?

(अ) इमाम

(ब) आदिल

(स) अमीर अल-मोमिनीन

(द) उपरोक्त सभी

उत्तर- (द) उपरोक्त सभी

122. ‘महजरनामा’ को किसने तैयार किया था?

(अ) अकबर

(ब) शेख मुबारक

(स) टोडरमल

(द) अबुल फजल

उत्तर- (ब) शेख मुबारक

123. ‘दीन-ए-इलाही’ किस बादशाह से संबंधित है?

(अ) शाहजहाँ

(ब) औरंगजेब

(स) अकबर

(द) बाबर

उत्तर- (स) अकबर

124. ‘दीन-ए-इलाही’ किस मुगल शासक ने शुरु किया था?

(अ) बाबर

(ब) अकबर

(स) शाहजहाँ

(द) औरंगजेब

उत्तर- (ब) अकबर

125. अकबर द्वारा 1582 ई. में चलाये गये धर्म ‘दीन-ए-इलाही’ का अन्य नाम था ?

(अ) धर्म-ए-इलाही

(ब) इंसान-ए-कामील

(स) तौहीद-ए-इलाही

(द) नजीर-ए-इलाही

उत्तर- (स) तौहीद-ए-इलाही

126. अकबर ने ‘दीन-ए-इलाही’ की स्थापना कब की थी?

(अ) 1582 ई.

(ब) 1581 ई.

(स) 1578 ई.

(द) 1570 ई.

उत्तर- (अ) 1582 ई.

127. ‘दीन-ए-इलाही’ के मूलतत्त्व किस धर्म से लिये गये थे?

(अ) हिंदू धर्म

(ब) मुस्लिम धर्म

(स) पारसी धर्म

(द) उपरोक्त सभी

उत्तर- (द) उपरोक्त सभी

128. ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म का प्रधान पुरोहित कौन था?

(अ) बीरबल

(ब) अकबर

(स) बैरम खाँ

(द) अब्दुल लतीफ

उत्तर-(ब) अकबर

129. ‘दीन-ए-ईलाही’ धर्म को स्वीकार करने वाला प्रथम और अंतिम हिंदू कौन था?

(अ) राव चंद्रसेन

(ब) रामचंद्र

(स) बाज बहादुर

(द) बीरबल

उत्तर- (द) बीरबल

130. राजा बीरबल का मूल नाम था-

(अ) महेश दास

(ब) राजा भगवान दास

(स) बनमाली दास

(द) राजा टोडरमल

उत्तर- (अ) महेश दास

131. अकबर ने बीरबल को कौन-सी उपाधि प्रदान की थी?

(अ) कविराज

(ब) राजा

(स) उपर्युक्त में से कोई नहीं

(द) उपर्युक्त दोनों

उत्तर- (द) उपर्युक्त दोनों

132. बीरबल के अलावा, किस मुगल दरबारी ने ‘दीन-ए-इलाही’ स्वीकार की?

(अ) अबुल फजल

(ब) बदायूँनी

(स) तानसेन

(द) फैजी

उत्तर- (द) फैजी

133. किस इतिहासकार ने कहा कि, ‘दीन-ए-इलाही’ एक धर्म है?

(अ) मोहसिन फानी

(ब) निज़ामुद्दीन

(स) अब्दुल कादिर बदायूँनी

(द) अबुल फज़ल

उत्तर- (अ) मोहसिन फानी

134. ‘दीन-ए-इलाही अकबर की मुर्खता का प्रतीक था, बुद्धिमानी का नहीं।’ किसका कथन है?

(अ) विसेंट स्मिथ

(ब) फिल ग्रीफ्थ

(स) लेनपूल

(द) शेख मुबारक

उत्तर- (अ) विसेंट स्मिथ

135. अकबर के ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म के बारे में चर्चा करने वाले ‘दास्तान मज़ाहिब’ का लेखक कौन है?

(अ) अबूल फजल

(ब) मोहसिन फ़ानी

(स) बीलबल

(द) मोहम्मद रब्बानी

उत्तर- (ब) मोहसिन फ़ानी

136. किस मुगल सम्राट के खिलाफ फतवा जारी किया गया था?

(अ) सम्राट अकबर

(ब) सम्राट औरंगजेब

(स) उपरोक्त दोनों

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (स) उपरोक्त दोनों

137. अकबर के नवरत्नों में थे-

(अ) अबुल फजल, फैजी, तानसेन

(ब) बीलबल, टोडरमल, मानसिंह

(स) अब्बुर्रहीम खान-ए-खाना, मुल्लाह दो प्याजा, फकीर अजियओदीन

(द) उपरोक्त सभी

उत्तर- (द) उपरोक्त सभी

138. अकबर के रसोईघर का प्रधान कौन था?

(अ) बैरम खाँ

(ब) मुनीम खाँ

(स) हकीम हुकम

(द) तातर खाँ

उत्तर-(स) हकीम हुकम

139. अकबर के नवरत्न में से एक बीरबल किस अभियान के समय मारा गया?

(अ) गुजरात के विद्रोह के दमन में

(ब) युसूफजाइयों के विद्रोह के दमन में

(स) मिर्जाओं के विद्रोह के दमन में

(द) उजबेग दल के विद्रोह के दमन में

उत्तर- (ब) युसूफजाइयों के विद्रोह के दमन में

140. अकबर के दरबार का राजकवि कौन था?

(अ) बीरबल

(ब) रहीम

(स) कालीदास

(द) अबुल फजल इब्न मुबारक

उत्तर- (द) अबुल फजल इब्न मुबारक

141. किस लेखक ने अकबर को ‘जिल्ल-ए-इलाही’ (खुदा की परछाई) एवं ‘फर्र-ए-इजदी’ (खुदा से निकलने वाली रोशनी) कहा है?

(अ) फैजी

(ब) अबुल फजल

(स) ख्वांदमीर

(द) बीरबल

उत्तर- (ब) अबुल फजल

142. अबुल फज़ल की मृत्यु में किसकी मुख्य भूमिका थी?

(अ) प्रिंस डेनियल

(ब) प्रिंस मुराद

(स) अब्दुर्रहीम खान-ए-खाना

(द) शहजादा सलीम

उत्तर- (द) शहजादा सलीम

143. किस लेखक ने अकबर को ‘इस्लाम का शत्रु’ बताया है?

(अ) अबुल फजल ने

(ब) लाहौरी ने

(स) बदायूँनी ने

(द) फैजी ने

उत्तर- (स) बदायूँनी ने

144. अकबर के दरबार के प्रसिद्ध संगीतकार कौन था?

(अ) रहीम

ब) कबीर

(स) तानसेन

(द) कालीदास

उत्तर- (स) तानसेन

145. अकबर के दरबार के नवरत्नों में नहीं था-

(अ) बीरबल

(ब) मानसिंह

(स) टोडरमल

(द) तानसेन

उत्तर- (द) तानसेन

146. महान संगीतज्ञ तानसेन किसके दरबार में थे?

(अ) हुमायूँ

(ब) शेरशाह

(स) जहाँगीर

(द) अकबर

उत्तर- (द) अकबर

147. तानसेन का जन्म कहा हुआ था?

(अ) बंगाल में

(ब) लाहौर में

(स) ग्वालियर में

(द) आगरा में

उत्तर- (स) ग्वालियर में

148. तानसेन ने किस गायन शैली का विकास किया-

(अ) ध्रुपद

(ब) चतुरंग

(स) तराना

(द) रससागर

उत्तर- (अ) ध्रुपद

149. अकबर ने ‘कंठाभरण वाणी विलास’ उपाधि दी थी-

(अ) मनोहर को

(ब) मंसूर को

(स) तानसेन को

(द) बीरबल को

उत्तर- (स) तानसेन को

150. तानसेन का मूल नाम क्या था?

(अ) रामकरन

(ब) दीनानाथ

(स) रामतनु पांडे

(द) हरीराम

उत्तर- (स) रामतनु पांडे

151. प्रसिद्ध संगीतज्ञ तानसेन का मकबरा स्थित है?

(अ) आगरा में

(ब) दिल्ली में

(स) लाहौर में

(द) ग्वालियर में

उत्तर- (द) ग्वालियर में

152. अकबर का दरबारी राजकवि कौन था?

(अ) अबुल फजल

(ब) फैजी

(स) ख्वांदमीर

(द) मनोहर

उत्तर- (ब) फैजी

153. आगरा का किला किस मुगल सम्राट ने बनवाया था?

(अ) बाबर

(ब) शाहजहाँ

(स) हुमायूँ

(द) अकबर

उत्तर- (द) अकबर

154. अकबर ने निम्न में से किन किलों का निर्माण करवाया था?

(अ) इलाहाबाद का किला

(ब) आगरा का किला

(स) लाहौर का किला

(द) उपरोक्त सभी

उत्तर- (द) उपरोक्त सभी

155. मुर्शिदाबाद (मखसूदाबाद) शहर का निर्माण किस मुगल शासक ने करवाया था?

(अ) अकबर

(ब) शाहजहाँ

(स) औरंगजेब

(द) हुमायूँ

उत्तर- (अ) अकबर

156. अकबर ने कहाँ ईसाइयों को गिरजाघर बनवाने की अनुमति प्रदान की?

(अ) आगरा में

(ब) लाहौर में

(स) केवल अ

(द) अ और ब दोनों

उत्तर- (स) अ और ब दोनों

157. अकबर ने किस सिख गुरु को अमृतसर में मंदिर निर्माण के लिए 500 बीघे जमीन दान में दी थी?

(अ) तेग बहादुर

(ब) हरराय

(स) रामदास

(द) अर्जुनदेव

उत्तर- (स) रामदास

158. निम्नलिखित में से किसका निर्माण बादशाह अकबर ने नहीं करवाया था?

(अ) आगरा किला

(ब) फतेहपुर सीकरी

(स) दिल्ली की जामा मस्जिद

(द) बुलंद दरवाजा

उत्तर- (स) दिल्ली की जामा मस्जिद

159. निम्नलिखित में से कौन सा स्मारक फ़तेहपुर सीकरी में नहीं है?

(अ) अकबरी महल

(ब) जोधाबाई महल

(स) पंच महल

(द) गोल्डन पैलेस

उत्तर- (अ) अकबरी महल

160. निम्नलिखित में से कौन-सा स्मारक दिल्ली में स्थित नहीं है?

(अ) कुतुबमीनार

(ब) बुलंद दरवाजा

(स) लालकिला

(द) हुमायूँ का मकबरा

उत्तर- (ब) बुलंद दरवाजा

161. अकबर के समकालीन सूफी संत थे-

(अ) निजामुद्दीन औलिया

(ब) शेख सलीम चिश्ती

(स) गजे शंकर

(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ब) शेख सलीम चिश्ती

162. किस मुगल शासक ने शेख सलीम चिश्ती के मकबरे को सफेद संगमरमर से बनवाया था?

(अ) अकबर

(ब) हुमायूँ

(स) शाहजहां

(द) बाबर

उत्तर- (अ) अकबर

163. अकबर द्वारा ‘जगतगुरु’ की उपाधि किसको दी गई थी?

(अ) बीरबल

(ब) तानसेन

(स) जैनाचार्य हरिविजय सूरी

(द) अबुल फजल

उत्तर- (स) जैनाचार्य हरिविजय सूरी

164. किस बादशाह का काल फारसी साहित्य के पुनर्जागरण का काल माना जाता है?

(अ) अकबर का काल

(ब )जहाँगीर का काल

(स) शाहजहाँ का काल

(द) औरंगजेब का काल

उत्तर- (अ) अकबर का काल

165. ‘अकबरनामा’ रचना है-

(अ) मानसिंह

(ब) बीरबल

(स) अबुल फजल

(द) जगत गोसाईं

उत्तर- (स) अबुल फजल

166. ‘अकबरनामा’ के संबंध में क्या सत्य नहीं है?

  1. अकबरनामा में तीन खंड हैं।
  2. पहला खंड अकबर के पूर्वजों से संबंधित है।
  3. दूसरा खंड अकबर के शासनकाल के दौरान की घटनाओं से संबंधित है।
  4. अकबरनामा का तीसरा अकबर के प्रशासन से संबंधित है।
  5. आईन-ए-अकबरी’ अकबरनामा का तीसरा खंड नहीं है।

(अ) केवल 1, 2 और 3

(ब) केवल 2, 3 और 4

(स) केवल 3, 4 और 5

(द) केवल 5

उत्तर- (द) केवल 5

167. ‘अकबरनामा’ का अंग्रेज़ी अनुवाद किया-

(अ) एलफिंस्टन

(ब) आर.पी. त्रिपाठी

(स) हेनरी बेवरिज

(द) अबुल फजल

उत्तर- (स) हेनरी बेवरिज

168. ‘आइने अकबरी’ की रचना किसने की थी?

(अ) अबुल फैजी ने

(ब) बदायूँनी ने

(स) अबुल फजल ने

(द) सरहिंदी ने

उत्तर- (स) अबुल फजल ने

169. ‘आइने अकबरी’ बारे में क्या सत्य है ?

(अ) यह अकबरनामा का तीसरा खंड है

(ब) अबुल फजल द्वारा 16 शताब्दी में लिखा

(स) इसमें भारतीय परंपरा और संस्कृति का वर्णन है

(द) उपरोक्त सभी

उत्तर- (द) उपरोक्त सभी

170.आइने अकबरी’ कितने खंडों में विभाजित है?

(अ) 5

(ब) 2

(स) 1

(द) 6

उत्तर- (अ) 5

171. ‘रामायण’ और ‘सिंहासन बत्तीसी’ का फारसी अनुवाद किया-

(अ) अबुल फजल

(ब) अब्दुल कादिर बदायूँनी

(स) ख्वांदमीर

(द) अबुल फैजी

उत्तर- (ब) अब्दुल कादिर बदायूँनी

172. अकबर ने महाभारत का फारसी अनुवाद किस नाम से करवाया?

(अ) तारीखे मासूमी

(ब) तबकाते अकबरी

(स) कानूने हुमायूँनी

(द) रम्जानामा

उत्तर- (द) रम्जानामा

173. ‘रम्जनामा’ नाम से महाभारत का फारसी में अनुवाद किसने किया?

(अ) फैजी

(ब) अब्दुल कादिर बदायूँनी

(स) अबुल फजल

(द) तानसेन

उत्तर- (ब) अब्दुल कादिर बदायूँनी

174. अकबर ने ‘पंचतंत्र’ का फारसी में अनुवाद किस नाम से करवाया?

(अ) अमीरे हमजा

(ब) बाबरनामा

(स) अनवर-ए-सुहैली

(द) रम्जनामा

उत्तर- (स) अनवर-ए-सुहैली

175. संस्कृत ग्रंथ ‘पंचतंत्र’ का फारसी अनुवाद किसने किया था?

(अ) शेख अहमद सरहिंदी

(ब) अबुल फजल

(स) बदायूँनी

(द) फैजी

उत्तर- (ब) अबुल फजल

176. ‘अथर्ववेद’ का फारसी भाषा में अनुवाद किया-

(अ) अबुल फजल

(ब) फैजी

(स) ख्वांदमीर

(द) इब्राहिम सरहिंदी

उत्तर- (द) इब्राहिम सरहिंदी

177. गणित की प्रसिद्ध पुस्तक ‘लीलावती’ का फारसी मेंअनुवाद किया-

(अ) अब्दुल हमीद लाहौरी

(ब) अबुल फैजी

(स) ख्वांदमीर

(द) अबुल फजल

उत्तर- (ब) अबुल फैजी

178. मुगल काल में ‘अथर्ववेद’ का फारसी भाषा में अनुवाद किया-

(अ) अब्दुल हमीद नागोरी

(ब) हाजी इब्राहिम सरहिंदी

(स) खफी खान

(द) मलिक मो. जयस

उत्तर- (ब) हाजी इब्राहिम सरहिंदी

179. ‘राजतरंगिणी’ का फारसी अनुवाद किया था-

(अ) ख्वांदमीर

(ब) शाह मुहम्मद शाहाबादी

(स) अबुल फजल

(द) फैजी

उत्तर- (ब) शाह मुहम्मद शाहाबादी

180. हिंदी साहित्य का स्वर्णयुग का किस शासक के काल को माना जाता है?

(अ) अकबर

(ब) बीरबल

(स) शाहजहाँ

(द) औरंगजेब

उत्तर- (अ) अकबर

181. हिंदी को राजकीय संरक्षण प्रदान करने वाला प्रथम बादशाह था?

(अ) बाबर

(ब) अकबर

(स) हुमायूँ

(द) जहाँगीर

उत्तर- (ब) अकबर

182. ‘पद्मावत’ किस भारतीय सूफी कवि की रचना है?

(अ) फैजी

(ब) अबुल फजल

(स) मलिक मुहम्मद जायसी

(द) शाह मुहम्मद शाहाबादी

उत्तर- (स) मलिक मुहम्मद जायसी

183. अकबर के समय का सर्वोत्कृष्ट चित्रकार कौन था?

(अ) बसावन

(ब) दसवंत

(स) मनोहर

(द) मंसूर

उत्तर- (अ) बसावन

184. अकबर ने किसे अपने साम्राज्य का अग्रणी कलाकार बताया था?

(अ) मंसूर को

(ब) दसवंत को

(स) मनोहर को

(द) बसावन को

उत्तर- (ब) दसवंत को

185. अकबर की सुलेख की सबसे पसंदीदा शैली थी-

(अ) नस्तलिक

(ब) कुफिक

(स) मंजिल आबादी

(द) हेरात

उत्तर- (अ) नस्तलिक

186. अकबर के दरबार में नस्तलिक शैली के उत्तम सुलेखकारों में से एक था-

(अ) ख्वांदमीर

(ब) इब्राहिम सरहिंदी

(स) मुहम्मद हुसैन

(द) अबुल फैजी

उत्तर- (स) मुहम्मद हुसैन

187. अकबर ने ‘जरीं कलम’ की उपाधि से नवाजा गया था-

(अ) अबुल फजल को

(ब) मुहम्मद हुसैन कश्मीरी को

(स) अबुल फैजी को

(द) बदायूँनी को

उत्तर- (ब) मुहम्मद हुसैन कश्मीरी को

188. अकबर ने ‘शीरी कलम’ की उपाधि किसे दी?

(अ) बीरबल को

(ब) अबुल फजल को

(स) अब्दुससमद को

(द) बसावन को

उत्तर- (स) अब्दुससमद को

189. रूप चित्रकारी की शुरुआत किस शासक के समय में हुई?

(अ) अकबर

(ब) शाहजहाँ

(स) जहाँगीर

(द) हुमायूँ

उत्तर- (अ) अकबर

190. अकबर की अधीनता स्वीकार करने वाला कौन राजा प्रसिद्ध संगीतकार था?

(अ) चाँदबीबी

(ब) बाज बहादुर

(स) हेमशाह

(द) सिंकंदर सूर

उत्तर- (ब) बाज बहादुर

191. संगीत कला की दृष्टि से किस मुगल बादशाह का शासन सर्वोत्तम कहा जाता है?

(अ) हुमायूँ

(ब) अकबर

(स) जहाँगीर

(द) शाहजहाँ

उत्तर- (ब) अकबर

192. अकबर द्वारा चलाये गये सिक्के थे ?

(अ) मुहर व शंसब

(ब) मुहर व इलाही

(स) जलाली

(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी

193. अकबर के शासनकाल में सर्वोच्च सोने का सिक्का कौन सा था?

(अ) इलाही

(ब) जलाली

(स) शहंशाह

(द) अशर्फी

उत्तर- (स) शहंशाह

194. ‘शहंशाह’ सोने के सिक्के का वजन था-

(अ) 100 तोला

(ब) 102 तोला

(स) 108 तोला

(द) 110 तोला

उत्तर- (ब) 102 तोला

195. किस मुगल सम्राट ने सोने के 26 प्रकार के सिक्के जारी किये?

(अ) हुमायूँ

(ब) अकबर

(स) जहाँगीर

(द) शाहजहाँ

उत्तर- (ब) अकबर

196. अकबर के सिक्कों के संबंध में निम्नलिखित में से क्या सत्य है?

  1. अकबर के सिक्कों पर बतख, बाज, मछली, सूर्य, त्रिशूल, राम-सीता आदि का चित्रण मिलता है
  2. अकबर ने वृत्ताकार और चौकोर दोनों तरह के सिक्के जारी किये थे।
  3. अकबर ने दीन-ए-इलाही के शुभारंभ के अवसर पर शाहरुखी मोहरों के बदले इलाही मोहरें जारी किया था।
  4. अकबर ने राम-सीता की छवि वाली खास इलाही मोहर को जारी किया था।

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) केवल 1, 2 और तीन

(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी

197. किस एक मात्र मुगल बादशाह ने अपनी तस्वीर मोहरों पर अंकित करवाया था?

(अ) हुमायूँ

(ब) अकबर

(स) जहाँगीर

(द) शाहजहाँ

उत्तर- (स) जहाँगीर

198. ‘झरोखा दर्शन’ किस मुगल शासक ने शुरू किया था?

(अ) बाबर

(ब) हुमायूँ

(स) अकबर

(द) शाहजहाँ

उत्तर- (स) अकबर

199. निम्नलिखित में से किसने आदेश दिया था कि एक आदमी को केवल एक पत्नी से शादी करनी चाहिए और दूसरी पत्नी तभी शादी कर सकता है, जब पहली पत्नी बांझ हो?

(अ) अलाउद्दीन खिलजी

(ब) अकबर

(स) शेरशाह

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ब) अकबर

200. निम्नलिखित में से किस बादशाह को ‘एक प्रबुद्ध निरंकुश’ कहा जा सकता है?

(अ) औरंगजेब

(ब) अकबर

(स) हुमायूँ

(द) बाबर

उत्तर- (ब) अकबर

201. निम्नलिखित में से कौन सा मुगल बादशाह भेष बदलकर प्रजा के बीच जाता था?

(अ) हुमायूँ

(ब) शाहजहाँ

(स) बाबर

(द) अकबर

उत्तर- (द) अकबर

202. अकबर की मृत्यु कब हुई?

(अ) 1604 ई.

(ब) 1607 ई.

(स) 1608 ई.

(द) 1605 ई.

उत्तर- (द) 1605 ई.

203. अकबर को कहाँ दफनाया गया?

(अ) आगरा में

(ब) दिल्ली में

(स) लाहौर में

(द) सिकंदरा में

उत्तर- (द) सिकंदरा में

204. अकबर के मकबरे का निर्माण किस स्थान पर किया गया?

(अ) सिकंदरा

(ब) आगरा

(स) काबुल

(द) कश्मीर

उत्तर- (अ) सिकंदरा

205. सिकंदरा में अकबर का मकबरा किसने बनवाया था?

(अ) गुलबदन बेगम ने

(ब) शाहजहाँ ने

(स) जहाँगीर ने

(द) शहरयार ने

उत्तर- (स) जहाँगीर ने

206. किस जाट नेता ने बादशाह अकबर की कब्र को खोदकर उसकी हड्डियों को जलाया था?

(अ) राजाराम

(ब) चूड़ामन

(स) सूरजमल

(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (अ) राजाराम

207. मुगल सम्राट अकबर को ‘मनुष्य का जन्मजात शासक’ बताया है-

(अ) स्मिथ ने

(ब) लेनपूल ने

(स) जदुनाथ सरकार ने

(द) एलफिंस्टन ने

उत्तर- (अ) स्मिथ ने

208. किस लेखक ने अकबर के काल को ‘मुगल काल का स्वर्णयुग’ बताया है?

(अ) डॉ. आर.पी.त्रिपाठी

(ब) स्मिथ

(स) एलफिंस्टन

(द) लेनपूल

उत्तर- (द) लेनपूल

209. निम्नलिखित में से कौन सा कारक अकबर को राष्ट्रवादी के रूप में स्थापित करने में सहायक नहीं है?

(अ) अकबर की धार्मिक नीति

(ब) सांस्कृतिक एकता के लिए अकबर का प्रयास

(स) प्रशासनिक एकता और कानून में एकता

(द) अकबर ने इस्लाम त्याग दिया था

उत्तर- (द) अकबर ने इस्लाम त्याग दिया था

210. डॉ. आर.पी.त्रिपाठी ने किस मुगल बादशाह को ‘अपने युग का पुत्र और पिता दोनों’ कहा है?

(अ) हुमायूँ

(ब) शाहजहाँ

(स) बाबर

(द) अकबर

उत्तर- (द) अकबर

211. किसने अकबर को ‘मध्यकालीन भारत का पहला राष्ट्रीय शासक’ कहा है?

(अ) डॉ. आर.पी. त्रिपाठी

(ब) स्मिथ

(स) एलफिंस्टन

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (स) एलफिंस्टन

212. अकबर के द्वारा किये गये कार्यों में क्या सत्य नही है ?

(अ) अकबर मुस्लिमों के कादिरी संप्रदाय का था

(ब) उसने 1583 ई. में इलाही संवत् जारी किया

(स) उसने जैनाचार्य हरिविजय सूरी को ‘जगतगुरु’ की उपाधि दी

(द) लडके-लडकियो के विवाह की उम्र 16 व 14 निश्चित की

उत्तर- (अ) अकबर मुस्लिमों के कादिरी संप्रदाय का था

213. निम्नलिखित राजपूत राजाओं में से अकबर ने किससे वैवाहिक संबंध स्थापित किया था

  1. आमेर के कछवाहा शासक भारमल
  2. मारवाड़ के शासक मोटा राजा उदयसिंह
  3. जैसलमेर के शासक हरराय
  4. बीकानेर के शासक कल्याणमल
  5. मेवाड़ के राणा प्रताप

(अ) 1, 2, 3, 4

(ब) 2, 3, 4, 5

(स) 1, 3, 4, 5

(द) 2, 3, 4, 5

उत्तर- (अ) 1, 2, 3, 4

214. अकबर ने 1574-1575 ई. में अनुवाद विभाग (मकतब खाना) की स्थापना की थी-

(अ) फतेहपुर सीकरी

(ब) दिल्ली

(स) लाहौर

(द) अजमेर

उत्तर- (अ)  फतेहपुर सीकरी

215. ‘योगवासिष्ठ’ का फ़ारसी में अनुवाद किसके शासनकाल में हुआ?

(अ) हुमायूँ

(ब) अकबर

(स) शाहजहाँ

(द) औरंगजेब

उत्तर- (ब) अकबर

216. अकबर के समय में ‘योगवासिष्ठ’ का फ़ारसी में अनुवाद किसने किया था?

(अ) अबुल फजल

(ब) फैजी

(स) निजामुद्दीन पानीपती

(द) बदायूँनी

उत्तर- (स)  निजामुद्दीन पानीपती

217. किस मुगल बादशाह को ‘शहंशाह-ए-हिंद’ कहा जाता था?

(अ) अकबर को

 (ब) जहाँगीर

(स) शाहजहाँ

(द) औरंगजेब

उत्तर- (अ) अकबर को

218. अकबर की पालक माँ कौन थी?

(अ) गाजना बेगम

(ब) नूरजहाँ

(स) माहम अनगा

(द) अनारकली

उत्तर- (स) माहम अनगा

219. महम अनगा का पुत्र था-

(अ) सिकंदर सूर

(ब) कामरान

(स) बैरम खाँ

(द) अधम खाँ

उत्तर- (द) अधम खाँ

220. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और दिये गये कूट के अनुसार सही उत्तर का चयन कीजिए-

  1. चाँदबीबी मुगल बादशाह अकबर की समकालीन थीं।
  2. चाँदबीबी बीजापुर के सुल्तान अली आदिलशाह प्रथम की विधवा थी।

 (अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) 1 और 2 दोनों

(द) उपर्युक्त कोई नहीं

उत्तर- (स) 1 और 2 दोनों

221. दुर्गावती कहाँ की शासिका थी

(अ) सूरत

(ब) झाँसी

(स) गोंडवाना

(द) मालवा

उत्तर- (स) गोंडवाना

222. चाँदबीबी रानी थी-

(अ) अहमदनगर

(ब) मालवा

(स) मेवाड़

(द) सूरत

उत्तर- (अ) अहमदनगर

123. अकबर के शासनकाल में प्रधानमंत्री था?

(अ) दीवान या वज़ीर

(ब) मीरबख्शी

(स) सद्र-उस-सद्र

(द) वकील

उत्तर- (अ) दीवान या वज़ीर

224. अकबर के शासनकाल में सैन्य-कमांडरों को जाना जाता था-

(अ) सद्र

(ब) कोतवाल

(स) फौजदार

(द) बख्शी

उत्तर- (द) बख्शी

225. अकबरकाल में मनसबदारों सहित अधिकारियों के वेतन के भुगतान के लिए उत्तरदायी था?

(अ) दीवान या वज़ीर

(ब) मीर बख्शी

(स) सद्र-उस-सद्र

(द) वकील

उत्तर- (अ) दीवान या वज़ीर

226. अकबर के शासनकाल में ‘आमिल’ था-

(अ) पुलिस

(ब) खुदरा व्यापारी

(स) डाकिया

(द) राजस्व अधिकारी

उत्तर- (द) राजस्व अधिकारी

227. अकबर ने अपना संगीतकार नियुक्त किया था-

(अ) अबुल फ़ज़ल

(ब) मियाँ तानसेन

(स) राजा बीरबल

(द) राजा टोडरमल

उत्तर- (ब) मियाँ तानसेन

228. अकबरकालीन सबसे बड़ी स्वर्ण मुद्रा कौन थी-

(अ) इलाही

(ब) दीनार

(स) रुपया

(द)  शहंशाह

उत्तर- (द)  शहंशाह

229. अकबर ने बाज की आकृति से युक्त सोने का सिक्का किस विजय के उपलक्ष्य में चलवाया था?

(अ) मालवा विजय

(ब) असीरगढ़ विजय

(स) चित्तौड़ विजय

(द) कश्मीर विजय

उत्तर- (ब) असीरगढ़ विजय

230. अकबर के शासनकाल में दिल्ली की शाही टकसाल का प्रमुख अधिकारी था?

(अ) ख्वाजा अब्दुस्समद

(ब) मंसूर

(स) मीर सैय्यद अली

(द) जहाँगीर

उत्तर- (अ) ख्वाजा अब्दुस्समद

231. अकबर किसके संपर्क में नहीं आया था?

(अ) जैन

(ब) पारसियों

(स) बौद्धों

(द) ईसाइयों

उत्तर- (स) बौद्धों

232. अकबर ने अपने पिता हुमायूँ की कहानी ‘हुमायूँनामा’ को लिखने के लिए नियुक्त किया था-

(अ) गुलबदन

(ब) जगत गोसाईं

(स) मरियम-उज़-ज़मानी

(द) जोधा बेगम

उत्तर- (अ) गुलबदन बेगम

233. अकबर के समय में रामायण का फारसी में अनुवाद किया था-

(अ)  फैजी

(ब)  अबुल फजल

(स) बदायूँनी

(द) इब्राहिम सरहिंदी

उत्तर- (स) बदायूँनी

234. आगरा का लाल किला किस मुगल सम्राट ने बनवाया था?

(अ) अकबर

(ब) जहाँगीर

(स) शाहजहाँ

(द) औरंगजेब

उत्तर- (अ) अकबर

235. निम्नलिखित में से कौन सा किला अकबर ने नहीं बनवाया था?

(अ) ग्वालियर किला

(ब) आगरा का किला

(स) लाहौर किला

(द) इलाहबाद किला

उत्तर- (अ) ग्वालियर किला

236. अंग्रेजी ईस्ट इंडिया की स्थापना हुई थी-

(अ) 1600 ई.

(ब) 1601 ई.

(स) 1602 ई.

(द) 1603 ई.

उत्तर- (अ) 1600 ई.

237. अकबर के शासनकाल में विदेश व्यापार का मुख्य बंदरगाह था-

(अ) कराची

(ब) कलकत्ता

(स) सूरत

(द) बंबई

उत्तर- (स) सूरत

238. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और दिये गये कूट के अनुसार सही उत्तर का चयन कीजिए-

  1. अकबर ने सीताराम नामक मोहरों का प्रचलन किया।
  2. अकबर के सोने के मोहर पर सीता और राम की आकृतियाँ अंकित थीं।
  3. अकबर के सोने के मोहर पर पैगम्बर मोहम्मद की छवि अंकित थी।

(अ) उपर्युक्त सभी

(ब) केवल 1 और 2

(स) केवल 2 और 3

(द) उपर्युक्त कोई नहीं

उत्तर- (ब) केवल 1 और 2

इन्हें भी पढ़ सकते हैं-

सिंधुघाटी सभ्यता में कला एवं धार्मिक जीवन

अठारहवीं शताब्दी में भारत

बाबर के आक्रमण के समय भारत की राजनैतिक दशा

विजयनगर साम्राज्य का उत्थान और पतन

वियेना कांग्रेस

प्रथम विश्वयुद्ध, 1914-1918 ई.

पेरिस शांति-सम्मेलन और वर्साय की संधि

द्वितीय विश्वयुद्ध : कारण, प्रारंभ, विस्तार और परिणाम

बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए देख सकते हैं-

आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

प्राचीन भारतीय इतिहास पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

मध्यकालीन भारत पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

यूरोप में पुनर्जागरण पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

बौद्ध धर्म पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न