सिंधुघाटी की सभ्यता पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (MCQs and answers based on Indus Valley Civilization)

सिंधुघाटी की सभ्यता पर आधारित महत्त्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

1.. सिंधु घाटी सभ्यता संबंधित है-

(अ) प्रागैतिहासिक युग से

(ब) आद्य ऐतिहासिक युग से

(स) ऐतिहासिक युग से

(द) उत्तर ऐतिहासिक युग से

उत्तर- (ब) आद्य ऐतिहासिक युग से

2. 1826 में सर्वप्रथम हड़प्पा टीले का उल्लेख किया था-

(अ) चार्ल्स मैसन ने

(ब) विलियम ब्रंटन ने

(स) जॉन ब्रंटन ने

(द) दयाराम शाहनी ने

उत्तर- (अ) चार्ल्स मैसन ने

3. किस विद्वान् ने सर्वप्रथम हड़प्पा सभ्यता पर अपना लेख प्रतिवेदित किया था?

(अ) अलेक्जेंडर कनिंघम

(ब) जे.एफ. फ्लीट

(स) मार्टिमर व्हीलर

(द) सर जॉन मार्शल

उत्तर- (ब) जे.एफ. फ्लीट

4. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई?

(अ) 1935

(ब) 1942

(स) 1901

(द) 1921

उत्तर- (द) 1921

5. हड़प्पा की खोज का श्रेय दिया जाता है-

(अ) दयाराम साहनी

(ब) सर जॉन मार्शल

(स) बी.के. थापर

(द) माधोस्वरूप वत्स

उत्तर- (अ) दयाराम साहनी

6. हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खोज के समय पुरातात्त्विक उत्खनन के निदेशक थे-

(अ) बी.के. थापर

(ब) क्लाइव

(स) सर जॉन मार्शल

(द) लॉर्ड मैकाले

उत्तर- (स) सर जॉन मार्शल

7. भारत में खोजा गया सबसे पुराना नगर है-

(अ) हड़प्पा

(ब) पंजाब

(स) मोहनजोदड़ो

(द) सिंध

उत्तर-(अ) हड़प्पा

8. सुरकोतड़ा की खोज 1964 में किसने की थी?

अ) यज्ञदत्त शर्मा

(ब) रंगनाथ राव

(स) जे.पी. जोशी

(द) आर.एस. बिष्ट

उत्तर- (स) जे.पी. जोशी

9. भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम् साक्ष्य मिलते हैं?

(अ) हड़प्पा संस्कृति में

(ब) पश्चिमी भारत की ताम्रपाषाण संस्कृति में

(स) वैदिक संहिताओं में

(द) चाँदी के आहत मुद्राओं में

उत्तर- (अ) हड़प्पा संस्कृति में

10. निम्नलिखित में से कौन हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के उत्खनन से संबंधित नहीं था?

(अ) आर.डी. बनर्जी

(ब) के.एन. दीक्षित

(स) एम.एस. वत्स

(द) वी.ए. स्मिथ

उत्तर- (द) वी.ए. स्मिथ

11. सिंधु सभ्यता को ‘प्रथम नगरीय क्रांति’ किसने कहा है?

(अ) गार्डेन चाइल्ड

(ब) अलेक्जेंडर कनिंघम ने

(स) स्टुवर्ट पिग्गट ने

(द) अर्नेस्ट मैके

उत्तर- (अ) गार्डेन चाइल्ड

12. हड़प्पा का उत्खनन करने वाला प्रथम पुरातत्त्वविद् जो इसके महत्त्व को नहीं समझ पाया था-

(अ) अलेक्जेंडर कनिंघम

(ब) सर जॉन मार्शल

(स) मार्टिमर व्हीलर

(द) जॉर्ज ए. डेल्स

उत्तर- (अ) अलेक्जेंडर कनिंघम

13. 1922 में मोहनजोदड़ो की खोज किसने की थी?

(अ) दयाराम साहनी ने

(ब) राखलदास बनर्जी ने

(स) स्टुवर्ट पिग्गट ने

(द) अर्नेस्ट मैके

उत्तर- (ब) राखालदास बनर्जी ने

14. किसने 1929 में बड़े पैमाने पर सुत्कान्गेडोर की खुदाई की थी?

(अ) दयाराम साहनी ने

(ब) राखलदास बनर्जी ने

(स) ऑरेल स्टीन ने

(द) अर्नेस्ट मैके

उत्तर- (स) ऑरेल स्टीन ने

15. पंजाब में स्थित रोपड़ की खोज 1953 में किसने की थी?

(अ) दयाराम साहनी ने

(ब) वाई. डी. शर्मा ने

(स) ऑरेल स्टीन ने

(द) अर्नेस्ट मैके

उत्तर- (ब) वाई.डी. शर्मा ने

16. सिंधुघाटी सभ्यता को खोज में किन दो भारतीयों का नाम जुड़ा है?

(अ) दयाराम साहनी एवं राखालदास बनर्जी

(ब) जान मार्शल एवं ईश्वरी प्रसाद

(स) आशीर्वादीलाल श्रीवास्तव एवं रंगनाथ राव

(द) माधोस्वरूप वत्स एवं वी.बी. राव

उत्तर- (अ) दयाराम साहनी एवं राखालदास बनर्जी

17. हड़प्पा सभ्यता किस युग से संबंधित थी?

(अ) कांस्य युग

(ब) नवपाषाण युग

(स) पुरापाषाण युग

(द) लौह युग

उत्तर- (अ) कांस्य युग

18. निम्नलिखित में से कौन-सी सभ्यता नील नदी के तट पर विकसित हुई थी?

(अ) मिस्र की सभ्यता

(ब) यूनानी सभ्यता

(स) सिंधु घाटी सभ्यता

(द) रोमन सभ्यता

उत्तर- (अ) मिस्र की सभ्यता

19. निम्नलिखित में से कौन-सी सभ्यता सिंधुघाटी सभ्यता के समकालीन नहीं थी?

(अ) मिस्र की सभ्यता

(ब) मेसोपोटामिया की सभ्यता

(स) चीन की सभ्यता

(द) यूनान की सभ्यता

उत्तर- (द) यूनान की सभ्यता

20, लिखने की कला विकसित करने वाली पहली प्राचीन सभ्यता कौन थी?

(अ) चीन

(ब) सुमेरियन

(स) मिस्र

(द) सिंधु

उत्तर- (ब) सुमेरियन

21. सिंधुघाटी (हड़प्पा) के लिए मेसोपोटामियाई अभिलेखों में किस शब्द का प्रयोग किया गया था?

(अ) पिलयून

(ब) मेलुहा

(स) मेगन

(द) फैलका

उत्तर- (ब) मेलुहा

22. हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक प्रचलित नाम है-

(अ) सिंधु सभ्यता

(ब) लोथल सभ्यता

(स) सिंधुघाटी की सभ्यता

(द) मोहनजोदड़ो की सभ्यता

उत्तर- (स) सिंधुघाटी की सभ्यता

23. हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यताप्राप्त काल है?

(अ) 2800 ई.पू.-2000 ई.पू.

(ब) 2500 ई.पू.-1750 ई.पू.

(स) 3500 ई.पू.-1800 ई.पू.

(द) निश्चित नहीं हो सका है

उत्तर- (ब) 2500 ई.पू.-1750 ई.पू.

24. हड़प्पा की सभ्यता का विस्तार-क्षेत्र था-

(अ) पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर

(ब) राजस्थान, बिहार, बंगाल और ओडिशा

(स) पंजाब, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा और बंगाल

(द) पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सिंधु और बलूचिस्तान

उत्तर- (द) पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सिंधु और बलूचिस्तान

25. हड़प्पा सभ्यता के संपूर्ण क्षेत्र का आकार किस प्रकार का था?

(अ) वर्गाकार

(ब) आयताकार

(स) त्रिभुजाकार

(द) गोलाकार

उत्तर- (स) त्रिभुजाकार

26. हड़प्पा सभ्यता का कुल क्षेत्रीय विस्तार था-

(अ) लगभग 18 लाख वर्ग कि. मी.

(ब) लगभग 19 लाख वर्ग कि. मी.

(स) लगभग 10 लाख वर्ग कि. मी.

(द) लगभग 13 लाख वर्ग कि. मी.

उत्तर- (द) लगभग 13 लाख वर्ग कि. मी.

27. निम्नलिखित में से किससे हड़प्पा सभ्यता पर प्रकाश पड़ता है?

(अ) धार्मिक पुस्तक

(ब) शिलालेख

(स) पुरातात्त्विक उत्खनन

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) पुरातात्त्विक उत्खनन

28. सिंधु घाटी के निवासियों की सभ्यता को जानने का मूल स्रोत क्या है?

(अ) मुहरें

(ब) बर्तन, आभूषण, हथियार और औजार

(स) मंदिर

(द) लिपि

उत्तर- (ब) बर्तन, आभूषण, हथियार और औजार

29. सिंधुघाटी सभ्यता का कौन-सा प्रमुख पुरास्थल अब पाकिस्तान में है?

(अ) आलमगीरपुर

(ब) लोथल

(स) हड़प्पा

(द) कालीबंगा

उत्तर- (स) हड़प्पा

30. निम्नलिखित में से कौन-सा एक हड़प्पाई स्थल नहीं है?

(अ) चन्हूदड़ो

(ब) कोटदीजी

(स) सोहगौरा

(द) देसलपुर

उत्तर- (स) सोहगौरा

31. निम्नलिखित में से कौन सिंधुघाटी सभ्यता से संबंधित पुरास्थल नहीं है?

(अ) लोथल

(ब) पाटलिपुत्र

(स) रोपड़

(द) कालीबंगा

उत्तर- (ब) पाटलिपुत्र

32. सिंधुघाटी सभ्यता को आर्यों से पूर्व रखे जाने का महत्त्वपूर्ण कारक है-

(अ) लिपि नगर

(ब) नगर नियोजन

(स) ताँबा

(द) मृद्भांड

उत्तर- (द) मृद्भांड

33. हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों में आमतौर पर किस रंग का प्रयोग किया जाता था?

(अ) नीला

(ब) पीला

(स) नीला-ग्रे

(द) लाल

उत्तर- (द) लाल

34. सिंधु सभ्यता का सर्वाधिक उपयुक्त नाम क्या है?

(अ) हड़प्पा सभ्यता

(ब) सिंधु सभ्यता

(स) सिंधु घाटी सभ्यता

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) हड़प्पा सभ्यता

35. सिंधुघाटी सभ्यता जानी जाती है-

(अ) अपने नगर-नियोजन के लिए

(ब) मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा के लिए

(स) अपने कृषि संबंधी कार्यों के लिए

(द) अपने उद्योगों के लिए

उत्तर- (अ) अपने नगर-नियोजन के लिए

36. सिंधुघाटी सभ्यता की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता है-

(अ) पक्की ईंट से बनी इमारत

(ब) प्रथम असली मेहराब

(स) पूजा-स्थल

(द) कला और वास्तुकला

उत्तर- (अ) पक्की ईंट से बनी इमारत

37. निम्नलिखित में से कौन-सी सभ्यता अपने नगर नियोजन के लिए प्रसिद्ध है?

(अ) सिंधुघाटी सभ्यता

(ब) मेसोपोटामियाई सभ्यता

(स) फारस सभ्यता

(द) मिस्र सभ्यता

उत्तर- (अ) सिंधुघाटी सभ्यता

38. निम्नलिखित में से कौन-सा एक हड़प्पा सभ्यता से संबंधित नहीं है?

(अ) कुओं का निर्माण

(ब) स्तंभों का निर्माण

(स) नालों का निर्माण

(द) धनुष का निर्माण

उत्तर- (ब) स्तंभों का निर्माण

39. सिंधुघाटी सभ्यता गैर-आर्य थी, क्योंकि-

(अ) वह नगरीय सभ्यता थी

(ब) उसकी अपनी लिपि थी

(स) उसकी खेतिहर अर्थव्यवस्था थी

(द) उसका विस्तार नर्मदा घाटी तक था

उत्तर- (अ) वह नगरीय सभ्यता थी

40. हड़प्पा सभ्यता के निवासी थे?

(अ) ग्रामीण

(ब) शहरी

(स) यायावर/खानाबदोश

(द) जनजातीय

उत्तर- (ब) शहरी

41. सिंधुघाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य भोजन क्या था?

(अ) चावल और जौ

(ब)गेहूँ और जौ

(स) चावल और गेहूँ

(द) चावल

उत्तर- (ब) गेहूँ और जौ

42. हड़प्पाकालीन लोगों का मुख्य खाद्यान्न नहीं था-

(अ) जौ

(ब) दालें

(स) चावल

(द) गेहूँ

उत्तर- (स) चावल

43. हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में प्रथम थे?

(अ) मुद्राएँ

(ब) काँसे के औजार

(स) कपास

(द) जौ

उत्तर- (स) कपास

44. कपास की खेती सबसे पहले कहाँ शुरू की गई थी?

(अ) भारत

(ब) मध्य अमेरिका

(स) मेसोपोटामिया

(द) मिस्र

उत्तर- (अ) भारत

45. भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं-

(अ) हड़प्पा संस्कृति से

(ब) पश्चिम भारत के ताम्रपाषाण से

(स) वैदिक सभ्यता से

(द) चाँदी के आहत सिक्कों से

उत्तर- (अ) हड़प्पा संस्कृति से

46. सिंधुघाटी सभ्यता में कितने नगर थे?

(अ) 5

(ब) 6

(स) 8

(द) 10

उत्तर- (ब) 6

47. हड़प्पाकालीन स्थलों से अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है?

(अ) ताँबा

(ब) स्वर्ण

(स) चाँदी

(द) लोहा

उत्तर- (द) लोहा

48. मूर्तिपूजा की शुरुआत किस काल से मानी जाती है?

(अ) कुषाण काल

(ब) पूर्व-आर्यकाल

(स) वैदिक काल

(द) मौर्य काल

उत्तर- (ब) पूर्व-आर्यकाल

49. सिंधुघाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था?

(अ) व्यापार

(ब) पशुपालन

(स) शिकार

(द) कृषि

उत्तर- (अ) व्यापार

50. सिंधुघाटी सभ्यता के व्यापारिक और आर्थिक विकास के द्योतक हैं-

(अ) मिट्टी के बर्तन

(ब) मुद्राएँ

(स) नावें

(द) मकान

उत्तर- (ब) मुद्राएँ

51. सिंधु सभ्यता के घर किससे बनाये जाते थे?

(अ) ईंट से

(ब) बाँस से

(स) पत्थर से

(द) लकड़ी से

उत्तर- (अ) ईंट से

52. हड़प्पाई नगरों के घरों के विन्यास के लिए कौन-सी पद्धति अपनाई गई थी?

(अ) कमल पुष्प की आकृति का

(ब) गोलाकार आकृति में

(स) ग्रिड पद्धति में

(द) त्रिभुजाकार आकृति में

उत्तर- (स) ग्रिड पद्धति में

53. सिंधुघाटी सभ्यता के शहरों की गलियाँ कैसी थीं?

(अ) चौड़ी एवं सीधी

(ब) तंग और मैली

(स) फिसलन वाली

(द) तंग और टेढ़ी

उत्तर- (अ) चौड़ी एवं सीधी

54. सैंधव सभ्यता के समाज का स्वरूप था-

(अ) पितृसत्तात्मक

(ब) मातृसत्तात्मक

(स) कबीलाई प्रधान

(द) पितृसत्तात्मक एवं मातृसत्तात्मक दोनों

उत्तर- (ब) मातृसत्तात्मक

55. हड़प्पाकालीन समाज किन वर्गों में विभक्त था?

(अ) शिकारी, पुजारी, किसान और क्षत्रिय

(ब) विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक

(स) ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र

(द) राजा, पुरोहित, सैनिक और शूद्र

उत्तर- (ब) विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक

56. सिंधुघाटी संस्कृति में कितनी राजधानियाँ थीं?

(अ) 2

(ब) 3

(स) 4

(द) 1

उत्तर- (अ) 2

57. किस विद्वान् ने हड़प्पा और मोहनजोदड़ो को सिंधुघाटी सभ्यता की जुड़वाँ राजधानी कहा है?

(अ) जान मार्शल ने

(ब) अलेक्जेंडर कनिंघम ने

(स) स्टुअर्ट पिग्गट ने

(द) अर्नेस्ट मैके

उत्तर- (स) स्टुअर्ट पिग्गट ने

58. किस हड़प्पाई स्थल को ‘तोरण द्वार’ का नगर भी कहा जाता है?

(अ) लोथल से

(ब) मोहनजोदड़ो

(स) धौलावीरा

(द) हड़प्पा

उत्तर- (द) हड़प्पा

59. किस हड़प्पाकालीन पुरास्थल से ‘पुजारी की प्रस्तर मूर्ति’ प्राप्त हुई है ?

(अ) हड़प्पा

(ब) मोहनजोदड़ो

(स) लोथल

(द) रंगपुर

उत्तर- (अ) हड़प्पा

60. भारत में सबसे बड़ा हड़प्पाकालीन स्थल है-

(अ) कालीबंगा

(ब) लोथल

(स) राखीगढ़ी

(द) धौलावीरा

उत्तर- (स) राखीगढ़ी

61. सिंधुघाटी सभ्यता का सबसे छोटा स्थल कौन सा है?

(अ) लोथल

(ब) हड़प्पा

(स) मोहनजोदड़ो

(द) अल्लाहदीनो

उत्तर- (द) अल्लाहदीनो

62. राखीगढ़ी भारत के किस राज्य में है?

(अ) उत्तर प्रदेश

(ब) गुजरात

(स) हरियाणा

(द) राजस्थान

उत्तर- (स) हरियाणा

63. मोहनजोदड़ो निम्नलिखित में से कहाँ पर स्थित है?

(अ) भारत के गुजरात राज्य में

(ब) भारत के पंजाब राज्य में

(स) पाकिस्तान के सिंध प्रांत में

(द) अफगानिस्तान में

उत्तर- (स) पाकिस्तान के सिंध प्रांत में

64. मोहनजोदड़ो का अर्थ है-

(अ) मृतकों का टीला

(ब) महान् नगर

(स) काले रंग की चूड़ियाँ

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (अ) मृतकों का टीला

65. सिंधुघाटी सभ्यता के निम्नलिखित स्थानों में से कौन-सा स्थान सिंधु नदी के किनारे पर स्थित था?

(अ) लोथल

(ब) मोहनजोदड़ो

(स) कालीबंगा

(द) हड़प्पा

उत्तर- (ब) मोहनजोदड़ो

66. ‘विशाल स्नानागार’ किस पुरातात्विक स्थल से पाया गया है?

(अ) कालीबंगा

(ब) मोहनजोदड़ो

(स) हड़प्पा

(द) रोपड़

उत्तर- (ब) मोहनजोदड़ो

67. ‘नखलिस्तान या सिंध का बाग’ कहा जाता है-

(अ) हड़प्पा

(ब) मोहनजोदड़ो

(स) चन्हूदड़ो

(द) सुरकोटड़ा

उत्तर- (ब) मोहनजोदड़ो

68. कौन-सा हड़प्पाई स्थल स्तूपों के शहर के नाम से भी जाना जाता है?

(अ) मोहनजोदड़ो

(ब) धौलावीरा

(स) हड़प्पा

(द) लोथल से

उत्तर- (अ) मोहनजोदड़ो

69. मोहनजोदड़ो की सबसे महत्वपूर्ण इमारत कौन-सी थी?

(अ) अन्नागार

(ब) स्नानागार

(स) दुर्ग

(द) सभाभवन

उत्तर- (ब) स्नानागार

70. मोहनजोदड़ो का सबसे बड़ा भवन कौन-सा है?

(अ) विशाल स्नानागार

(ब) अन्नागार

(स) स्तंभ हॉल

(द) दो मंजिला भवन

उत्तर- (ब) अन्नागार

71. मोहनजोदड़ो में मिली सड़कों की चौड़ाई है-

(अ) 12.4 मीटर

(ब) 9.8 मीटर

(स) 3.6 मीटर

(द) 10.5 मीटर

उत्तर- (द) 10.5 मीटर

72. सिंधु सभ्यता की मुख्य सड़क को कहा जाता था?

(अ) जीटी रोड

(ब) जनपथ

(स) राजपथ

(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (स) राजपथ

73. किस हड़प्पाकालीन स्थल से ‘नृत्यांगना की कांस्यमूर्ति’ प्राप्त हुई है?

(अ) मोहनजोदड़ो से

(ब) कालीबंगा से

(स) हड़प्पा से

(द) बनावली से

उत्तर- (अ) मोहनजोदड़ो से

74. निम्नलिखित में से किस स्थान से सिंधुघाटी सभ्यता के घरों में कुओं के अवशेष मिले हैं?

(अ) मोहनजोदड़ो

(ब) लोथल

(स) कालीबंगन

(द) हड़प्पा

उत्तर- (अ) मोहनजोदड़ो

75. मोहनजोदड़ो से प्राप्त पुजारी की मूर्ति किस प्रजाति की है?

(अ) आस्ट्रेलायड

(ब) मंगोलायड

(स) चाइनीज

(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ब) मंगोलायड

76. सिंधुघाटी सभ्यता का कौन-सा स्थल भारत में स्थित है?

(अ) हड़प्पा

(ब) लोथल

(स) मोहनजोदड़ो

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ब) लोथल

77. लोथल किस नदी पर स्थित है?

(अ) भीम

(ब) भोगवा

(स) माही

(द) नर्मदा

उत्तर- (ब) भोगवा

78. हड़प्पा सभ्यता से संबंधित स्थल लोथल कहाँ स्थित है?

(अ) सिंध

(ब) राजस्थान

(स) पंजाब

(द) गुजरात

उत्तर- (द) गुजरात

79. घोड़े की मृणमूर्ति किस स्थल से प्राप्त हुई है?

(अ) मोहनजोदड़ो

(ब) लोथल से

(स) हड़प्पा

(द) धौलावीरा

उत्तर- (ब) लोथल से

80. किस हड़प्पाई स्थल से फारस की मुद्रा प्राप्त हुई?

(अ) लोथल

(ब) बनावली

(स) बालाकोट

(द) रंगपुर

उत्तर- (अ) लोथल

81. किस हड़प्पाई स्थल से लकड़ी के अन्नागार के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं?

अ) मोहनजोदड़ो

(ब) लोथल से

(स) हड़प्पा

(द) धौलावीरा

(ब) लोथल से

82. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में हाथीदाँत का पैमाना कहाँ से मिला है?

(अ) कालीबंगा

(ब) लोथल

(स) धौलावीरा

(द) बनावली

उत्तर- (ब) लोथल

83. निम्नलिखित में से किस स्थल से युगल शवाधान का प्रमाण मिला है?

(अ) कुन्नासी

(ब) धौलावीरा

(स) लोथल

(द) कालीबंगा

उत्तर- (स) लोथल

84. निम्नलिखित में से कौन हड़प्पाकालीन बंदरगाह है?

(अ) नागापट्टिनम

(ब) महास्थानगढ़

(स) लोथल

(द) अलेक्जेंड्रिया

उत्तर- (स) लोथल

85. किस हडप्पाकालीन स्थल से प्राप्त जार पर चोंच में मछली दबाये चिड़िया एवं पेड़ के निचे खड़ी लोमड़ी का चित्रांकन मिलता है, जो पंचतंत्र की लोमड़ी की कहानी के सदृश्य है?

(अ) हडप्पा

(ब) मोहनजोदड़ो

(स) लोथल

(द) रंगपुर

उत्तर- (स) लोथल

86. सिंधु सभ्यता का कौन-सा स्थान भारत में है?

(अ) हड़प्पा

(ब) मोहनजोदड़ो

(स) लोथल

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) लोथल

87. स्वातंत्र्योत्तर भारत में सबसे अधिक हड़प्पायुगीन स्थल किस प्रांत से मिले हैं?

(अ) गुजरात

(ब) राजस्थान

(स) पंजाब और हरियाणा

(द) उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश

उत्तर- (अ) गुजरात

88. सिंधुघाटी स्थल कालीबंगा किस प्रदेश में है?

(अ) राजस्थान में

(ब) गुजरात में

(स) मध्य प्रदेश में

(द) उत्तर प्रदेश में

उत्तर- (अ) राजस्थान में

89. 1952 में कालीबंगा की खोज किसने की थी?

(अ) मार्टीमर ह्वीलर ने

(ब) अमलानंद घोष ने

(स) जगपति जोशी ने

(द) एस.आर. राव ने

उत्तर- (ब) अमलानंद घोष ने

90. ‘जुते हुए खेत’ का साक्ष्य कहाँ से मिला है?

(अ) लोथल

(ब) हड़प्पा

(स) कालीबंगा

(द) मोहनजोदड़ो

उत्तर- (स) कालीबंगा

91. सिंधुघाटी सभ्यता में कालीबंगा निम्नलिखित में से किसके लिए प्रसिद्ध है?

(अ) चट्टान कटौती की वास्तुकला

(ब) बंदरगाह

(स) कपास की खेती

(द) मिट्टी के पात्र

उत्तर- (द) मिट्टी के पात्र

92. लकड़ी की नालियों का साक्ष्य कहाँ से मिला है?

(अ) कालीबंगा से

(ब) लोथल से

(स) हड़प्पा

(द) धौलावीरा

उत्तर- (अ) कालीबंगा से

93. टेराकोटा केक पर उत्कीर्ण एक सींग वाला देवता कहाँ से मिला है?

(अ) सुरकोटदा

(ब) लोथल

(स) कालीबंगा

(द) बनावली

उत्तर- (स) कालीबंगा

94. हड़प्पा सभ्यता का पुरास्थल रंगपुर कहाँ है?

(अ) राजस्थान

(ब) सौराष्ट्र

(स) पूर्वी उत्तर प्रदेश

(द) पंजाब

उत्तर- (ब) सौराष्ट्र

95. धौलावीरा किस राज्य में स्थित है?

(अ) हरियाणा

(ब) राजस्थान

(स) गुजरात

(द) पंजाब

उत्तर- (स) गुजरात

96. धौलावीरा किस नदी के तट पर स्थित है?

(अ) लूनी नदी

(ब) गंगा नदी

(स) भोगवा नदी

(द) साबरमती

उत्तर- (अ) लूनी नदी

97. हड़प्पा काल की एक अत्यधिक उन्नत जल-प्रबंधन प्रणाली का पता चला है-

(अ) लोथल

(ब) कालीबंगा

(स) धौलावीरा

(द) आलमगीरपुर

उत्तर- (स) धौलावीरा

98. किस स्थल से एक तालाब के साक्ष्य मिले हैं?

(अ) लोथल

(ब) कालीबंगा

(स) धौलावीरा

(द) आलमगीरपुर

उत्तर- (स) धौलावीरा

99. निम्नलिखित में से किस स्थल से तीन कस्बों के अवशेष मिले हैं?

(अ) धौलावीरा

(ब) कालीबंगा

(स) मोहनजोदड़ो

(द) संघोल

उत्तर- (अ) धौलावीरा

100. हड़प्पा सभ्यता से संबंधित कौन-सा नगर तीन भागों में विभाजित था?

(अ) सुरकोटदा

(ब) धौलावीरा

(स) कालीबंगा

(द) लोथल

उत्तर- (ब) धौलावीरा

101. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में शैलकृत वास्तुकला के साक्ष्य कहाँ से मिले हैं?

(अ) आमरी

(ब) कोटदीजी

(स) धौलावीरा

(द) कालीबंगा

उत्तर- (स) धौलावीरा

102. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल घग्गर और उससे जुड़ी नदियों की घाटी में स्थित है?

(अ) बनावली

(ब) मोहनजोदड़ो

(स) लोथल

(द) आलमगीरपुर

उत्तर- (अ) बनावली

103. निम्नलिखित में से किस हड़प्पा स्थल से टेराकोटा का हल मिला है?

(अ) लोथल

(ब) कालीबंगा

(स) बनावली

(द) धौलावीरा

उत्तर- (स) बनावली

104. पक्षियों में सर्वाधिक किसकी मृणमूर्तियाँ प्राप्त हुई हैं?

(अ) कबूतर

(ब) गौरैया

(स) बुलबुल

(द) बाज

उत्तर- (ब) गौरैया

105. पशुओं में किसकी मृणमूर्तियाँ सर्वाधिक प्राप्त हुई हैं?

(अ) घोड़ा

(ब) हिरन

(स) कूबड़वाला बैल

(द) चीता

उत्तर- (स) कूबड़वाला बैल

106. किस स्थल से घोड़े की हड्डियाँ प्राप्त हुई हैं?

(अ) सुतकोटदा से

(ब) लोथल से

(स) हड़प्पा से

(द) धौलावीरा से

उत्तर- (अ) सुतकोटदा से

107. शोर्तुगई पुरास्थल किस देश में है?

(अ) भारत

(ब) पाकिस्तान

(स) अफगानिस्तान

(द) तिब्बत

उत्तर- (स) अफगानिस्तान

108. कोटदीजी निम्नलिखित में से किस प्रमुख स्थल के समीप है?

(अ) हड़प्पा

(ब) मोहनजोदड़ो

(स) लोथल

(द) कालीबंगा

उत्तर- (ब) मोहनजोदड़ो

109. हड़प्पाकालीन दधेरी पुरास्थल किस प्रदेश में स्थित है?

(अ) उत्तर प्रदेश

(ब) हरियाणा

(स) पंजाब

(द) जम्मू

उत्तर- (स) पंजाब

110. हड़प्पा संस्कृति की मुहरों और टेराकोटा कला पर किस पशु का प्रतिनिधित्व नहीं था?

(अ) गाय

(ब) बाघ

(स) गैंडा

(द) हाथी

उत्तर- (अ) गाय

111. सिंधुघाटी सभ्यता से किस पशु के अवशेष नहीं मिले हैं?

(अ) हाथी

(ब) गाय

(स) घोड़ा

(द) सिंह

उत्तर- (द) सिंह

112. निम्नलिखित में से किस पशु का चित्रण हड़प्पा की मुहर पर नहीं है?

(अ) भेड़

(ब) घोड़ा

(स) हाथी

(द) बैल

उत्तर- (ब) घोड़ा

113. हाल ही में हड़प्पा स्थल सिनौली की खुदाई से क्या मिला है?

(अ) सुरक्षा दीवार

(ब) आवासीय भवन

(स) जानवरों को दफनाना

(द) मानव अंत्येष्टि

उत्तर- (द) मानव अंत्येष्टि

114. हड़प्पा सभ्यता के बारे में कौन-सी उक्ति सही है?

(अ) उन्हें अश्वमेध का जानकारी थी।

(ब) गाय उनके लिए पवित्र थी।

(स) वे पशुपति की पूजा करते थे।

(द) उनकी संस्कृति सामान्यतः स्थिर नहीं थी।

उत्तर- (स) वे पशुपति की पूजा करते थे।

115. सिंधुघाटी के लोग पूजा करते थे-

(अ) पशुपति

(ब) इंद्र और वरुण

(स) ब्रह्मा

(द) विष्णु

उत्तर- (अ) पशुपति

116. सिंधु सभ्यता की मुद्रा में किस देवता के समतुल्य चित्रांकन मिलता है?

(अ) आद्य शिव

(ब) आद्य ब्रह्मा

(स) आद्य विष्णु

(द) आद्य इंद्र

उत्तर- (अ) आद्य शिव

117. सिंधुघाटी की सभ्यता के लोग किस पुरुष देवता की पूजा करते थे?

(अ) शिव

(ब) इंद्र और वरुण

(स) ब्रह्मा

(द) विष्णु

उत्तर- (अ) शिव

118. देवी माता की पूजा किससे संबंधित थी?

(अ) आर्य सभ्यता से

(ब) भूमध्य सागरीय सभ्यता से

(स) सिंधुघाटी की सभ्यता से

(द) उत्तर वैदिक सभ्यता

उत्तर- (स) सिंधुघाटी की सभ्यता से

119. सिंधुघाटी के लोग विश्वास करते थे-

(अ) पृथ्वीदेवी

(ब) बलिदान

(स) अनुष्ठान

(द) आत्मा और ब्रह्मा

उत्तर- (अ) पृथ्वीदेवी

120. हड़प्पा के काल का ताँबे का रथ किस स्थान से प्राप्त हुआ है?

(अ) कुणाल

(ब) राखीगढ़ी

(स) दायमाबाद

(द) बनावली

उत्तर- (स) दायमाबाद

121. सुरकोटड़ा की खोज किसने की थी?

(अ) यज्ञदत्त शर्मा

(ब) रंगनाथ राव

(स) जगपतिजोशी

(द) आर.एस. बिष्ट

उत्तर- (स) जगपति जोशी

122. किस स्थल के एक कब्रिस्तान से कलश शवाधान का साक्ष्य मिला है?

(अ) रोजदी

(ब) सुरकोटडा

(स) शोर्तुगई

(द) आलमगीरपुर

उत्तर- (ब) सुरकोटडा

123. हड़प्पा सभ्यता में ‘गढ़’ जगह किसके लिए जानी जाती थी?

(अ) वहाँ उच्चतर वर्ग के लोग बसते थे

(ब) वहाँ पुस्तकें रखी जाती थीं

(स) वहाँ पूरे शहर के लिए भोजन तैयार किया जाता था

(द) वहाँ निचले वर्ग के लोग बसते थे

उत्तर- (अ) वहाँ उच्चतर वर्ग के लोग बसते थे

124. चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किया था

(अ) जॉन हेनरी मैके

(ब) सर जॉन मार्शल

(स) आई.ई.एम. कोलर

(द) सर ऑरल स्टाइन

उत्तर- (अ) जॉन हेनरी मैके

125. किस हड़प्पाई स्थल को सिंधु सभ्यता का औद्योगिक शहर कहा जाता था?

(अ) मोहनजोदड़ो

(ब) लोथल

(स) चन्हूदड़ो

(द) हड़प्पा

उत्तर- (स) चन्हूदड़ो

126. 1955 में कोटदीजी की खोज कब और किसने की?

(अ) जॉन हेनरी मैके

(ब) फजल अहमद खान ने

(स) आई.ई.एम. कोलर

(द) सर ऑरल स्टाइन

उत्तर- (ब) फजल अहमद खान ने

127. किस पशु के अवशेष सिंधुघाटी सभ्यता में प्राप्त नहीं हुए हैं?

(अ) शेर

(ब) घोड़ा

(स) गाय

(द) हाथी

उत्तर- (अ) शेर

128. निम्नलिखित में से किस निर्माण (शिल्पशाला) स्थल से चूना पत्थर और चर्ट फलक (ब्लेड) के ढेर उत्पन्न किए जाते थे और सिंध में विभिन्न हड़प्पाई बस्तियों में भेजे जाते थे?

(अ) सुक्कुर और रोहड़ी पहाड़ियाँ

(ब) राजस्थान में खेतड़ी

(स) चगाई पहाड़ियाँ

(द) ब्लूचिस्तान की पहाड़ियाँ

उत्तर- (अ) सुक्कुर और रोहड़ी पहाड़ियाँ

129. मृण-पट्टिका पर उत्कीर्ण सींगयुक्त देवता की कृति प्राप्त हुई है-

(अ) बनावली से

(ब) कालीबंगा से

(स) लोथल से

(द) सुरकोटडा से

उत्तर- (ब) कालीबंगा से

130. निम्नलिखित में से किस पशु का अंकन हड़प्पा संस्कृति की मुहरों पर नहीं मिला है?

(अ) बैल

(ब) हाथी

(स) घोड़ा

(द) भैंस

उत्तर- (स) घोड़ा

131. सर्वाधिक संख्या में मनके का निर्माण किससे हुआ है?

(अ) पकी हुई मिट्टी (टेराकोटा) से

(ब) लैपिज से

(स) जॉस्पर से

(द) सेलखड़ी से

उत्तर- (अ) पकी हुई मिट्टी (टेराकोटा) से

132. निम्नलिखित पशुओं में से किस एक का हड़प्पा संस्कृति से प्राप्त मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण नहीं हुआ था?

(अ) गाय

(ब) हाथी

(स) गैंडा

(द) बाघ

उत्तर- (अ) गाय

133. सिंधुघाटी सभ्यता की लिपि कौन-सी है?

(अ) ब्राह्मी

(ब) तमिल

(स) खरोष्ठी

(द) अज्ञात

उत्तर- (द) अज्ञात

134. निम्नलिखित में से कौन-सा कारण हड़प्पा सभ्यता के पतन के लिए उत्तरदायी नहीं है?

(अ) पारिस्थितिकी बदलाव

(ब) भूकंप

(स) जल-परिवर्तन

(द) आर्य आक्रमण

उत्तर- (स) जल-परिवर्तन

135. सिंधुघाटी की सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहाँ मिले हैं?

(अ) सुरकोटदा

(ब) बनावली

(ब) मांडा

(द) कालीबंगा

उत्तर- (अ) सुरकोटदा

136. सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से मिला है?

(अ) कालीबंगा

(ब) चन्हूदड़ो

(स) मोहनजोदड़ो

(द) बणावली

उत्तर- (अ) कालीबंगा

137. सैंधव स्थलों के उत्खनन से प्राप्त मुहरों पर किस पशु का सर्वाधिक उत्कीर्णन हुआ है ?

(अ) शेर

(ब) घोड़ा

(स) बैल

(द) हाथी

उत्तर- (स) बैल

138. सिंधु सभ्यता के बारे में कौन-सा कथन असत्य है?

(अ) नगरों में नालियों की सुदृढ़ व्यवस्था थी।

(ब) व्यापार और वाणिज्य उन्नत दशा में था।

(स) मातृदेवी की उपासना की जाती थी।

(द) लोग लोहे से परिचित थे।

उत्तर- (द) लोग लोहे से परिचित थे।

139. मांडा किस नदी के किनारे स्थित था?

(अ) चेनाब

(ब) सतलज

(स) रावी

(द) सिंधु

उत्तर- (अ) चेनाब

140. हड़प्पाकालीन स्थल रोपड़/पंजाब किस नदी के किनारे स्थित था?

(अ) चेनाब

(ब) गंगा

(स) सिंधु

(द) रावी

उत्तर- (द) रावी

141. हड़प्पा सभ्यता से संबंधित पुरास्थल रंगपुर स्थित है-

(अ) पंजाब में

(ब) उत्तर प्रदेश में

(स) सौराष्ट्र में

(द) राजस्थान में

उत्तर- (स) सौराष्ट्र में

142. हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो की पुरातात्त्विक खुदाई के प्रभारी थे-

(अ) लॉर्ड मैकाले

(ब) सर जान मार्शल

(स) लॉर्ड क्लाइव

(द) कर्नल टाड

उत्तर- (ब) सर जान मार्शल

143. निम्न में से किस पशु की आकृतिवाली मुहर पर मिली है, जिससे ज्ञात होता है कि सिंधुघाटी और मेसोपोटामिया की सभ्यताओं के मध्य व्यापारिक संबंध थे ?

(अ) घोड़ा

(ब) गधा

(स) बैल

(द) हाथी

उत्तर- (स) बैल

144. सिंधुघाटी के लोग विश्वास करते थे-

(अ) आत्मा और ब्रह्म में

(ब) कर्मकांड में

(स) यज्ञ प्रणाली में

(द) मातृशक्ति में

उत्तर- (द) मातृशक्ति में

145. निम्नलिखित में से किस पशु का हड़प्पा सभ्यता में मिली मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों पर अंकन नहीं हुआ था?

(अ) शेर

(ब) हाथी

(स) गैंडा

(द) बाघ

उत्तर- (अ) शेर

146. मोहनजोदड़ो से प्राप्त पशुपति शिव/आद्य शिव मुहर में किन-किन जानवरों का अंकन हुआ है?

(अ) व्याघ्र एवं हाथी

(ब) गैंडा एवं भैंसा

(स) हिरण

(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी

148. कपास को ग्रीक या यूनान के लोग किस नाम से पुकारते थे?

(अ) सिंडन

(ब) कॉटन

(स) रेशम

(द) ऊनी

उत्तर- (अ) सिंडन

148. हड़प्पावासी लाजवर्द का आयात कहाँ से करते थे?

(अ) हिंदुकुश क्षेत्र के बदख्शाँ से

(ब) ईरान से

(स) दक्षिण भारत से

(द) बलूचिस्तान से

उत्तर- (अ) हिंदुकुश क्षेत्र के बदख्शाँ से

149. अफगानिस्तान स्थित सिंधु सभ्यता से संबंधित स्थल है?

(अ) मुंडीगाक

(ब) शोर्तुघई

(स) (अ) और (ब) दोनों

(द) हड़प्पा

उत्तर- (स) (अ) और (ब) दोनों

150. कौन से नगर सिंधु सभ्यता के बंदरगाह नगर थे?

(अ) लोथल

(ब) धौलावीरा

(स) सुरकोटदा

(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी

151. हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल से एक ईंट पर बिल्ली का पीछा करते हुए कुत्ते के पंजों के निशान मिले हैं?

(अ) हड़प्पा

(ब) मोहनजोदड़ो

(स) चन्हुदड़ो

(द) लोथल

उत्तर- (स) चन्हुदड़ो

152. निम्नलिखित में कौन-सा हड़प्पाई स्थल समुद्रतट पर स्थित नहीं था?

(अ) सुरकोटदा

(ब) लोथल

(स) बालाकोट

(द) कोटदीजी

उत्तर- (द) कोटदीजी

153. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल घग्घर एवं उसकी सहायक नदियों की घाटी में स्थित है?

(अ) आलमगीरपुर

(ब) लोथल

(स) मोहनजोदड़ो

(द) बनावली

उत्तर- (द) बनावली

154. निम्नलिखित में से किस स्थल के एक कब्रिस्तान से कलश शवाधान का साक्ष्य मिला है?

(अ) रोजदी

(ब) सुरकोटडा

(स) शोर्तुगई

(द) आलमगीरपुर

उत्तर- (ब) सुरकोटडा

155. हड़प्पा स्थल कोटदीजी, उस सभ्यता के निम्नलिखित में से किस प्रमुख स्थल के समीप है?

(अ) हड़प्पा

(ब) मोहनजोदड़ो

(स) लोथल

(द) कालीबंगा

उत्तर- (ब) मोहनजोदड़ो

156. हड़प्पाकालीन मुहरें अधिकांशतः बनी हैं-

(अ) टेराकोटा (सेलखड़ी)

(ब) कांसा

(स) ताँबा

(द) लोहा

उत्तर- (अ) टेराकोटा (सेलखड़ी)

157. सिंधुघाटी के लोगों की एक महत्त्वपूर्ण रचना थी-

(अ) नटराज

(ब) बुद्ध

(स) नृत्यांगना

(द) नरसिंह

उत्तर- (स) नृत्यांगना

158. हड़प्पा के निवासी किस खेल में रूचि रखते थे?

(अ) कबड्डी

(ब) गुल्लीडंडा

(स) बेलों की दौड़

(द) शतरंज

उत्तर- (द) शतरंज

159. सिंधुघाटी सभ्यता से संबंधित शोर्तुगई पुरास्थल किस देश में है?

(अ) भारत

(ब) पाकिस्तान

(स) अफगानिस्तान

(द) तिब्बत

उत्तर- (स) अफगानिस्तान

160. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ मेंनिम्नलिखित युग्मों में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है?

(अ) आलमगीरपुर- उत्तर प्रदेश

(ब) बनावली- हरियाणा

(स) दायमाबाद- महाराष्ट्र

(द) राखीगढ़ी- राजस्थान

उत्तर- (द) राखीगढ़ी- राजस्थान

161. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ मेंनिम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?

(अ) कंठहार-आभूषण

(ब) दीपलक्ष्मी-देवी

(स) अदिति-देवी

(द) रुद्र शिव-देवता

उत्तर- (स) अदिति-देवी

162. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ मेंनिम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?

(अ) श्रमिक निवास- हड़प्पा

(ब) अन्नागार- मोहनजोदड़ो

(स) सभाभवन- कालीबंगा

(द) ताँबे की कुल्हाड़ी- रोपड़

उत्तर- (स) सभाभवन- कालीबंगा

163. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?

(अ) विद्वान वर्ग- वैद्य

(ब) योद्धा वर्ग- युद्ध करने वाले लोग

(स) व्यापारी वर्ग- चर्मकार

(द) श्रमिक वर्ग- कृषक

उत्तर- (स) व्यापारी वर्ग- चर्मकार

164. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ मेंनिम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?

(अ) मृदभांड-लाल और गुलाबी रंग

(ब) मुद्राएँ-घनाकार और गोलाकार

(स) आभूषण-सोने और चाँदी

(द) मृणमूर्तियाँ-हरे रंग की

उत्तर- (द) मृणमूर्तियाँ-हरे रंग की

165. हड़प्पा संस्कृति के संबंध में निम्नलिखित युग्मों में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है?

(अ) आलमगीरपुर- उत्तर प्रदेश

(ब) बनावली- हरियाणा

(स) दायमाबाद- महाराष्ट्र

(द) राखीगढ़ी- राजस्थान

उत्तर- (द) राखीगढ़ी- राजस्थान

166. सिंधु सभ्यता के किस स्थल/स्थलों से धान की खेती होने के प्रमाण (चावल के दाने) मिले हैं?

(अ) रंगपुर से

(ब) लोथल से

(स) उपर्युक्त किसी से नहीं

(द) उपर्युक्त दोनों से

उत्तर- (द) उपर्युक्त दोनों से

167. घोड़े के अस्थिपंजर किन स्थलों से मिले हैं?

  1. सुतकोटदा
  2. कालीबंगा
  3. लोथल

(अ) 1, 2 एवं 3

(ब) केवल 1 एवं 2

(स) केवल 1 एवं 3

(द) केवल 2 एवं 3

उत्तर- (अ) 1, 2 एवं 3

168. हड़प्पावासी किन-किन धातुओं का आयात करते थे?

  1. चाँदी
  2. टिन
  3. सोना

(अ) 1, 2 एवं 3

(ब) केवल 1 एवं 2

(स) केवल 1 एवं 3

(द) केवल 2 एवं 3

उत्तर- (अ) 1, 2 एवं 3

169. हड़प्पा संस्कृति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सिंधु सभ्यता का समाज चार वर्गों में विभाजित था।
  2. जादूगर विद्वान वर्ग में शामिल था।
  3. सिंधु सभ्यता में दास प्रथा का प्रचलन था।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) 1, 2 और 3

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) 1, 2 और 3

170. हड़प्पा संस्कृति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सिंधु निवासियों का व्यापार संतुलित था।
  2. बाहरी व्यापार जलीय मार्ग से होता था।
  3. थलीय मार्ग अज्ञात थे।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(अ) केवल 1

(ब) 1 और 2

(स) 1, 2 और 3

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ब) 1 और 2

171. हड़प्पा संस्कृति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. हड़प्पा सभ्यता में सर्वाधिक संख्या में नारी की मृणमूर्ति प्राप्त हुई है।
  2. हड़प्पाई लोग धरती को उर्वरता की देवी मानकर पूजा करते थे।
  3. हड़प्पा सभ्यता में वृक्ष पूजा एवं नागपूजा का प्रचलन था।
  4. हड़प्पा सभ्यता के लोग भूत-प्रेत एवं जादू-टोना में विश्वास नहीं रखते थे।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

(अ) 1, 2 और 3

(ब) 2, 3 और 4

(स) 1, 3 और 4

(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (अ) 1, 2 और 3

172. सिंधु घाटी सभ्यता किन नदियों के तट पर बसी थी-

  1. सिंधु
  2. झेलम
  3. चेनाब
  4. गंगा

नीचे दिये कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

(अ) 1 और 2

(ब) 1, 2 और 3

(स) 2, 3 और 4

(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (ब) 1, 2 और 3

173. निम्नलिखित कथनों में से सही उत्तर चुनिए-

  1. मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, रोपड़ एवं कालीबंगा सिंधु घाटी सभ्यता स्थल हैं।
  2. हड़प्पा के लोगों ने सड़कों तथा नालियों के जाल के साथ नियोजित शहरों का विकास किया।
  3. हड़प्पा के लोगों को धातुओं के उपयोग का पता नहीं था।

(अ) 1 एवं 2 सही है

(ब) 1 एवं 3 सही है

(स) 2 एवं 3 सही है

(द) 1, 2 एवं 3 सही है

उत्तर- (स) 2 एवं 3 सही है

174. सिंधु घाटी सभ्यता के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?

(अ) सिंधु घाटी सभ्यता एक उच्च नगरीय सभ्यता थी।

(ब) लोगों को लोहे की जानकारी नहीं थी।

(स) यह कहना कठिन है कि लोग किस प्रजाति से सम्बन्धित थे।

(द) लोगों को कृषि के बारे में जानकारी नहीं थी।

उत्तर- (द) लोगों को कृषि के बारे में जानकारी नहीं थी।

175. हड़प्पा संस्कृति के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(अ) यह उपमहाद्वीप में प्रारंभिक नगरों की साक्षी रही है।

(ब) इसमें दायीं ओर से बायीं ओर को लिखी जाने वाली लिपि के प्रथम उपयोग का संकेत है।

(स) इसमें मूर्ति बनाने की कला के एक माध्यम के रूप में लोहे के सबसे आरंभिक ज्ञात उपयोग का प्रमाण है।

(द) इसमें मूर्ति बनाने की कला के एक माध्यम के रूप में पत्थर के सबसे आरंभिक ज्ञात उपयोग का प्रमाण मिलता है।

उत्तर- (स) इसमें मूर्ति बनाने की कला के एक माध्यम के रूप में लोहे के सबसे आरंभिक ज्ञात उपयोग का प्रमाण है।

176. निम्नलिखित में से कौन-सा/से लक्षण सिंधु सभ्यता के लोगों का सही चित्रण करता है/करते हैं ?

  1. उनके विशाल महल और मंदिर होते थे।
  2. वे देवियों और देवताओं दोनों की पूजा करते थे।
  3. वे युद्ध में घोड़ों द्वारा खींचे जानेवाले रथों का प्रयोग करते थे।

नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही कथन/कथनों को चुनिये

(अ) केवल 2

(ब) केवल 1 और 2

(स) 1, 2 और 3

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) केवल 2

177. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. बनावली से प्राक, विकसित तथा उत्तर हड़प्पा सभ्यता के साक्ष्य मिले हैं।
  2. बनावली में सभी मकानों के आगे चबूतरे बने हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) 1 और 2

(द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (स) 1 और 2

178. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. अन्नागार का ऊपरी ढाँचा बाँस का बना हुआ था।
  2. अन्नागार में हवा जाने का स्थान नहीं था।
  3. अन्नागार के उत्तर में एक चबूतरा बना हुआ था।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) 1 और 3

(द) 1, 2 और 3

उत्तर- (स) 1 और 3

179. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. विशाल स्नानागार के दक्षिणी-पश्चिमी छोर एक नाली थी, जिसके द्वारा पानी निकलता था।
  2. यह बहुमंजिला इमारत थी।
  3. इसकी बाहरी दीवार पर कांस्य की एक इंच मोटी परत लगी थी।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) 1 और 2

(द) 1, 2 और 3

उत्तर- (स) 1 और 2

180. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. हड़प्पा के दुर्ग टीले को व्हीलर ने माउंट ए-बी की संज्ञा दी है।
  2. स्त्री के गर्भ से निकले पौधे का साक्ष्य हड़प्पा से प्राप्त हुआ है।

उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही है/हैं?

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) 1 और 2

(द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (स) 1 और 2

181. हड़प्पा सभ्यता के नगर नियोजन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. हड़प्पाई नगर ग्रीड प्रणाली पर आधारित था।
  2. यहाँ की सड़कें एक-दूसरे को समकोण पर काटती थीं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) 1 और 2 दोनों

(द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (स) 1 और 2 दोनों
\

182. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कर सही उत्तर का चयन करें-

सिंधुघाटी सभ्यता जानी जाती है-

  1. अपने नगर नियोजन के लिए
  2. मोहनजोदड़ो और हड़प्पा के लिए
  3. अपने कृषि संबंधी कार्य के लिए
  4. अपने उद्योगों के लिए

(अ) 1 और 2

(ब) 1, 2 और 3

(स) 2, 3 और

(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी

183. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. पाकिस्तान के बलूचिस्तान, सिंध तथा पंजाब में सिंधु सभ्यता के विस्तार के प्रमाण मिले हैं।
  2. सैंधव सभ्यता का विस्तार अफ्रीकी देश मोरक्को तक था।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) 1 और 2

(द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (अ) केवल 1

184. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. कालीबंगा में दो टीले मिले हैं, जो सुरक्षा दीवारों से घिरे हैं।
  2. कालीबंगा के लोग एक ही खेत में एक साथ दो फसलें उगाना जानते थे।
  3. कालीबंगा के भवन कच्ची ईंटों से बने हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) 1. 2 और 3

(द) 1 और 3

उत्तर- (स) 1. 2 और 3

185. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. बनावली से प्राक, विकसित तथा उत्तर सैन्धव के साक्ष्य मिले हैं।
  2. बनावली में सभी मकानों के आगे चबूतरे बने

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) 1 और 2

(द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (स) 1 और 2

186. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सिंधु निवासियों का व्यापार संतुलित था।
  2. बाहरी व्यापार जलीय मार्ग से होता था।
  3. थलीय मार्ग अज्ञात थे।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(अ) केवल 1

(ब) 1 और 2

(स) 1, 2 और 3

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ब) 1 और 2

187. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सिंधु सभ्यता का समाज चार वर्गों में विभाजित था।
  2. जादूगर विद्वान वर्ग में शामिल था।
  3. सिंधु सभ्यता में दास प्रथा का प्रचलन था।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) 1, 2 और 3

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) 1, 2 और 3

188. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या लोथल से नहीं मिला है?

  1. घोड़े की लघु मृणमूर्ति
  2. तीन युगल समाधियाँ
  3. अलंकृत ईंटों का प्रयोग
  4. अन्नागार

कूट

(अ) 1, 2 और 4

(ब) 3 और 4

(स) 2, 3 और 4

(द) केवल 4

उत्तर- (ब) 3 और 4

189.हड़प्पा सभ्यता के निम्नलिखित स्थलों में कौन महाराष्ट्र में अवस्थित है?

  1. हड़प्पा
  2. मोहनजोदड़ो
  3. दायमाबाद
  4. सुरकोटडा

निम्नलिखित कूट में से सही उत्तर निर्दिष्ट कीजिए-

(अ) 1 और 2

(ब) केवल 3

(स) 2, 3 और 4

(द) 1, 2, 3 और 4

उत्तर- (ब) केवल 3

190. हड़प्पाई मूर्तिकला के अंतर्गत कौन शामिल है?

  1. योगी की मूर्ति
  2. कांस्य की नर्तकी
  3. गोमतेश्वर की मूर्ति
  4. संयुक्त पशुमूर्ति

कूट

(अ) 1, 2 और 3

(ब) 1, 2 और 4

(स) 1, 2, 3 और 4

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ब) 1, 2 और 4

191. निम्नलिखित में से सिंधु सभ्यता से संबंधित कौन-से केंद्र उत्तर प्रदेश में स्थित हैं?

  1. कालीबंगा
  2. लोथल
  3. आलमगीरपुर
  4. हुलास

कूट

(अ) 1, 2, 3 और 4

(ब) 1 और 2

(स) 2 और 3

(द) 3 और 4

उत्तर- (द) 3 और 4

192. हड़प्पा सभ्यता के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. हड़प्पाई शिल्पकला में असाधारण एकरूपता पाई जाती है।
  2. परवर्ती हड़प्पा स्थलों में भी उसी निर्माण-तकनीक का उपयोग किया गया, जो परिपक्व हड़प्पा स्थलों में प्रयुक्त की गई थी।

कूट

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) 1 और 2

(द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (स) 1 और 2

193. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएऔर कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची-‘क’ (स्थल) सूची-‘ख’ (नदी)

अ. हड़प्पा 1. रावी

ब. मोहनजोदड़ो 2. सिंधु

स. लोथल 3. भोगवा

द. कालीबंगा 4. घग्घर

कूट- अ ब स द

(अ) 1 2 3 4

(ब) 2 1 4 3

(स) 4 3 2 1

(द )1 2 4 3

उत्तर- (अ) 1 2 3 4

194. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएऔर कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची ‘क’ सूची ‘ख’

अ). सिंधु सभ्यता की उत्तरी सीमा 1. मांडा/जम्मू

(ब.) सिंधु सभ्यता की दक्षिणी सीमा 2. दायमाबाद/महाराष्ट्र

(स.) सिंधु सभ्यता की पूर्वी सीमा 3. आलमगीरपुर/उत्तर प्रदेश

(द.) सिंधु सभ्यता की पश्चिमी सीमा 4. सुत्कागेंडोर/बलूचिस्तान

कूट- अ ब स द

(अ) 1 2 3 4

(ब) 2 1 4 3

(स) 4 3 2 1

(द) 1 2 4 3

उत्तर- (अ) 1 2 3 4

195. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएऔर कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची ‘क’ (बस्ती) सूची ‘ख’ (नदी)

अ. हड़प्पा 1. भोगवा

ब. कालीबंगा 2. घग्घर

स. लोथल 3. रावी

द. रोपड़ 4. सतलज

कूट- अ ब स द

(अ) 3 2 1 4

(ब) 3 4 1 2

(स) 4 2 3 1

(द) 1 3 2 4

उत्तर- (अ) 3 2 1 4

196. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएऔर कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची ‘क’ (नगरीय प्रमाण) सूची ‘ख’ (स्थल)

अ. अन्नागार 1. लोथल

ब. गोदीवाड़ा 2. मोहनजोदड़ो

स. श्रमिक निवास 3. धौलावीरा

द. उन्नत जल प्रबंधन 4. हड़प्पा

कूट- अ ब स द

(अ) 1 2 3 4

(ब) 2 1 4 3

(स) 4 3 2 1

(द) 3 2 1 4

उत्तर- (ब) 2 1 4 3

197. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएऔर कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची ‘क’ (पतन के कारण) सूची ‘ख’ (पुरातत्त्वविद्)

अ.आर्य आक्रमण 1. सर मॉर्टिमर व्हीलर

ब. विवर्तिकी विलोम 2. लैम्ब्रिक

स. पारिस्थितिकी बदलाव 3. राइक्स

कूट- अ ब स

(अ) 1 2 3

(ब) 2 3 1

(स) 3 2 1

(द) 1 3 2

उत्तर- (द) 1 3 2

198. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएऔर कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची ‘क’ (स्थल) सूची ‘ख’ (खोजकर्ता)

अ. हड़प्पा 1. राखालदास बनर्जी

ब. मोहनजोदड़ो 2. रंगनाथ राव

स. चन्हूदड़ो 3. दयाराम साहनी

द. लोथल 4. गोपाल मजूमदार

कूट- अ ब स द

(अ) 3 1 4 2

(ब) 2 3 1 4

(स) 4 2 3 1

(द) 1 4 2 3

उत्तर- (अ) 3 1 4 2

199. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएऔर कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची ‘क’ (स्थल) सूची ‘ख’ (स्थिति)

अ. मांडा 1. राजस्थान

ब. दायमाबाद 2. हरियाणा

स. कालीबंगा 3. जम्मू कश्मीर

द. राखीगढ़ी 4. महाराष्ट्र

कूट- अ ब स द

(अ) 1 2 3 4

(ब) 2 3 4 1

(स) 3 4 1 2

(द) 4 1 2 3

उत्तर- (स) 3 4 1 2

200. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएऔर कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची ‘क’ सूची ‘ख’

अ. हड़प्पा 1. एम.जी. मजूमदार (1936-1937)

ब. हस्तिनापुर 2. जॉन मार्शल (1913-1914)

स. तक्षशिला 3. दयाराम साहनी (1923-24) तथा 1924-1925)

द. कौशाम्बी 4. बी.बी. लाल (1950-1952)

कूट- अ ब स द

(अ) 4 2 1 3

(ब) 1 3 4 2

(स) 3 4 2 1

(द) 4 1 3 2

उत्तर- (स) 3 4 2 1

201. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएऔर कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची ‘क’ सूची ‘ख’

अ. हड़प्पा 1. शवाधान आर-37

ब. लोथल 2. गोदीवाड़ा

स. कालीबंगा 3. नर्तकों की मूर्ति

द. मोहनजोदड़ो 4. जुता हुआ खेत

कूट- अ ब स द

(अ) 1 2 3 4

(ब) 2 1 4 3

(स) 3 4 1 2

(द) 1 2 4 3

उत्तर- (द) 1 2 4 3

202. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएऔर कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची ‘क’ (हड़प्पा स्थल) सूची ‘ख’ (आधुनिक नाम)

अ. धौलावीरा 1. सौराष्ट्र

ब. राखीगढ़ी 2. हिसार

स. भिरड़ाना 3. कादिर टापू (द्वीप)

द. भोगवा 4. हरियाणा

कूट- अ ब स द

(अ) 1 4 2 3

(ब) 1 2 4 3

(स) 3 2 4 1

(द) 3 4 2 1

उत्तर- (स) 3 2 4 1

203. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएऔर कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची ‘क’ सूची ‘ख’

अ. लोथल 1. जुता हुआ खेत

ब. कालीबंगा 2. गोदीवाड़ा

स. धौलावीरा 3. पक्की मिट्टी की हल की प्रतिकृति

द. बनावली 4. हड़प्पन लिपि के दस चिह्नों वाला एक शिलालेख

कूट- अ ब स द

(अ) 1 2 3 4

(ब) 2 1 4 3

(स) 1 2 4 3

(द) 2 1 3 4

उत्तर- (ब) 2 1 4 3

204. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिएऔर कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची ‘क’ (स्थल) सूची ‘ख’ (स्थान)

अ. लोथल 1. राजस्थान

ब. रोपड़ 2. हरियाणा

स. बनावली 3. पंजाब

द. कालीबंगा 4. गुजरात

कूट- अ ब स द

(अ) 1 2 3 4

(ब) 4 3 2 1

(स) 1 3 2 4

(द) 4 3 1 2

उत्तर- (ब) 4 3 2 1

205. कथन (क) : मोहनजोदड़ो के भवन निर्माण में पक्की ईंटों का भी प्रयोग हुआ है।

कारण (ख) : पुरोहितों. का विद्यालय मोहनजोदड़ो की प्रमुख इमारत है।

कूट-

(अ) कथन क तथा कारण ख दोनों सत्य हैं और क, ख की सही व्याख्या करता है।

(ब) कथन क तथा कारण ख दोनों सत्य हैं, किंतु ख, क की सही व्याख्या नहीं करता है।

(स) कथन क सत्य है, किंतु कारण ख असत्य है

(द) कारण ख सत्य है, किंतु कथन क असत्य है।

उत्तर- (स) कथन क सत्य है, किंतु कारण ख असत्य है

206. कथन (क) : मोहनजोदड़ो तथा हड़प्पा नगर अब विलुप्त हो गये हैं।

कारण (ख) : वह खुदाई के दौरान प्रकट हुए थे।

कूट-

(अ) कथन क तथा कारण ख दोनों सत्य हैं और ख, क की सही व्याख्या करता है।

(ब) कथन क तथा कारण ख दोनों सत्य हैं, किंतु ख, क की सही व्याख्या नहीं करता है।

(स) कथन क सत्य है, किंतु कारण ख असत्य है।

(द) कारण ख सत्य है, किंतु कथन क असत्य है।

उत्तर- (अ) कथन क तथा कारण ख दोनों सत्य हैं और ख, क की सही व्याख्या करता है।

207. कथन (क) : बनावली के कई मकानों से अग्निवेदियाँ मिली हैं।

कारण (ख) : बनावली के मंदिर में अग्नि की पूजा की जाती थी।

कूट-

(अ) कथन क तथा कारण ख दोनों सत्य हैं और ख, क की सही व्याख्या करता है

(ब) कथन क तथा कारण ख दोनों सत्य हैं, परन्तु ख, क की सही व्याख्या नहीं करता है।

(स) कथन क सत्य है, किंतु कारण ख असत्य है।

(द) कारण ख सत्य है, किंतु कथन क असत्य है।

उत्तर- (स) कथन क सत्य है, किंतु कारण ख असत्य है।

208. कथन (क) : रोपड़ से संस्कृति के 6 चरण मिले हैं।

कारण (ख) : इसका आधुनिक नाम रूपनगर है।

कूट-

(अ) कथन क तथा कारण ख दोनों सत्य हैं तथा ख, क की सही व्याख्या करता है।

(ब) कथन क तथा कारण ख दोनों सत्य हैं, किंतु ख, क की सही व्याख्या नहीं करता है।

(स) कथन क सत्य है, किंतु कारण ख असत्य है

(द) कारण ख सत्य है, किंतु कथन क असत्य है।

उत्तर- (ब) कथन क तथा कारण ख दोनों सत्य हैं, किंतु ख, क की सही व्याख्या नहीं करता है।

209. कथन (क) : हड़प्पा सभ्यता के नगरीय प्रमाण मोहनजोदड़ो से स्पष्ट रूप से मिलते हैं।

कारण (ख) : क्षैतिज उत्खनन केवल मोहनजोदड़ो का ही हुआ है।

कूट-

(अ) क तथा ख दोनों सत्य हैं और ख, क की व्याख्या करता है।

(ब) क तथा ख दोनों सत्य हैं, किंतु ख, क की व्याख्या नहीं करता है।

(स) क सत्य है, किंतु ख असत्य है।

(द) क असत्य है, किंतु ख सत्य है।

उत्तर- (ब) क तथा ख दोनों सत्य हैं, किंतु ख, क की व्याख्या नहीं करता है।

210. कथन (क) : अन्नागार राजकीय भंडारागार था।

कारण (ख) : इसमें अनाज जनता से कर के रूप में वसूला जाता था।

कूट-

(अ) कथन क तथा कारण ख दोनों सत्य हैं और ख, क की सही व्याख्या करता है।

(ब) कथन क तथा कारण ख दोनों सत्य हैं, किंतु ख, क की सही व्याख्या नहीं करता है।

(स) कथन क सत्य है, किंतु कारण ख असत्य है।

(द) कारण ख सत्य है, किंतु कथन क असत्य है।

उत्तर- (ब) कथन क तथा कारण ख दोनों सत्य हैं, किंतु ख, क की सही व्याख्या नहीं करता है।

इन्हें भी पढ़ सकते हैं-

सिंधुघाटी सभ्यता में कला एवं धार्मिक जीवन 

अठारहवीं शताब्दी में भारत

बाबर के आक्रमण के समय भारत की राजनैतिक दशा 

विजयनगर साम्राज्य का उत्थान और पतन 

वियेना कांग्रेस

प्रथम विश्वयुद्ध, 1914-1918 ई. 

पेरिस शांति-सम्मेलन और वर्साय की संधि 

द्वितीय विश्वयुद्ध : कारण, प्रारंभ, विस्तार और परिणाम 

बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए देख सकते हैं-

आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

प्राचीन भारतीय इतिहास पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

मध्यकालीन भारत पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न 

यूरोप में पुनर्जागरण पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

बौद्ध धर्म पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न