राष्ट्रगौरव पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न  (MCQs on National Pride)

राष्ट्र गौरव (RASHTRA GAURAV)

HND 100
UNDERGRADUATE EXAMINATION, 2025–26
राष्ट्र गौरव (RASHTRA GAURAV)
(Minor Elective)

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर

  1. ‘राष्ट्र’ की परिभाषा में कौन-सा तत्त्व अनिवार्य रूप से शामिल होता है?
    (A) भाषा
    (B) प्राकृतिक संसाधन
    (C) सरकार का प्रकार
    (D) आर्थिक तंत्र
    उत्तर : (A) भाषा
  2. निम्न में से कौन-सा राष्ट्र का मूलभूत घटक नहीं है?
    (A) स्थायी आबादी
    (B) संप्रभु सरकार
    (C) सीमाओं का अभाव
    (D) साझा संस्कृति
    उत्तर : (C) सीमाओं का अभाव
  3. राष्ट्र की अवधारणा (कान्सेप्ट ऑफ नेशन ) से तात्पर्य क्या है?
    (A) प्राकृतिक सीमा रेखाएँ
    (B) लोगों की साझा पहचान एवं भावना
    (C) व्यापारिक समझौते
    (D) अंतर्राष्ट्रीय संगठन
    उत्तर : (B) लोगों की साझा पहचान एवं भावना
  4. एक राष्ट्र बनने के लिए ‘संप्रभुता’ का क्या महत्व है?
    (A) यह प्राकृतिक संसाधन बढ़ाता है
    (B) यह बाहरी हस्तक्षेप से स्वतंत्रता प्रदान करता है
    (C) यह अर्थव्यवस्था को कमजोर करता है
    (D) यह भाषा को बदल देता है
    उत्तर : (B) यह बाहरी हस्तक्षेप से स्वतंत्रता प्रदान करता है
  5. निम्न में से कौन-सा राष्ट्र के आधारभूत घटकों में शामिल है?
    (A) वैश्विक व्यापार
    (B) तकनीकी नवाचार
    (C) साझा इतिहास
    (D) विदेशी निवेश
    उत्तर : (C) साझा इतिहास
  6. आधुनिक राष्ट्र-राज्य की परिभाषित विशेषता है :
    (A) राजशाही द्वारा शासन
    (B) संप्रभु सरकार के साथ एकीकृत जनता
    (C) केवल साझा धर्म
    (D) बिना नियंत्रण खुले सीमा
    उत्तर : (B) संप्रभु सरकार के साथ एकीकृत जनता
  7. निम्न में से कौन-सी आधुनिक राष्ट्र-राज्य की विशेषता नहीं है?
    (A) केंद्रीकृत नौकरशाही
    (B) कानून के समक्ष समान नागरिकता
    (C) वंशानुगत उत्तराधिकार
    (D) परिभाषित भौगोलिक सीमाएँ
    उत्तर : (C) वंशानुगत उत्तराधिकार
  8. किस अवधारणा में राज्य की सीमाओं और अधिकारों की कानूनी मान्यता पर जोर होता है?
    (A) राष्ट्रवाद
    (B) सामंतवाद
    (C) वैश्वीकरण
    (D) संप्रभुता
    उत्तर : (D) संप्रभुता
  9. आधुनिक राष्ट्र-राज्य प्रारंभिक राजनीतिक इकाइयों से मुख्यतः किस कारण भिन्न है?
    (A) वंशानुगत शासन पर जोर
    (B) राष्ट्रवाद और राज्य संप्रभुता का एकीकरण
    (C) जनजातीय नेतृत्व पर निर्भरता
    (D) औपचारिक संस्थानों का अभाव
    उत्तर : (B) राष्ट्रवाद और राज्य संप्रभुता का एकीकरण
  10. आधुनिक राष्ट्र-राज्य ऐतिहासिक रूप से किस प्रमुख घटना के बाद उभरा?
    (A) औद्योगिक क्रांति
    (B) पुनर्जागरण कला
    (C) मध्यकालीन सामंतवाद
    (D) प्राचीन साम्राज्य
    उत्तर : (A) औद्योगिक क्रांति
  11. राजतंत्र में सर्वोच्च सत्ता किसके पास होती थी?
    (A) नागरिकों की सभा के पास
    (B) राजा के पास
    (C) मंत्रिपरिषद् के पास
    (D) ब्राह्मण वर्ग के पास
    उत्तर : (B) राजा के पास
  12. प्राचीन भारतीय गणतंत्रों में ‘समिति’ का कार्य क्या था?
    (A) न्यायिक न्यायालय
    (B) सभी नागरिकों की विधानसभा
    (C) सैन्य परिषद्
    (D) राजपरिवार
    उत्तर : (B) सभी नागरिकों की विधानसभा
  13. इनमें से कौन-सी प्राचीन भारतीय राजतंत्र की विशेषता नहीं थी?
    (A) वंशानुगत उत्तराधिकार
    (B) केंद्रीकृत प्रशासन
    (C) निर्वाचित राष्ट्रपति
    (D) मंत्रिमंडल
    उत्तर : (C) निर्वाचित राष्ट्रपति
  14. इनमें से किस प्राचीन राज्य में लोकतंत्र का स्वरूप था?
    (A) मौर्य साम्राज्य
    (B) गुप्त साम्राज्य
    (C) वज्जि संघ
    (D) नंद वंश
    उत्तर : (C) वज्जि संघ
  15. प्राचीन भारत में गणसभा को राजतंत्र से क्या अलग करता था?
    (A) दैवीय अधिकार द्वारा शासन
    (B) सभाओं द्वारा सामूहिक निर्णय
    (C) केंद्रीय खजाना
    (D) स्थायी सेना
    उत्तर : (B) सभाओं द्वारा सामूहिक निर्णय
  16. प्राचीन समाज में ‘श्रेणी’ (गिल्ड) की क्या भूमिका थी?
    (A) धार्मिक कर्मकांड करना
    (B) व्यापारिक संगठन एवं सामाजिक कल्याण करना
    (C) ग्राम सुरक्षा करना
    (D) मंच कला करना
    उत्तर : (B) व्यापारिक संगठन एवं सामाजिक कल्याण करना
  17. प्राचीन भारत में शिक्षा प्रदान करने और सामाजिक मूल्यों को संरक्षित करने वाली संस्था कौन-सी थी?
    (A) सभा
    (B) गुरुकुल
    (C) कैबिनेट
    (D) श्रेणी (गिल्ड)
    उत्तर : (B) गुरुकुल
  18. ‘संस्कृति वह जटिल संपूर्णता है जिसमें ज्ञान, विश्वास, कला, नैतिकता, कानून, परंपरा तथा अन्य क्षमताओं और आदतों का समावेश होता है।’ यह कथन किसका है?
    (A) डॉ. अंबेडकर का
    (B) टायलर का
    (C) कार्ल मार्क्स का
    (D) रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का
    उत्तर : (B) टायलर का
  19. भारतीय संस्कृति का प्रारंभ माना जाता है :
    (A) सिंधु घाटी सभ्यता से
    (B) वैदिक युग से
    (C) पौराणिक काल से
    (D) बौद्धकाल से
    उत्तर : (A) सिंधु घाटी सभ्यता से
  20. रामायण का अंगीरस है :
    (A) करुण रस
    (B) शांत रस
    (C) वीर रस
    (D) श्रृंगार रस
    उत्तर : (C) वीर रस
  21. महाभारत विभक्त है :
    (A) खंड में
    (B) पर्व में
    (C) अध्याय में
    (D) उपर्युक्त सभी में
    उत्तर : (B) पर्व में
  22. ‘नचिकेतोपाख्यान’ वर्णित है :
    (A) ईशोपनिषद् में
    (B) कठोपनिषद् में
    (C) केनोपनिषद् में
    (D) उपर्युक्त सभी में
    उत्तर : (B) कठोपनिषद् में
  23. चाणक्य के अर्थशास्त्र की प्रमुख विशेषता है :
    (A) यह चौथी शताब्दी का ग्रंथ है
    (B) इसमें नीति संबंधी श्लोक हैं
    (C) इसकी भाषा संस्कृत है
    (D) उपर्युक्त सभी
    उत्तर : (D) उपर्युक्त सभी
  24. बौद्ध चित्रकला के प्रमुख केंद्र अजंता गुहा मे से नहीं है?
    (A) मूर्तिकला
    (B) स्थापत्य कला
    (C) मृदभांड कला
    (D) चित्रकला
    उत्तर : (C) मृदभांड कला
  25. भारत में शास्त्रीय संगीत की शैली है :
    (A) हिंदुस्तानी शैली
    (B) कर्नाटक शैली
    (C) (A) और (B) दोनों
    (D) कोई नहीं
    उत्तर : (C) (A) और (B) दोनों
  26. सौंदर्य के आश्रय से अभिव्यक्त होने वाली कलाएँ होती है:
    (A) विशिष्ट कलाएँ
    (B) ललित कलाएँ
    (C) प्रस्तर कलाएँ
    (D) सुलभ कलाएँ
    उत्तर : (B) ललित कलाएँ
  27. तमिलनाडु का प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य है :
    (A) कुचिपुड़ी
    (B) भरतनाट्यम
    (C) कत्थक
    (D) कथकली
    उत्तर : (B) भरतनाट्यम
  28. भारतीय अंक प्रणाली को जाना जाता है :
    (A) हिंदू-अरबी अंक प्रणाली
    (B) हिंदू अंक प्रणाली
    (C) अरबी अंक प्रणाली
    (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर : (A) हिंदू-अरबी अंक प्रणाली
  29. वैदिक गणितज्ञ हैं :
    (A) भास
    (B) दंडी
    (C) आर्यभट्ट
    (D) कोई नहीं
    उत्तर : (C) आर्यभट्ट
  30. रसशास्त्र में कई तैयारियों में उपयोग किया जाने वाला मुख्य तत्त्व था :
    (A) पारा
    (B) सोना
    (C) जिंक
    (D) सीसा
    उत्तर : (A) पारा
  31. प्राचीन भारतीय रसायन मुख्यतः संबंधित था :
    (A) भोजन
    (B) औषध विज्ञान और धातु विज्ञान
    (C) जल विज्ञान
    (D) कृषि
    उत्तर : (B) औषध विज्ञान और धातु विज्ञान
  32. प्राचीन भारतीयों द्वारा प्रयुक्त किया जाने वाला धातु निम्न में से कौन सा था ?
    (A) लोहा
    (B) सोना
    (C) तांबा
    (D) चाँदी
    उत्तर : (C) तांबा
  33. प्राचीन भारतीय धातु शुद्धिकरण के लिए कौन-सी विधि अपनाते थे?
    (A) इलेक्ट्रोलिसिस
    (B) गलन एवं आसवन
    (C) रेडियोधर्मिता
    (D) क्रायोजेनिक्स
    उत्तर : (B) गलन एवं आसवन
  34. प्राचीन भारतीय चिकित्सा विज्ञान का जनक कहा जाता है :
    (A) अत्रि को
    (B) सुश्रुत को
    (C) चरक को
    (D) परिमल को
    उत्तर : (B) सुश्रुत को
  35. भक्ति आंदोलन का आरंभ हुआ :
    (A) दक्षिण भारत में
    (B) उत्तर भारत में
    (C) पूर्वी भारत में
    (D) पश्चिमी भारत में
    उत्तर : (A) दक्षिण भारत में
  36. ‘मगहर’ स्थान का संबंध है :
    (A) जायसी से
    (B) सूरदास से
    (C) कबीर से
    (D) तुलसीदास से
    उत्तर : (C) कबीर से
  37. ‘नाथपंथ’ के प्रमुख प्रवर्तक हैं :
    (A) मत्स्येन्द्रनाथ
    (B) गोरखनाथ
    (C) चौरंगीनाथ
    (D) भरथरी
    उत्तर : (B) गोरखनाथ
  38. गौतम बुद्ध के ‘गृह-त्याग’ को कहा गया है :
    (A) महाभिनिष्क्रमण
    (B) महापरिनिर्वाण
    (C) सहनिर्वाण
    (D) सहनिष्क्रमण
    उत्तर : (A) महाभिनिष्क्रमण
  39. स्वामी विवेकानंद का मूल मंत्र है :
    (A) शिक्षा से जीवन बदलता है
    (B) उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए
    (C) जीवन एक संघर्ष है
    (D) आत्मविश्वास ही सफलता है
    उत्तर : (B) उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए
  40. राजा राममोहन रॉय ने स्थापना की :
    (A) आर्य समाज की
    (B) ब्रह्म समाज की
    (C) प्रार्थना समाज की
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर : (B) ब्रह्म समाज की
  41. स्वामी दयानंद सरस्वती ने ‘सत्यार्थ प्रकाश’ की रचना की :
    (A) संस्कृत भाषा में
    (B) मराठी भाषा में
    (C) अंग्रेजी भाषा में
    (D) हिंदी भाषा में
    उत्तर : (D) हिंदी भाषा में
  42. ‘पेरियार’ ने नेतृत्व किया :
    (A) स्वदेशी आंदोलन का
    (B) असहयोग आंदोलन का
    (C) आत्म-सम्मान आंदोलन का
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर : (C) आत्म-सम्मान आंदोलन का
  43. शिक्षा के क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले का प्राथमिक योगदान था :
    (A) लड़कों के लिए स्कूल स्थापित करना
    (B) पुरुषों की उच्च शिक्षा में वकालत करना
    (C) लड़कियों के लिए स्कूल स्थापित करना
    (D) वयस्कों के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देना
    उत्तर : (C) लड़कियों के लिए स्कूल स्थापित करना
  44. महात्मा गांधी ने संपादन किया :
    (A) ‘नवजीवन’ पत्रिका का
    (B) ‘यंग इंडिया’ पत्रिका का
    (C) ‘हरिजन’ पत्रिका का
    (D) उपर्युक्त सभी का
    उत्तर : (D) उपर्युक्त सभी का
  45. जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखित पुस्तक है :
    (A) डिस्कवरी ऑफ इंडिया
    (B) लेटर्स टू माय सिस्टर
    (C) द विल्स ऑफ इंडिया
    (D) गेट्स ऑफ इंडिया
    उत्तर : (A) डिस्कवरी ऑफ इंडिया
  46. डॉ. भीमराव अंबेडकर जीवन भर किस सामाजिक मुद्दे के लिए संघर्ष करते रहे?
    (A) शैक्षिक सुधार के लिए
    (B) पर्यावरण संरक्षण के लिए
    (C) जातीय समानता के लिए
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर : (C) जातीय समानता
  47. ‘अन्त्योदय’ का विचार संबंधित है :
    (A) विनोबा भावे से
    (B) राजा राममोहन रॉय से
    (C) पं. दीनदयाल उपाध्याय से
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर : (C) पं. दीनदयाल उपाध्याय से
  48. ‘इतिहास चक्र’ पुस्तक के लेखक हैं :
    (A) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
    (B) दीनदयाल उपाध्याय
    (C) डॉ. राम मनोहर लोहिया
    (D) विनोबा भावे
    उत्तर : (C) डॉ. राम मनोहर लोहिया
  49. ‘अद्वैत दर्शन’ के प्रवर्तक हैं :
    (A) शंकराचार्य
    (B) माधवाचार्य
    (C) रामानुजाचार्य
    (D) रामानंद
    उत्तर : (A) शंकराचार्य
  50. लाहौर अधिवेशन में पारित ‘पूर्ण स्वराज’ प्रस्ताव के संदर्भ में पूर्ण स्वराज दिवस मनाने की तारीख निश्चित हुई थी :
    (A) 15 अगस्त 1930
    (B) 26 जनवरी 1930
    (C) 5 सितंबर 1930
    (D) 2 अक्टूबर 1930
    उत्तर : (B) 26 जनवरी 1930

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top