HIS 102F
B.A. Second Semester Examination, 2025–26
HISTORY
मध्यकालीन भारत का इतिहास (History of Medieval India, 1206 A.D.–1757 A.D.)
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
निम्न में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(A) पानीपत का प्रथम युद्ध : 1526 ई.
(B) खानवा का युद्ध : 1527 ई.
(C) घाघरा का युद्ध : 1529 ई.
(D) चंदेरी का युद्ध : 1530 ई.
उत्तर : (D) चंदेरी का युद्ध : 1530 ई०
नोट : चंदेरी का युद्ध 1528 ई. में हुआ था।
मनसबदारी प्रथा किसने प्रारंभ की?
(A) शेरशाह
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) औरंगजेब
(D) अकबर
उत्तर : (D) अकबर
हुमायूँ द्वारा लड़े गए प्रमुख युद्धों का तिथि अनुसार सही क्रम अंकित करें :
(A) चौसा, सरहिंद , कन्नौज
(B) चौसा, कन्नौज, सरहिंद
(C) कन्नौज, चौसा, सरहिंद
(D) सरहिंद, चौसा, कन्नौज
उत्तर : (B) चौसा, कन्नौज, सरहिंद
औरंगजेब की 1707 ई. में मृत्यु के बाद सत्ता किसने संभाली?
(A) फर्रुखसियर
(B) जहाँदार शाह
(C) मुहम्मद शाह
(D) बहादुर शाह I
उत्तर : (D) बहादुर शाह I
निम्न में से कौन नूरजहाँ के गुट का सदस्य नहीं था?
(A) आसफ खाँ
(B) जहाँगीर
(C) खुर्रम
(D) गियास बेग
उत्तर : (C) खुर्रम
जहाँगीर ने मुख्यतः निम्नलिखित में से किस कला को संरक्षण दिया था?
(A) चित्रकला
(B) स्थापत्य कला
(C) मूर्तिकला
(D) संगीत कला
उत्तर : (A) चित्रकला
अकबर का प्रथम और अंतिम अभियान था :
(A) मेवाड़ एवं असीरगढ़
(B) मालवा एवं अहमदनगर
(C) कालिंजर एवं कंधार
(D) मालवा एवं असीरगढ़
उत्तर : (D) मालवा एवं असीरगढ़
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
(A) तीर्थयात्रा कर की समाप्ति : 1563 ई.
(B) जजिया कर की समाप्ति : 1564 ई.
(C) दीन-ए-इलाही की उद्घोषणा : 1579 ई.
(D) इबादतखाना की स्थापना : 1575 ई.
उत्तर : (C) दीन-ए-इलाही की उद्घोषणा : 1579 ई.
नोट : दीन-ए-इलाही 1582 ई. में प्रारंभ हुआ।
निम्न में से किस सूफी संत के विचारों को सिखों के धर्मग्रंथ आदि ग्रंथ में संकलित किया गया है?
(A) फरीदुद्दीन गंज-ए-शकर
(B) निजामुद्दीन औलिया
(C) नासिरुद्दीन चिराग
(D) मुइनुद्दीन चिश्ती
उत्तर : (A) फरीदुद्दीन गंज-ए-शकर
शिवाजी के साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी?
(A) पूना
(B) रायगढ़
(C) कोल्हापुर
(D) पुरंदर
उत्तर : (B) रायगढ़
जहाँगीर कालीन किस चित्रकार को ‘नादिर-उल-असर’ की उपाधि प्रदान की गई थी?
(A) मंसूर
(B) दौलत
(C) मनोहर
(D) बिशनदास
उत्तर : (A) मंसूर
दिल्ली की प्रसिद्ध जामा मस्जिद का निर्माण इनमें से किसने किया?
(A) हुमायूँ
(B) शाहजहाँ
(C) अकबर
(D) बाबर
उत्तर : (B) शाहजहाँ
‘तुर्कान-ए-चहलगानी’ का गठन किसने किया था?
(A) बलबन
(B) कुतुबुद्दीन ऐबक
(C) इल्तुतमिश
(D) रज़िया सुल्ताना
उत्तर : (C) इल्तुतमिश
किस मुगल सेनानायक के साथ शिवाजी ने पुरंदार की संधि (1665 ई.) पर हस्ताक्षर किए थे?
(A) जयसिंह
(B) जसवंत सिंह
(C) शाइस्ता खाँ
(D) अफजल खाँ
उत्तर : (A) जयसिंह
रानी पद्मिनी संबंधी वर्णन किस ग्रंथ में मिलता है?
(A) पद्मावत
(B) पृथ्वीराज रासो
(C) सूरसागर
(D) राजतरंगिणी
उत्तर : (A) पद्मावत
रज़िया सुल्ताना दिल्ली सल्तनत की शासिका कब बनी?
(A) 1200 ई.
(B) 1236 ई.
(C) 1414 ई.
(D) 1526 ई.
उत्तर : (B) 1236 ई.
इल्तुतमिश कालीन मुद्राओं को कहते थे-
(A) पण
(B) टंका
(C) दीनार
(D) जीतल
उत्तर : (B) टंका
कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु कब हुई?
(A) 1210 ई.
(B) 1192 ई.
(C) 1206 ई.
(D) 1292 ई.
उत्तर : (A) 1210 ई.
दक्षिण विजय के लिए अलाउद्दीन खिलजी ने किसे भेजा था?
(A) मलिक काफूर
(B) उलुग खाँ
(C) गाजी मलिक
(D) स्वयं अलाउद्दीन
उत्तर : (A) मलिक काफूर
सल्तनत काल की समयावधि क्या थी?
(A) 1206-1526 ई.
(B) 1210-1211 ई.
(C) 1310-1414 ई.
(D) 1526-1757 ई.
उत्तर : (A) 1206-1526 ई.
सल्तनत काल में ‘राजत्व का सिद्धांत’ किसने स्थापित किया?
(A) कुतुबुद्दीन ऐबक
(B) इल्तुतमिश
(C) बलबन
(D) रज़िया
उत्तर : (C) बलबन
तुगलक वंश का संस्थापक कौन था?
(A) मुहम्मद बिन तुगलक
(B) गयासुद्दीन तुगलक
(C) फिरोज तुगलक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) गयासुद्दीन तुगलक
रामानुजाचार्य किससे संबंधित हैं?
(A) भक्ति
(B) द्वैतवाद
(C) विशिष्टाद्वैत
(D) एकेश्वरवाद
उत्तर : (C) विशिष्टाद्वैत
सल्तनत काल में ‘दीवान-ए-बरीद’ कहा जाता था-
(A) उलेमाओं को
(B) राजस्व अधिकारियों को
(C) गुप्तचरों को
(D) सैनिकों को
उत्तर : (C) गुप्तचरों को
मनसबदारी व्यवस्था में ‘मनसब’ का निम्नलिखित में से क्या तात्पर्य है?
(A) कर
(B) कृषि भूमि
(C) न्यायाधीश
(D) एक पद
उत्तर : (D) एक पद
कौन मुगल सम्राट चित्रकला का उत्कृष्ट मर्मज्ञ था?
(A) अकबर
(B) जहाँगीर
(C) शाहजहाँ
(D) औरंगजेब
उत्तर : (B) जहाँगीर
अकबर ने ‘दीन-ए-इलाही’ किस वर्ष प्रारंभ किया?
(A) 1575 ई.
(B) 1578 ई.
(C) 1580 ई.
(D) 1582 ई.
उत्तर : (D) 1582 ई.
मुगलों की सैनिक व्यवस्था की प्रमुख विशेषता थी :
(A) मनसबदारी व्यवस्था
(B) पैदल सैन्य व्यवस्था
(C) अहदी व्यवस्था
(D) नौसैनिक व्यवस्था
उत्तर : (A) मनसबदारी व्यवस्था
औरंगजेब ने जजिया कब लगाया?
(A) 1677 ई.
(B) 1678 ई.
(C) 1679 ई.
(D) 1680 ई.
उत्तर : (C) 1679 ई.
बीजापुर राज्य को मुगल साम्राज्य में कब सम्मिलित कर लिया गया?
(A) 1686 ई. में
(B) 1688 ई. में
(C) 1587 ई. में
(D) 1665 ई. में
उत्तर : (A) 1686 ई. में
इनमें किस शासक की धार्मिक नीति असहिष्णुता की थी?
(A) शाहजहाँ
(B) औरंगजेब
(C) अकबर
(D) जहाँगीर
उत्तर : (B) औरंगजेब
कवि अमीर खुसरो किस सूफी संत के अनुगामी थे?
(A) शेख फरीद
(B) मुईनुद्दीन चिश्ती
(C) निजामुद्दीन औलिया
(D) सलीम चिश्ती
उत्तर : (C) निजामुद्दीन औलिया
प्रसिद्ध मध्यकालीन संत शंकरदेव संबंधित थे :
(A) शैव संप्रदाय से
(B) वैष्णव संप्रदाय से
(C) अद्वैत संप्रदाय से
(D) द्वैताद्वैत संप्रदाय से
उत्तर : (B) वैष्णव संप्रदाय से
मुमताज महल का असली नाम था :
(A) अर्जुमंद बानो बेगम
(B) लाडली बेगम
(C) मेहरुन्निसा
(D) रोशनआरा
उत्तर : (A) अर्जुमंद बानो बेगम
खिलजी वंश का संस्थापक कौन था?
(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) जलालुद्दीन फिरोज खिलजी
(C) कैकुबाद
(D) मुबारक शाह खिलजी
उत्तर : (B) जलालुद्दीन फिरोज खिलजी
कौन-सा मकबरा ‘द्वितीय ताजमहल’ कहलाता है?
(A) अनारकली का मकबरा
(B) एत्माद-उद्-दौला का मकबरा
(C) राबिया-उद्-दौरानी का मकबरा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) राबिया-उद्-दौरानी का मकबरा
किस बादशाह के अंतर्गत मुगल सेना में सर्वाधिक हिंदू सेनापति थे?
(A) अकबर
(B) जहाँगीर
(C) शाहजहाँ
(D) औरंगजेब
उत्तर : (D) औरंगजेब
सूफी संतों के निवास स्थान को क्या कहा जाता था?
(A) समा
(B) खानकाह
(C) मराफत
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : (B) खानकाह
हिंदी और फारसी दोनों भाषाओं का विद्वान था :
(A) अकबर
(B) तानसेन
(C) अमीर खुसरो
(D) बैरम खाँ
उत्तर : (C) अमीर खुसरो
‘तबकात-ए-अकबरी’ ग्रंथ की रचना किसने की?
(A) निजामुद्दीन अहमद
(B) तानसेन
(C) जयसिंह
(D) अकबर
उत्तर : (A) निजामुद्दीन अहमद
मुगल प्रशासन में ‘मीर आतिश’ संबंधित था :
(A) डाकखाना
(B) तोपखाना
(C) राजस्व
(D) न्याय
उत्तर : (B) तोपखाना
इंडो-इस्लामिक शैली में निर्मित भारत का पहला मकबरा कौन-सा था?
(A) हुमायूँ का मकबरा
(B) बलबन का मकबरा
(C) ऐबक का मकबरा
(D) अलाउद्दीन का मकबरा
उत्तर : (B) बलबन का मकबरा
पानीपत का प्रथम युद्ध किसके मध्य हुआ था?
(A) बाबर और राणा सांगा
(B) हेमू और मुगल
(C) हुमायूँ और शेर खाँ
(D) बाबर और इब्राहिम लोदी
उत्तर : (D) बाबर और इब्राहिम लोदी
भारत में चिश्तिया सूफी मत की स्थापना किसने की?
(A) ख्वाजा बदरुद्दीन ने
(B) ख्वाजा मुइनुद्दीन ने
(C) शेख अहमद सरहिंदी ने
(D) शेख बहाउद्दीन जकरिया ने
उत्तर : (B) ख्वाजा मुइनुद्दीन ने
प्रसिद्ध संत सलीम चिश्ती कहाँ रहते थे?
(A) दिल्ली में
(B) अजमेर में
(C) फतेहपुर सीकरी में
(D) लाहौर में
उत्तर : (C) फतेहपुर सीकरी में
निम्नलिखित सूफियों में से किसने कृष्ण को औलिया के रूप में माना?
(A) शाह मोहम्मद गौस
(B) शाह अब्दुल अजीज
(C) शाह वलीउल्ला
(D) ख्वाजा मीर दर्द
उत्तर : (A) शाह मोहम्मद गौस
मुगल काल में ‘पानदारी कर’ क्या था?
(A) परिवहन कर
(B) चुंगी कर
(C) सिंचाई कर
(D) भूमि सर्वेक्षण कर
उत्तर : (B) चुंगी कर
निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने बाजार नियंत्रण लागू किया था?
(A) इल्तुतमिश
(B) बलबन
(C) अलाउद्दीन खिलजी
(D) मुहम्मद तुगलक
उत्तर : (C) अलाउद्दीन खिलजी
‘विश्व के प्रत्येक भागों में चक्कर लगाने के बाद सोना-चाँदी अंत में भारत में आकर दफन हो जाता है।’ यह कथन किसका है?
(A) अबुल फज़ल
(B) बर्नियर
(C) इब्नबतूता
(D) मनूची
उत्तर : (B) बर्नियर
‘दीवान-ए-कोही’ किस विभाग से संबंधित था?
(A) पेंशन
(B) कृषि
(C) राजस्व
(D) दास
उत्तर : (B) कृषि




