भारत का सामाजिक-सांस्कृतिक इतिहास पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs on Socio-Cultural History of India)

भारत का सामाजिक-सांस्कृतिक और आर्थिक इतिहास (Socio Cultural and Economic History of India)

 B.A. VIth SEMESTER EXAMINATION, 2025:26
HISTORY
Group 1:HIS 307: Socio Cultural and Economic History of India (1700 A.D.: 1900 A.D.)

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर

भारत का सामाजिक-सांस्कृतिक और आर्थिक इतिहास

1.निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में ब्रिटिशों ने अपनी सर्वाधिक पूँजी का निवेश किया था?

(A) चाय, कॉफी, नील
(B) जूट मिल
(C) कपड़ा उद्योग
(D) रेलवे, बैंकिंग, बीमा एवं शिपिंग

उत्तर : (D) रेलवे, बैंकिंग, बीमा एवं शिपिंग

2. निम्नलिखित में से किस व्यवस्था का विरोध सर जॉन शोर ने किया था?

(A) स्थायी बंदोबस्त
(B) दहसाला प्रथा
(C) रैयतवाड़ी व्यवस्था
(D) महालवाड़ी व्यवस्था

उत्तर : (A) स्थायी बंदोबस्त

3. अहमदिया आंदोलन के संस्थापक कौन थे?

(A) सर सैय्यद अहमद खाँ
(B) सैय्यद अहमद बरेलवी
(C) हाजी शरीयतुल्लाह
(D) मिर्जा गुलाम अहमद

उत्तर : (D) मिर्जा गुलाम अहमद

4. किस अधिनियम ने औपनिवेशिक भारत में बैंकिंग प्रणाली को औपचारिक रूप से नियंत्रित किया?

(A) कंपनी अधिनियम, 1913
(B) भारतीय बैंकिंग अधिनियम, 1949
(C) इम्पीरियल बैंक अधिनियम, 1920
(D) चार्टर अधिनियम, 1833

उत्तर : (A) कंपनी अधिनियम, 1913

5. भारत में मुस्लिम पुनर्जागरण का अग्रदूत किसे माना जाता है?

(A) सैय्यद अहमद खाँ
(B) महमूद:उल:हसन
(C) कासिम नानौतवी
(D) गुलाम अहमद

उत्तर : (A) सैय्यद अहमद खाँ

6. देवबंद आंदोलन की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

(A) 1866 ई.
(B) 1875 ई.
(C) 1889 ई.
(D) 1857 ई.

उत्तर : (A) 1866 ई.

7. राजा राममोहन रॉय ने निम्नलिखित में से किसका विरोध नहीं किया था?

(A) बाल विवाह
(B) सती प्रथा
(C) पाश्चात्य शिक्षा
(D) मूर्तिपूजा

उत्तर : (C) पाश्चात्य शिक्षा

8. महाराष्ट्र में विधवा पुनर्विवाह हेतु अभियान का नेतृत्व किसने किया?

(A) विष्णु परशुराम पंडित ने
(B) बी. एम. मालाबारी ने
(C) गोपाल हरि देशमुख ने
(D) दादाभाई नौरोजी ने

उत्तर : (A) विष्णु परशुराम पंडित ने

9. औपनिवेशिक भारत में कृषि के वाणिज्यीकरण को मुख्य रूप से किस कारक ने प्रेरित किया?

(A) उन्नत कृषि तकनीकों का प्रारंभ
(B) ब्रिटिश उद्योगों में कच्चे माल की बढ़ती माँग
(C) सिंचाई सुविधाओं का विस्तार
(D) किसानों की समृद्धि में वृद्धि

उत्तर : (B) ब्रिटिश उद्योगों में कच्चे माल की बढ़ती माँग

10. 1893 में शिकागो में आयोजित धर्म संसद में किसने भाग लिया था?

(A) दयानंद सरस्वती
(B) स्वामी विवेकानंद
(C) महात्मा गांधी
(D) राजा राममोहन रॉय

उत्तर : (B) स्वामी विवेकानंद

11. ज्ञानयोग, कर्मयोग तथा राजयोग नामक पुस्तकें किस प्रख्यात समाज सुधारक ने लिखीं?

(A) स्वामी विवेकानंद
(B) महादेव गोविंद रानाडे
(C) राजा राममोहन रॉय
(D) रामकृष्ण परमहंस

उत्तर : (A) स्वामी विवेकानंद

12. ‘नेटिव मैरिज एक्ट’ किस वर्ष पारित किया गया?

(A) 1870 ई.
(B) 1872 ई.
(C) 1874 ई.
(D) 1876 ई.

उत्तर : (B) 1872 ई.

13. भारत में थियोसोफिकल सोसाइटी की सफलता मुख्यतः किसके कारण हुई?

(A) एनी बेसेंट
(B) कर्नल एच. एस. ऑलकॉट
(C) सर विलियम कुक
(D) मदन मोहन मालवीय

उत्तर : (A) एनी बेसेंट

14. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(A) डॉ. एनी बेसेंट थियोसोफिस्ट थीं।
(B) थियोसोफिकल सोसाइटी का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय मद्रास में है।
(C) स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की।
(D) महात्मा गांधी का जन्म गांधीनगर में हुआ था।

उत्तर : (D) महात्मा गांधी का जन्म गांधीनगर में हुआ था।

15. ब्रिटिश भारत के सर्वाधिक क्षेत्र में कौन-सी भू-राजस्व व्यवस्था लागू थी?

(A) जमींदारी व्यवस्था
(B) महालवाड़ी व्यवस्था
(C) रैयतवाड़ी व्यवस्था
(D) तालुकदारी व्यवस्था

उत्तर : (A) जमींदारी व्यवस्था

16. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का पूर्व नाम क्या था?

(A) इस्लामिया कॉलेज
(B) मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज
(C) मुस्लिम कॉलेज
(D) हिंदू कॉलेज

उत्तर : (B) मोहम्मडन एंग्लो:ओरिएंटल कॉलेज

17. 17वीं शताब्दी में भारत से सर्वाधिक निर्यात होने वाली वस्तु कौन-सी थी?

(A) गरम मसाले
(B) सूती वस्त्र
(C) नील
(D) शोरा

उत्तर : (B) सूती वस्त्र

18. भारत में रेवेन्यू बोर्ड का गठन कब हुआ था?

(A) 1782 ई.
(B) 1783 ई.
(C) 1785 ई.
(D) 1786 ई.

उत्तर : (A) 1782 ई.

19. निम्नलिखित में से कौन-सी सर सैय्यद अहमद खाँ की कृति नहीं है?

(A) तहज़ीब-उल-अख़लाक
(B) असबाब-ए-बगावत-ए-हिंद
(C) राजभक्त मुसलमान
(D) बहरीन-ए-अहमदिया

उत्तर : (D) बहरीन-ए-अहमदिया

20. अलीगढ़ आंदोलन किसने चलाया था?

(A) आगा खाँ
(B) अब्दुल लतीफ
(C) सैय्यद अहमद खाँ
(D) सैय्यद मीर अली

उत्तर : (C) सैय्यद अहमद खाँ

21. सैय्यद अहमद खाँ के मुख्य सलाहकार और विश्वासपात्र कौन थे?

(A) डब्ल्यू. डब्ल्यू. हंटर
(B) नासिर लीज़
(C) थियोडोर बेक
(D) थियोडोर मॉरिसन

उत्तर : (C) थियोडोर बेक

22. किसने कहा था : “धन निष्कासन सभी बुराइयों की बुराई है”?

(A) एम. जी. रानाडे
(B) दादाभाई नौरोजी
(C) आर. सी. दत्त
(D) ए. आर. देसाई

उत्तर : (B) दादाभाई नौरोजी

23. भारत में प्रथम रेल लाइन किसके शासनकाल में बिछाई गई?

(A) लॉर्ड विलियम बैंटिक
(B) लॉर्ड डलहौजी
(C) लॉर्ड ऑकलैंड
(D) लॉर्ड कैनिंग

उत्तर : (B) लॉर्ड डलहौजी

24. “पन्नियाल” क्या था?

(A) कृषि दास
(B) ब्रिटिश सैनिक
(C) एक प्रकार का कर
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (A) कृषि दास

25. किसने कहा था : “रेलवे व्यवस्था ही भारत के आधुनिक युग का अग्रदूत बन जाएगी”?

(A) लॉर्ड डलहौजी
(B) लॉर्ड हार्डिंग
(C) कार्ल मार्क्स
(D) मॉरिस डी. मॉरिस

उत्तर : (C) कार्ल मार्क्स

26. “ब्रिटिश साम्राज्य पूरी तरह से सड़ चुका है, हर तरह से भ्रष्ट, अत्याचारी एवं हीन है।” यह कथन किसने कहा था?

(A) सिस्टर निवेदिता
(B) सावित्रीबाई फुले
(C) एनी बेसेंट
(D) बाल गंगाधर तिलक

उत्तर : (A) सिस्टर निवेदिता

27. “ईश्वर के बारे में सोचने के लिए मेरे पास समय नहीं है, क्योंकि अभी इस धरती पर ही बहुत काम किया जाना है।” यह कथन किसका है?

(A) स्वामी विवेकानंद
(B) स्वामी दयानंद सरस्वती
(C) स्वामी रामकृष्ण परमहंस
(D) ईश्वरचंद्र विद्यासागर

उत्तर : (A) स्वामी विवेकानंद

28. 1873 ई. में ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना किसने की थी?

(A) गोपालकृष्ण गोखले
(B) ज्योतिबा फुले
(C) शिवनाथ शास्त्री
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (B) ज्योतिबा फुले

29. औपनिवेशिक काल के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सा बैंक भारतीयों द्वारा स्थापित किया गया था?

(A) इलाहाबाद बैंक
(B) इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया
(C) बैंक ऑफ हिंदुस्तान
(D) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

उत्तर : (A) इलाहाबाद बैंक

30. अंग्रेजों के आगमन से पूर्व भारत की अर्थव्यवस्था कैसी थी?

(A) स्वनिर्भर थी
(B) नगरों एवं कस्बों पर निर्भर थी
(C) पड़ोसी प्रदेशों पर निर्भर थी
(D) केवल सरकारी सहायता से बची हुई थी

उत्तर : (A) स्वनिर्भर थी

31. भारत में पहली कपास मिल कहाँ स्थापित की गई थी?

(A) बंबई
(B) हैदराबाद
(C) लखनऊ
(D) कलकत्ता

उत्तर : (A) बंबई

32. 1891 का ‘एज ऑफ कंसेंट एक्ट’ किससे संबंधित था?

(A) विधवा पुनर्विवाह
(B) विवाह की आयु बढ़ाने से
(C) धर्मांतरण पर प्रतिबंध
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (B) विवाह की आयु बढ़ाने से

33. भारत में ब्रिटिश नियंत्रित बैंकिंग प्रणाली का एक प्रमुख परिणाम क्या था?

(A) ग्रामीण ऋण का विस्तार
(B) स्वदेशी महाजनों की गिरावट
(C) भारतीय वाणिज्यिक बैंकिंग का सुदृढ़ीकरण
(D) ब्रिटिश पूँजी द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था पर नियंत्रण

उत्तर : (D) ब्रिटिश पूँजी द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था पर नियंत्रण

34. नवीन प्रत्याभूति व्यवस्था में कितने प्रतिशत ब्याज की गारंटी दी गई थी?

(A) 2.5%
(B) 3%
(C) 3.5%
(D) 4%

उत्तर : (D) 4%

35. ब्रिटिश भारत की कितनी प्रतिशत भूमि पर रैय्यतवाड़ी व्यवस्था लागू की गई थी?

(A) 52%
(B) 51%
(C) 19%
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (B) 51%

36. असम में सर्वप्रथम चाय कंपनी की स्थापना कब हुई थी?

(A) 1835 ई. में
(B) 1837 ई. में
(C) 1839 ई. में
(D) 1841 ई. में

उत्तर : (C) 1839 ई. में

37. ‘निज आबाद’ क्या था?

(A) एक जनजातीय समुदाय
(B) इंडिगो की खेती का रूप
(C) एक जमींदार समुदाय
(D) इंडिगो की खेती का एक प्रकार

उत्तर : (D) इंडिगो की खेती का एक प्रकार

38. कावसजी नानाभाई ने 1853 में सर्वप्रथम वस्त्र उद्योग (टेक्सटाइल मिल) कहाँ स्थापित किया था?

(A) कलकत्ता में
(B) सूरत में
(C) ढाका में
(D) बॉम्बे में

उत्तर : (D) बॉम्बे में

39. किसने कहा था कि “भारत और ब्रिटेन के आर्थिक हित प्रत्येक क्षेत्र में टकराते हैं”?

(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) आर. सी. दत्त
(C) दादाभाई नौरोजी
(D) कार्ल मार्क्स

उत्तर : (B) आर. सी. दत्त

40. प्रसिद्ध नाटक ‘नील दर्पण’ के लेखक कौन थे?

(A) बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय
(B) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(C) दीनबंधु मित्र
(D) गोपीनाथ

उत्तर : (C) दीनबंधु मित्र

41. भारत में पहली रेलगाड़ी कब चली थी?

(A) 1830 ई.
(B) 1853 ई.
(C) 1860 ई.
(D) 1870 ई.

उत्तर : (B) 1853 ई.

42. सर टॉमस मुनरो किस भू-राजस्व बंदोबस्त से संबंधित थे?

(A) स्थायी बंदोबस्त
(B) महालवाड़ी बंदोबस्त
(C) रैय्यतवाड़ी बंदोबस्त
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (C) रैय्यतवाड़ी बंदोबस्त

43. भारत में स्थापित होने वाला पहला वाणिज्यिक बैंक कौन-सा था?

(A) यूनियन बैंक
(B) बैंक ऑफ मद्रास
(C) बैंक ऑफ कलकत्ता
(D) बैंक ऑफ बॉम्बे

उत्तर : (C) बैंक ऑफ कलकत्ता

44. भारत से इंग्लैंड के लिए धन का निष्कासन किसके बाद आरंभ हुआ?

(A) स्थायी भूमि बंदोबस्त के बाद
(B) दीवानी प्राप्त करने के बाद
(C) मीर कासिम को हटाने के बाद
(D) मैसूर विजय के बाद

उत्तर : (B) दीवानी प्राप्त करने के बाद

45. सूती कपड़ों के उत्पादन पर आयात-कर घटाने के लिए लॉर्ड लिटन के निर्णय से किसे लाभ मिला?

(A) ब्रिटिश उद्योग को
(B) भारतीय उद्योग को
(C) भारत सरकार को
(D) भारत की जनता को

उत्तर : (A) ब्रिटिश उद्योग को

46. ‘Poverty and Un:British Rule in India’ नामक पुस्तक किस वर्ष प्रकाशित हुई?

(A) 1900 ई.
(B) 1901 ई.
(C) 1902 ई.
(D) 1903 ई.

उत्तर : (B) 1901 ई.

47. यंग बंगाल आंदोलन के प्रमुख नेता कौन थे?

(A) बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय
(B) सुभाषचंद्र बोस
(C) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
(D) हेनरी विलियम डेरोजियो

उत्तर : (D) हेनरी विलियम डेरोजियो

48. भारत में यूरोपीय पद्धति पर आधारित पहला बैंक कौन-सा था?

(A) बैंक ऑफ बंगाल
(B) बैंक ऑफ हिंदुस्तान
(C) भारतीय स्टेट बैंक
(D) पंजाब नेशनल बैंक

उत्तर : (B) बैंक ऑफ हिंदुस्तान

49. निम्नलिखित में से किसने कहा कि “स्थायी बंदोबस्त एक दुखदायी एवं भयंकर भूल थी”?

(A) टी. आर. होम्स
(B) ईश्वरी प्रसाद
(C) आर. सी. मजूमदार
(D) सेटोन कार

उत्तर : (A) टी. आर. होम्स

50. 1935 में भारत में केंद्रीय बैंक के रूप में किस संस्था की स्थापना हुई?

(A) इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया
(B) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
(C) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
(D) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

उत्तर : (B) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top