आधुनिक विश्व का इतिहास (History of Modern World)

आधुनिक विश्व का इतिहास (MCQs on History of Modern World)

HIS 308

B.A. VIth SEMESTER EXAMINATION, 2025:26
HISTORY

आधुनिक विश्व का इतिहास (History of Modern World, 1815 A.D.–1945 A.D.)

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर

1. जर्मनी का एकीकरण किसके नेतृत्व में हुआ?

(A) ऑस्ट्रिया
(B) प्रशा
(C) फ्रांस
(D) डेनमार्क

उत्तर : (B) प्रशा

2. जर्मनी में “लौह एवं रक्त” की नीति किसने अपनाई थी?

(A) कावूर
(B) गैरीबाल्डी
(C) मैजिनी
(D) बिस्मार्क

उत्तर : (D) बिस्मार्क

3. वियना कांग्रेस किस वर्ष हुई थी?

(A) 1815 ई.
(B) 1824 ई.
(C) 1828 ई.
(D) 1848 ई.

उत्तर : (A) 1815 ई.

4. वर्साय की संधि किस राष्ट्र के साथ की गई थी?

(A) जर्मनी
(B) तुर्की
(C) ऑस्ट्रिया
(D) ब्रिटेन

उत्तर : (A) जर्मनी

5. 1870 से बिस्मार्क ने अपनी किस नीति द्वारा जर्मनी के लिए राष्ट्रीय एकता स्थापित की?

(A) रक्त एवं कष्ट
(B) रक्त एवं क्रोध
(C) रक्त एवं लौह
(D) रक्त एवं फौलाद

उत्तर : (C) रक्त एवं लौह

6. ‘फ्रैंकफर्ट की संधि’ कब हुई थी?

(A) 1870 ई. में
(B) 1871 ई. में
(C) 1872 ई. में
(D) 1873 ई. में

उत्तर : (B) 1871 ई. में

7. इटली के एकीकरण में ‘लाल कुर्ती दल’ का नेतृत्व किसने किया था?

(A) गैरीबाल्डी
(B) मैजिनी
(C) कावूर
(D) विक्टर इमैनुएल द्वितीय

उत्तर : (A) गैरीबाल्डी

8. 1917 की रूसी क्रांति के समय रूस का जार कौन था?

(A) जार निकोलस प्रथम
(B) जार निकोलस द्वितीय
(C) पीटर महान
(D) जार पॉल

उत्तर : (B) जार निकोलस द्वितीय

9. बर्लिन कांग्रेस कब आयोजित हुई थी?

(A) 1875 ई. में
(B) 1876 ई. में
(C) 1877 ई. में
(D) 1878 ई. में

उत्तर : (D) 1878 ई. में

10. ‘बोल्शेविक क्रांति’ किससे संबंधित है?

(A) फ्रांसीसी क्रांति से
(B) रूसी क्रांति से
(C) जर्मन क्रांति से
(D) अमेरिकी क्रांति से

उत्तर : (B) रूसी क्रांति से

11. 1939 में द्वितीय विश्व युद्ध के प्रारंभ का तात्कालिक कारण क्या था?

(A) पोलैंड पर जर्मनी का आक्रमण
(B) म्यूनिख समझौता
(C) वर्साय की संधि
(D) जापान का पर्ल हार्बर पर आक्रमण

उत्तर : (A) पोलैंड पर जर्मनी का आक्रमण

12. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा जापान के किन शहरों पर परमाणु बम गिराए गए?

(A) टोक्यो और हिरोशिमा
(B) नागासाकी और बर्लिन
(C) लंदन और पेरिस
(D) हिरोशिमा और नागासाकी

उत्तर : (D) हिरोशिमा और नागासाकी

13. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों में कौन-सा देश शामिल नहीं था?

(A) संयुक्त राज्य अमेरिका
(B) ब्रिटेन
(C) जर्मनी
(D) सोवियत संघ

उत्तर : (C) जर्मनी

14. संयुक्त राष्ट्र चार्टर (UN Charter) पर हस्ताक्षर किस सम्मेलन में किए गए थे?

(A) जेनेवा सम्मेलन
(B) याल्टा सम्मेलन
(C) सैन फ्रांसिस्को सम्मेलन
(D) ब्रेटन वुड्स सम्मेलन

उत्तर : (C) सैन फ्रांसिस्को सम्मेलन

15. संयुक्त राष्ट्र की स्थापना से पहले कौन-सा संगठन अस्तित्व में था?

(A) राष्ट्र संघ
(B) नाटो

(C) यूरोपीय संघ
(D) गुटनिरपेक्ष आंदोलन

उत्तर : (A) राष्ट्र संघ

16. निम्नलिखित संगठनों में से कौन संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी नहीं है?

(A) खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)
(B) अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
(C) आसियान (ASEAN)
(D) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

उत्तर : (C) आसियान (ASEAN)

17. बोल्शेविक क्रांति के बाद रूस का नया नाम क्या रखा गया?

(A) सोवियत संघ
(B) रूसी साम्राज्य
(C) यू.एस.ए.
(D) रेड आर्मी

उत्तर : (A) सोवियत संघ

18. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना किस वर्ष हुई?

(A) 1919
(B) 1939
(C) 1945
(D) 1950

उत्तर : (C) 1945

19. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान पर परमाणु बम कब गिराया था?

(A) 1941
(B) 1942
(C) 1943
(D) 1945

उत्तर : (D) 1945

20. द्वितीय विश्व युद्ध कब प्रारंभ हुआ था?

(A) 1935
(B) 1939
(C) 1941
(D) 1945

उत्तर : (B) 1939

21. प्रथम विश्व युद्ध कब प्रारंभ हुआ?

(A) 1918
(B) 1916
(C) 1914
(D) 1912

उत्तर : (C) 1914

22. बोल्शेविक पार्टी का नेता कौन था?

(A) स्टालिन
(B) लेनिन
(C) कार्ल मार्क्स
(D) मैजिनी

उत्तर : (B) लेनिन

23. ‘खूनी रविवार’ (Bloody Sunday) की घटना कब घटी?

(A) 1705
(B) 1717
(C) 1728
(D) 1905

उत्तर : (D) 1905

24. अक्टूबर 1936 में जर्मन सेना और अर्थव्यवस्था को युद्ध हेतु तैयार करने का आदेश किसके नेतृत्व में दिया गया?

(A) टेलर
(B) गोअरिंग
(C) विलियम द्वितीय
(D) फैब्रे

उत्तर : (B) गोअरिंग

25. प्रथम विश्व युद्ध के पश्चात केंद्रीय शक्तियों के पतन से किन राज्यों का उदय हुआ?

(A) चेकोस्लोवाकिया
(B) पोलैंड
(C) पोलैंड एवं यूगोस्लाविया
(D) चेकोस्लोवाकिया, पोलैंड एवं यूगोस्लाविया

उत्तर : (D) चेकोस्लोवाकिया, पोलैंड एवं यूगोस्लाविया

26. राष्ट्र संघ द्वारा नियुक्त ‘लिटन आयोग’ किससे संबंधित था?

(A) विलना विवाद से
(B) मंचूरिया संकट से
(C) कोर्फू विवाद से
(D) यूनान एवं बुल्गारिया के मध्य सीमा विवाद से

उत्तर : (B) मंचूरिया संकट से

27. ‘डस्ट बाउल’ किससे संबंधित था?

(A) वित्तीय संकट
(B) कृषि संकट एवं सूखा
(C) युद्ध रणनीति
(D) शेयर बाजार का पतन

उत्तर : (B) कृषि संकट एवं सूखा

28. लेनिन के सम्मान में किस शहर का नाम ‘लेनिनग्राद’ रखा गया?

(A) मास्को
(B) सेंट पीटर्सबर्ग
(C) कीव
(D) व्लादिवोस्तोक

उत्तर : (B) सेंट पीटर्सबर्ग

29. बोल्शेविकों की गुप्त पुलिस को क्या कहा जाता था?

(A) के. जी. बी.
(B) चेका
(C) रेड आर्मी
(D) एन. के. वी. डी.

उत्तर : (B) चेका

30. प्रथम विश्व युद्ध से बाहर निकलने के लिए लेनिन ने किस संधि पर हस्ताक्षर किए थे?

(A) वर्साय की संधि
(B) ब्रेस्ट-लिटोव्स्क की संधि
(C) मास्को संधि
(D) सेंट जर्मेन की संधि

उत्तर : (B) ब्रेस्ट-लिटोव्स्क की संधि

31. बोल्शेविक क्रांति की शुरुआत किस घटना से हुई थी?

(A) फरवरी क्रांति
(B) विंटर पैलेस पर हमला
(C) ब्रेस्ट-लिटोव्स्क संधि
(D) रूसी गृह युद्ध

उत्तर : (A) फरवरी क्रांति

32. फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने राष्ट्रपति पद की शपथ किस वर्ष ली?

(A) 1929
(B) 1932
(C) 1933
(D) 1941

उत्तर : (C) 1933

33. हिटलर ने यहूदियों के विरुद्ध कौन-सी नीति अपनाई?

(A) न्यू डील
(B) होलोकॉस्ट
(C) पर्ल हार्बर
(D) मार्शल प्लान

उत्तर : (B) होलोकॉस्ट

34. मुसोलिनी ने इथियोपिया पर कब आक्रमण किया?

(A) 1922
(B) 1935
(C) 1941
(D) 1945

उत्तर : (B) 1935

35. हिटलर द्वारा लिखित पुस्तक का नाम क्या है?

(A) द कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो
(B) मीन कैम्फ
(C) द प्रिंस
(D) द सोशल कॉन्ट्रैक्ट

उत्तर : (B) मीन कैम्फ

36. हिटलर को जर्मनी का चांसलर कब नियुक्त किया गया?

(A) 1925
(B) 1930
(C) 1933
(D) 1941

उत्तर : (C) 1933

37. मुसोलिनी ने किस वर्ष इटली में सत्ता संभाली?

(A) 1919
(B) 1922
(C) 1933
(D) 1945

उत्तर : (B) 1922

38. बोल्शेविकों द्वारा कौन-सा नारा दिया गया था?

(A) शांति, भूमि और रोटी
(B) स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व
(C) विश्व के श्रमिकों, एक हो
(D) जनता को शक्ति

त्तर : (A) शांति, भूमि और रोटी

39. ‘न्यू डील’ के तीन प्रमुख लक्ष्यों में कौन शामिल नहीं था?

(A) सहायता
(B) पुनर्प्राप्ति
(C) कृषि सुधार
(D) वयस्क मताधिकार

उत्तर : (D) वयस्क मताधिकार

40. 1917 में बोल्शेविकों ने किस सरकार को गिराया था?

(A) जार की राजशाही
(B) अस्थायी सरकार
(C) लोकतांत्रिक सरकार
(D) साम्यवादी सरकार

उत्तर : (B) अस्थायी सरकार

41. मुसोलिनी की मृत्यु किस वर्ष हुई?

(A) 1939
(B) 1943
(C) 1945
(D) 1946

उत्तर : (C) 1945

42. हिटलर की मृत्यु किस वर्ष हुई?

(A) 1939
(B) 1943
(C) 1945
(D) 1950

उत्तर : (C) 1945

43. महान मंदी (Great Depression) किस वर्ष शुरू हुई थी?

(A) 1925
(B) 1929
(C) 1933
(D) 1945

उत्तर : (B) 1929

44. फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट कितनी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए?

(A) एक बार
(B) दो बार
(C) तीन बार
(D) चार बार

उत्तर : (D) चार बार

45. 7 दिसंबर 1941 को जापान ने किस देश के पर्ल हार्बर पर हमला किया था?

(A) ब्रिटेन
(B) रूस
(C) संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.)
(D) जर्मनी

उत्तर : (C) संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.)

46. संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

(A) पेरिस
(B) जेनेवा
(C) न्यूयॉर्क
(D) वॉशिंगटन डी. सी.

उत्तर : (C) न्यूयॉर्क

47. संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) की कुल कितनी आधिकारिक भाषाएँ हैं?

(A) 4
(B) 5
(C) 6
(D) 7

उत्तर : (C) 6

48. लीग ऑफ नेशन्स (राष्ट्र संघ) का मुख्यालय कहाँ स्थित था?

(A) न्यूयॉर्क
(B) लंदन
(C) जेनेवा
(D) पेरिस

उत्तर : (C) जेनेवा

49. राष्ट्र संघ द्वारा आयोजित सामान्य निरस्त्रीकरण सम्मेलन 3 फरवरी 1932 ई. को कहाँ आयोजित किया गया था?

(A) वॉशिंगटन
(B) जेनेवा
(C) पेरिस
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (B) जेनेवा

50. 10 जनवरी 1946 ई. को संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम बैठक कहाँ आयोजित हुई?

(A) पेरिस
(B) जेनेवा
(C) वॉशिंगटन
(D) लंदन

उत्तर : (D) लंदन
error: Content is protected !!
Scroll to Top