आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न-1 (MCQs on Modern India and National Movement-1) » भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन »
आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs on Modern India and National Movement)

आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न-1 (MCQs on Modern India and National Movement-1)

1. भारत में ‘आर्य समाज’ की स्थापना की थी-

(अ) स्वामी दयानंद ने

(ब) आर.जी. भंडारकर ने

(स) ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने

(द) महादेव गोविंद रानाडे ने

उत्तर-(अ) स्वामी दयानंद ने

2. ‘रामकृष्ण मिशन’ के संस्थापक थे-

(अ) दयानंद सरस्वती

(ब) केशव चंद्र

(स) राममोहन राय

(द) विवेकानंद

उत्तर- (द) विवेकानंद

3. कोलकाता में ‘एशियाटिक सोसाइटी’ की स्थापना की थी-

(अ) विलियम जोंस

(ब) ए.ओ. ह्यूम

(स) राजा रविवर्मा

(द) केशवचंद्र सेन

उत्तर-(अ) विलियम जोंस

4. ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक सदस्य थे-

(अ) सचिंद्रनाथ सान्याल

(ब) चंद्रशेखर आजाद

(स) लाला हरदयाल

(द) बटुकेश्वर दत्त

उत्तर-(स) लाला हरदयाल

5. किस वायसराय के काल में भारत को स्वतंत्रता मिली?

(अ) विलियम बैंटिक

(ब) वेलेजली

(स) वेवेल

(द) माउंटबेटन

उत्तर-(द) माउंटबेटन

6. ‘भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम’ पारित किया था-

(अ) लॉर्ड लिटन

(ब) लॉर्ड कर्जन

(स) लॉर्ड मिंटो

(द) विलियम बैंटिक

उत्तर- (ब) लॉर्ड कर्जन

7. ‘सत्याग्रह’ शब्द का निर्माण किया था-

(अ) महात्मा गांधी

(ब) रवींद्रनाथ टैगोर

(स) राममोहन राय

(द) मूलशंकर

उत्तर-(अ) महात्मा गांधी

8. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में ‘पूर्ण स्वराज’ की घोषणा की गई थी-

(अ) कराची

(ब) लाहौर

(स) कोलकाता

(द) नागपुर

उत्तर-(ब) लाहौर

9. ‘सर्वोदय’ और ‘भूदान’ आंदोलन से संबद्ध थे-

(अ) आचार्य नरेंद्रदेव

(ब) जी.के. गोखले

(स) एम.जी. रानाडे

(द) विनोबा भावे

उत्तर-(द) विनोबा भावे

10. समाजवाद मूलतः किस वर्ग का आंदोलन रहा है?

(अ) बुद्धिजीवी

(ब) मध्य वर्ग

(स) गरीब लोग

(द) कामगार

उत्तर-(द) कामगार

11. चीन की ‘ग्रेट वॉल’ (महान दीवार) का निर्माण करवाया था-

(अ) ली-ताई-पु

(ब) शी हुआन-टी

(स) लाओत्से

(द) कंफ्यूशियस

उत्तर-(ब) शी हुआन-टी

12. रूस की बोल्शेविक क्रांति हुई थी-

(अ) 1905 ई. में

(ब) 1911 ई. में

(स) 1917 ई. में

(द) 1929 ई. में

उत्तर-(स) 1917 ई. में

13. ‘भारतीय पुनर्जागरण’ का जनक माना जाता है-

(अ) राजा राममोहन रॉय को

(ब) दयानंद सरस्वती को

(स) रवींद्रनाथ टैगोर को

(द) स्वामी विवेकानंद को

उत्तर- (अ) राजा राममोहन रॉय को

14. महात्मा गांधी को ‘अर्द्धनग्न फकीर’ कहा था-

(अ) विंस्टन चर्चिल

(ब) लॉर्ड माउंटबेटन

(स) लॉर्ड पैदल

(द) लॉर्ड लिनलिथगो

उत्तर-(अ) विंस्टन चर्चिल

15. ‘लेडी विद द लैप’ के नाम से प्रसिद्ध है-

(अ) सरोजिनी नायडू

(ब) इंदिरा गांधी

(स) फ्लोरेंस नाइटिंगेल

(द) मायावती

उत्तर-(स) फ्लोरेंस नाइटिंगेल

16. नील के बागान मालिकों के अत्याचारों का वर्णन करने वाला प्रसिद्ध नाटक ‘नीलदर्पण’ लिखा है-

(अ) प्रेमचंद

(ब) बंकिम चंद्र चटर्जी

(स) दीनमित्र

(द) सुब्रह्मण्यम भारती

उत्तर-(स) दीनमित्र

17. भारतीय सिविल सेवा में अर्हता प्राप्त प्रथम भारतीय थे-

(अ) सुरेंद्रनाथ बनर्जी

(ब) सत्येंद्रनाथ टैगोर

(स) सुभाषचंद्र बोस

(द) रवींद्रनाथ टैगोर

उत्तर-(ब) सत्येंद्रनाथ टैगोर

18. ‘फारवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की थी-

(अ) सुभाषचंद्र बोस

(ब) जयप्रकाश नारायण

(स) आचार्य नरेंद्रदेव

(द) राममनोहर लोहिया

उत्तर-(अ) सुभाषचंद्र बोस

19. निम्नलिखित में से किस आंदोलन का नेतृत्व महात्मा गांधी ने नहीं किया था?

(अ) भारत छोड़ो आंदोलन

(ब) असहयोग आंदोलन

(स) स्वदेशी आंदोलन

(द) सविनय अवज्ञा आंदोलन

उत्तर-(स) स्वदेशी आंदोलन

20. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजन हुआ था-

(अ) 1907 ई. में

(ब) 1908 ई. में

(स) 1909 ई. में

(द) 1910 ई. में

उत्तर-(अ) 1907 ई. में

21. गांधी-इर्विन समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे-

(अ) 10 मार्च, 1930 ई. को

(ब) 20 मार्च, 1931 ई. को

(स) 12 मार्च, 1930 ई. को

(द) 5 मार्च, 1931 ई. को

उत्तर- (द) 5 मार्च, 1931 ई. को

22. गांधी ने सबसे पहले ‘सत्याग्रह’ का प्रयोग किया था-

(अ) आयरलैंड में

(ब) इंग्लैंड में

(स) स्कॉटलैंड में

(द) दक्षिण अफ्रीका में

उत्तर-(द) दक्षिण अफ्रीका में

23. महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे-

(अ) गोपालकृष्ण गोखले

(ब) बाल गंगाधर तिलक

(स) अरविंद घोष

(द) लाला लाजपत राय

उत्तर-(अ) गोपालकृष्ण गोखले

24. 19वीं शताब्दी के अंत में कौन-सा देश सबसे बड़ी औपनिवेशिक शक्ति के रूप में उभरा?

(अ) फ्रांस

(ब) स्पेन

(स) ब्रिटेन

(द) जर्मनी

उत्तर-(स) ब्रिटेन

25. ‘बोस्टन चाय पार्टी’ की घटना संबंधित है-

(अ) द्वितीय विश्वयुद्ध

(ब) फ्रांसीसी क्रांति

(स) इंग्लैंड के गृहयुद्ध

(द) अमेरिकी क्रांति

उत्तर-(द) अमेरिकी क्रांति

26. पेशवाओं की महानता की नींव रखी थी-

(अ) बाजीराव

(ब) बालाजी बाजीराव

(स) बालाजी विश्वनाथ

(द) माधवराव

उत्तर-(अ) बाजीराव

27. ‘भारत की आत्मा गाँवों में निवास करती है’- यह कथन है-

(अ) विनोबा भावे

(ब) जयप्रकाश नारायण

(स) पंडित जवाहरलाल नेहरू

(द) महात्मा गांधी

उत्तर-(द) महात्मा गांधी

28. गांधीजी द्वारा 1933 ई. तक संपादित समाचार-पत्र का नाम था-

(अ) सर्वोदय

(ब) आर्य

(स) टाइम्स ऑफ इंडिया

(द) यंग इंडिया

उत्तर-(द) यंग इंडिया

29. ‘भारत सेवक समाज’ की स्थापना की थी-

(अ) बाल गंगाधर तिलक

(ब) गोपालकृष्ण गोखले

(स) सुरेंद्रनाथ बनजम

(द) दादाभाई नौरोजी

उत्तर- (ब) गोपालकृष्ण गोखले

30. निम्न में से किस क्रांतिकारी को अंग्रेजों द्वारा फांसी की सजा दी गई थी?

(अ) जतीनदास

(ब) चंद्रशेखर आजाद

(स) राजगुरु

(द) कल्पना दत्त

उत्तर-(स) राजगुरु

31. 12 अप्रैल, 1944 को सुभाषचंद्र बोस ने किस राज्य में भारतीय राष्ट्रीय सेना का झंडा फहराया था?

(अ) अंडमान एवं निकोबार

(ब) बंगाल

(स) मणिपुर

(द) उत्तर प्रदेश

उत्तर-(स) मणिपुर

32. ‘पंचशील’ के सिद्धांतों के प्रतिपादक थे-

(अ) महात्मा गांधी

(ब) गौतम बुद्ध

(स) जवाहरलाल नेहरू

(द) सुभाषचंद्र बोस

उत्तर-(स) जवाहरलाल नेहरू

33. ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के संस्थापक थे-

(अ) महात्मा गांधी

(ब) चित्तरंजन दास

(स) ए.ओ. ह्यूम

(द) लोकन्य तिलक

उत्तर-(स) ए.ओ. ह्यूम

34. ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’- यह कथन है-

(अ) गांधीजी

(ब) भगतसिंह

(स) तिलक

(द) जवाहरलाल नेहरू

उत्तर-(स) तिलक

35. ‘भेड़ की तरह पूरी जिंदगी जीने से बेहतर है, शेर की तरह एक दिन मर जाना’, यह कथन है-

(अ) टीपू सुलतान

(ब) भगतसिंह

(ब) रणजीत सिंह

(द) शिवाजी

उत्तर-(अ) टीपू सुलतान

36. ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना की थी-

(अ) ज्योतिबा फुले

(ब) बी आर अंबेडकर

(स) महात्मा गांधी

(द) शांताराम

उत्तर-(अ) ज्योतिबा फुले

37. दोस्त मुहम्मद खाँ के खिलाफ 1838 ई. में हुई त्रिपक्षीय संधि पर किस-किस ने हस्ताक्षर किए थे?

(अ) मेटकाफ, रणजीतसिंह और शाहशुजा

(ब) ऑकलैंड, रणजीतसिंह और शुजाउद्दौला

(स) एलेनबरो, रणजीतसिंह, शुजाउद्दौला

(द) ऑकलैंड, रणजीतसिंह, शाहशुजा

उत्तर-(द) ऑकलैंड, रणजीत सिंह, शाहशुजा

38. महात्मा गांधी ने लॉर्ड इरविन को लिखे अपने पत्र में कितनी माँगे की थीं, जिनमें से कुछ को गांधी-इर्विन समझौते के रूप में स्वीकार किया गया था?

(अ) 10

(ब) 12

(स) 13

(द) 11

उत्तर-(द) 11

39. 1920-22 में असहयोग आंदोलन का नेतृत्व किया था-

(अ) मोतीलाल नेहरू

(ब) सुभाषचंद्र बोस

(स) जवाहरलाल नेहरू

(द) महात्मा गांधी

उत्तर- (द) महात्मा गांधी

40. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष थे-

(अ) बदरूदीन तैयबजी

(ब) दादाभाई नौरोजी

(स) नवाब मुहम्मद बहादुर

(द) अबुलकलाम आजाद

उत्तर-(अ) बदरूदीन तैयबजी

41. 1922 गांधीजी द्वारा असहयोग आंदोलन स्थगित करने का मुख्य कारण था-

(अ) चौरी चौरा की घटना

(ब) बीमारी

(स) गिरफ्तारी

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(अ) चौरी चौरा की घटना

42. 1857 के सिपाही विद्रोह के दौरान भारत का गवर्नर जनरल था-

(अ) लॉर्ड कैनिंग

(ब) लॉर्ड कार्नवालिस

(स) लॉर्ड डलहौजी

(द) लॉर्ड हेरिट

उत्तर-(अ) लॉर्ड कैनिंग

43. गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी ने किस राज्य को ‘एक चेरी’ नाम दिया था?

(अ) अवध राज्य को

(ब) ग्वालियर राज्य को

(स) विजयनगर राज्य को

(द) झांसी राज्य को

उत्तर-(द) झांसी राज्य को

44. भारत के इनमें से किस वायसराय ने निर्वाचित स्थानीय सरकारी निकायों के सृजन की पहल की थी?

(अ)लॉर्ड इरविन

(ब) लॉर्ड रीडिंग

(स) लॉर्ड रिपन

(द) लॉर्ड वेवेल

उत्तर-(स) लॉर्ड रिपन

45. लॉर्ड डलहौजी का दूसरा नाम क्या था?

(अ) जेम्स एंड्रयू ब्राउन रामसे

(ब) लॉर्ड इरविन

(स) लॉर्ड वेवेल

(द) इनमें से कोई नही

उत्तर-(अ) जेम्स एंड्रयू ब्राउन रामसे

46. प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कानपुर क्षेत्र में नाना साहब ने किस स्थान को अपना मुख्यालय बनाकर अंग्रेजों का विरोध किया था?

(अ) बिठूर

(ब) पुखरायां

(स) बीबीपर

(द) फतेहगढ़

उत्तर-(अ) बिठूर

47. निम्नलिखित में से किसने गांधीजी को नमक आंदोलन को केवल पुरुषों तक ही सीमित न रखने के लिए राजी किया था?

(अ) कस्तूरबा गांधी

(ब) कमलादेवी चट्टोपाध्याय

(स) कमला नेहरू

(द) सरोजनी नायडू

उत्तर-(ब) कमलादेवी चट्टोपाध्याय

48. ‘सहायक संधि की प्रणाली’ को स्वीकार करने वाला पहला भारतीय शासक था-

(अ) ग्वालियर सिंधिया

(ब) हैदराबाद के निजाम

(स) पंजाब दलीपसिंह

(द) बड़ौदा के गायकवाड़

उत्तर-(ब) हैदराबाद के निजाम

49. गांधीजी को ब्रिटिश भारत की यात्रा करने और यहाँ की भूमि और लोगों के बारे में जानने की सलाह किसने दी थी?

(अ) विपिनचंद्र पाल

(ब) व्योमेशचंद्र बनर्जी

(स) बाल गंगाधर तिलक

(द) गोपालकृष्ण गोखले

उत्तर-(द) गोपालकृष्ण गोखले

50. 1939 में त्रिपुरी अधिवेशन में गांधीजी के किस उम्मीदवार को हराकर सुभाषचंद्र बोस पुनः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये थे?

(अ) लालबहादुर शास्त्री

(ब) पट्टाभि सीतारमैया

(स) वल्लभभाई पटेल

(द) एस. राधाकृष्णन

उत्तर-(ब) पट्टाभि सीतारमैया

51. भारत में ‘स्थानीय स्वशासन का जनक’ कहा जाता है-

(अ) लॉर्ड रिपन

(ब) लॉर्ड मिंटो

(स) लॉर्ड मेयो

(द) लॉर्ड कर्जन

उत्तर-(अ) लॉर्ड रिपन

52. रवींद्रनाथ टैगोर ने किस घटना के विरोध में अपनी ‘नाइटहुड’ की उपाधि को लौटा दिया था?

(अ) जलियाँवाला बाग हत्याकांड

(ब) काकोरी कांड

(स) चौरी चौरा कांड

(द) भगतसिंह की फाँसी

उत्तर-(अ) जलियाँवाला बाग हत्याकांड

53. ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन का आरंभ किस शहर से हुआ था?

(अ) कराची

(ब) लाहौर

(स) दिल्ली

(द) बंबई

उत्तर-(द) बंबई

54. महात्मा गांधी और भीमराव अंबेडकर ने ‘पूना समझौते’ पर हस्ताक्षर किये थे-

(अ) 1935

(ब) 1928

(स) 1930

(द) 1932

उत्तर-(द) 1932

55. प्लासी के युद्ध के समय बंगाल का नवाब कौन था?

(अ) मीर मदान

(ब) मीरजाफर

(स) सिराजुद्दौला

(अ) अलीवर्दी खाँ

उत्तर-(स) सिराजुद्दौला

56. ‘एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल’ की स्थापना की गई थी-

(अ) 1884 ई. में

(ब) 1920 ई. में

(स) 1875 ई. में

(द) 1784 ई. में

उत्तर-(द) 1784 ई. में

57. ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है-

(अ) महात्मा गांधी को

(ब) बाल गंगाधर तिलक को

(स) दादाभाई नौरोजी को

(द) लाला लाजपत राय को

उत्तर-(स) दादाभाई नौरोजी को

58. 16 अगस्त, 1946 को ‘सीधी कार्यवाही दिवस’ की घोषणा की थी

(अ) मुहम्मदअली जिन्ना ने

(ब) महात्मा गांधी ने

(स) जय प्रकाश नारायण ने

(द) सुभाषचंद्र बोस ने

उत्तर-(अ) मुहम्मदअली जिन्ना ने

59. 1820 में टॉमस मुनरो ने ‘रैयतवाड़ी व्यवस्था’ लागू की थी-

(अ) बंगाल में

(ब) पंजाब में

(स) केरल में

(द) मद्रास, बंबई एवं असम में

उत्तर-(द) मद्रास, बंबई एवं असम में

60. 1938 और 1939 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे-

(अ) सरदार पटेल

(ब) राजेंद्र प्रसाद

(स) बी.आर. अंबेडकर

(द) सुभाषचंद्र बोस

उत्तर-(द) सुभाषचंद्र बोस

61. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के ‘चरमपंथी’ नेता के रूप में जाने जाते थे-

(अ) सुरेंद्रनाथ बनर्जी

(ब) गोपालकृष्ण गोखले

(स) डब्ल्यूसी. बनर्जी

(द) बालगंगाधर तिलक

उत्तर-(द) बालगंगाधर तिलक

62. अखिल भारतीय खिलाफत समिति ने कब यह प्रस्ताव पारित किया था कि ‘किसी भी मुसलमान को ब्रिटिश भारतीय सेना में सेवा नहीं करना चाहिए’?

(अ) नवंबर, 1922

(ब) अगस्त, 1920

(स) अप्रैल, 1919

(द) जुलाई, 1921

उत्तर-(द) जुलाई, 1921

63. 1780 में भारत के पहले समाचार पत्र ‘बंगाल गजट’ का संस्थापक कौन था?

(अ) जी.के. गोखले

(ब) जे.के. हिक्की

(स) बी.जी. तिलक

(द) एनी बेसेंट

उत्तर-(ब) जे.के. हिक्की

64. ब्रिटिश जनमत को प्रभावित करने के लिए लंदन में ‘ईस्ट इंडिया एसोसिएशन’ का गठन किया था-

(अ) आनंदमोहन बोस

(ब) दादाभाई नौरोजी

(स) बी.जी. तिलक

(द) डब्ल्यू.सी. बनर्जी

उत्तर-(ब) दादाभाई नौरोजी

65. स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर-जनरल थे-

(अ) सी.राजगोपालाचारी

(ब) लॉर्ड माउंटबेटन

(स) सरदार पटेल

(द) बी.आर. अंबेडकर

उत्तर-(ब) लॉर्ड माउंटबेटन

66. चौरी चौरा की घटना किस वर्ष घटित हुई थी?

(अ) 1922

(ब) 1921

(स) 1919

(द) 1920

उत्तर-(अ) 1922

67. सिख धर्म के पहले गुरु थे-

(अ) गुरु गोबिंदसिंह

(ब) गुरु रामदास

(स) गुरु नानकदेव

(द) गुरु हरगोबिंदसिंह

उत्तर-(स) गुरु नानकदेव

68. माइकल ओ’डायर की हत्या की थी-

(अ) भगतसिंह ने

(ब) बटुकेश्वर दत्त ने

(स) उधम सिंह ने

(द) सुखदेव ने

उत्तर-(स) उधमसिंह

69. लखनऊ में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया था

(अ) तात्या तोपे ने

(ब) बेगम हजरत महल ने

(स) वीर सावरकर ने

(द) कुँवरसिंह ने

उत्तर-(ब) बेगम हजरत महल ने

70. ‘वुड के आदेश-पत्र’ का संबंधित था-

(अ) रेलवे से

(ब) उद्योग से

(स) शिक्षा से

(द) सिंचाई से

उत्तर-(स) शिक्षा से

71. ‘कम्युनिस्ट इंटरनेशनल’ में भाग लेने वाले प्रथम भारतीय थे-

(अ) सुभाषचंद्र बोस

(ब) जवाहरलाल नेहरू

(स) विवेकानंद

(द) मानवेंद्रनाथ रॉय

उत्तर-(द) मानवेंद्रनाथ रॉय

72. ‘युवा बंगाल’ आंदोलन के प्रवर्तक थे-

(अ) ईश्वरचंद्र विद्यासागर

(ब) डेनिस क्लाइव

(स) राजा राममोहन रॉय

(द) हेनरी विवियन डेरोजिओ

उत्तर-(द) हेनरी विवियन डेरोजिओ

73. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता की थी-

(अ) डबल्यू.सी. बनर्जी

(ब) एस.एन. बनर्जी

(स) ए.ओ. ह्यूम

(द) दादाभाई नौरोजी

उत्तर-(अ) डबल्यू.सी. बनर्जी

74. भारत में आधुनिक शिक्षा के संवर्धन में राजा राममोहन रॉय की मदद की थी-

(अ) क्लाइव

(ब) ग्रांट डफ

(स) अलेक्जेंडर डफ

(द) डेविड हेयर

उत्तर-(द) डेविड हेयर

75. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपना पहला व्यापारिक केंद्र स्थापित किया था-

(अ) अहमदाबाद में

(ब) मुंबई में

(स) दिल्ली में

(द) सूरत में

उत्तर-(द) सूरत में

76. 1906 में ‘मुस्लिम लीग’ की स्थापना हुई थी-

(अ) ढाका में

(ब) लखनऊ में

(स) बिहार में

(द) कानपुर में

उत्तर-(अ) ढाका में

77. खिलाफत आंदोलन का नेतृत्व किया था-

(अ) जाकिर हुसैन

(ब) शौकत अली

(स) सैयद अहमद खाँ

(द) मुहम्मदअली जिन्ना

उत्तर-(ब) शौकत अली

78. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पहला ‘स्वतंत्रता दिवस’ मनाया था-

(अ) 13 अप्रैल, 1919 ई. को

(ब) 26 जनवरी, 1960 ई. को

(स) 15 अगस्त, 1930 ई. को

(द) 26 जनवरी, 1930 ई. को

उत्तर-(द) 26 जनवरी, 1930 ई. को

79. इंग्लैंड में ‘ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी’ का गठन किया गया था-

(अ) 1650 ई.

(ब) 1750 ई.

(स) 1700 ई.

(द) 1600 ई.

उत्तर-(द) 1600 ई.

80. अंग्रेजों ने भारत में 1853 ई. में लंबी दूरी की यात्राओं को सुगम बनाया-

(अ) वायुयान द्वारा

(ब) रेल द्वारा

(स) सड़क द्वारा

(द) जलयान द्वारा

उत्तर-(ब) रेल द्वारा

81. ‘एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल’ (1784 ई.) के संस्थापक थे-

(अ) अलेक्जेंडर कनिंघम

(ब) जॉर्ज टर

(स) जेम्स प्रिंसेप

(द) विलियम जोन्स

उत्तर-(द) विलियम जोन्स

82. लाल, बाल, पात नाम से प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी क्रमशः किन भारतीय राज्यों से संबंधित थे?

(अ) पंजाब, महाराष्ट्र. मद्रास

(ब) बंगाल, राजस्थान, महाराष्ट्र

(स) महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान

(द) पंजाब, महाराष्ट्र, बंगाल

उत्तर-(द) पंजाब, महाराष्ट्र, बंगाल

83. मराठी समाचार-पत्र ‘केसरी’ के संस्थापक और संपादक थे-

(अ) विष्णुशास्त्री चिपलूणकर

(ब) विनायक दामोदर सावरकर

(स) बालगंगाधर तिलक

(द) भीमराव अंबेडकर

उत्तर-(स) बालगंगाधर तिलक

84. भारत में ‘सिविल सेवाओं के जनक’ के रूप में जाना जाता है-

(अ) कॉर्नवॉलिस

(ब) महात्मा गाँधी

(स) वारेन हेस्टिंग्स

(द) रॉबर्ट क्लाइव

उत्तर-(अ) कॉर्नवॉलिस

85. किस सत्याग्रह में वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि मिली थी?

(अ) चंपारण

(ब) बिजौलिया

(स) खेड़ा

(द) बारदोली

उत्तर-(द) बारदोली

86. ‘सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी’ की स्थापना की थी-

(अ) दयानंद सरस्वती

(ब) फिरोजशाह मेहता

(स) ज्योतिबा फुले

(द) गोपालकृष्ण गोखले

उत्तर-(द) गोपालकृष्ण गोखले

87. 15 अगस्त, 1947 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे-

(अ) मौलाना आजाद

(ब) जे.बी कृपलानी

(स) महात्मा गांधी

(द) डॉ. राजेंद्र प्रसाद

उत्तर-(ब) जे.बी कृपलानी

88. भारत में ‘देशी भाषा प्रेस अधिनियम’ बनाया था-

(अ) लॉर्ड रिपन

(ब) लॉर्ड डलहौजी

(स) लॉर्ड लिटन

(द) लॉर्ड विलिंगडन

उत्तर-(स) लॉर्ड लिटन

89. कांग्रेस के किस अधिवेशन में गांधी ने अन्य नेताओं को खिलाफत के साथ-साथ असहयोग आंदोलन चलाने के लिए राजी किया था?

(अ) नागपुर अधिवेशन

(ब) बॉम्बे अधिवेशन

स) कलकत्ता अधिवेशन

(द) लखनऊ अधिवेशन

उत्तर-(अ) नागपुर अधिवेशन

90. गांधीजी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन कब से कब तक चलाया गया था?

(अ) 1918 से 1920 तक

(ब) 1915 से 1919 तक

(स) 1930 से 1935 तक

(द) 1920 से 1922 तक

उत्तर-(द) 1920 से 1922 तक

91. बंगाल में ‘स्वदेशी आंदोलन’ के दौरान बनाये गये तिरंगे झंडे में कौन-कौन रंग थे?

(अ) हरा, सफेद और पीला

(ब) नारंगी, सफेद और हरा

(स) लाल, हरा और पीला

(द) लाल, हरा और सफेद

उत्तर-(स) लाल, हरा और पीला

92. गांधी के राजनीतिक गुरु थे-

(अ) बालगंगाधर तिलक

(ब) गोपालकृष्ण गोखले

(स) लाजपत राय

(द) रामचंदभाई

उत्तर-(ब) गोपालकृष्ण गोखले

93. निम्नलिखित में से किस आंदोलन को 1920 ई. में असहयोग आंदोलन के साथ चलाया गया था?

(अ) होमरूल आंदोलन

(ब) स्वदेशी आंगोलन

(स) खिलाफत आंदोलन

(द) अगस्त क्रांति

उत्तर-(स) खिलाफत आंदोलन

94. वास्तुकला की द्रविड़ स्थापत्य शैली से संबंधित पुरास्थल है-

(अ) एलोरा

(ब) हम्पी

(स) कोणार्क

(द) खजुराहो

उत्तर-(ब) हम्पी

95. 1920 के दशक में झांसी में सातार नदी के पास किस प्रसिद्ध क्रांतिकारी ने ‘पंडित हरिशंकर ब्रह्मचारी’ उपनाम का प्रयोग कर शिविर स्थापित किया था?

(अ) खुदीराम बोस

(ब) तात्या तोपे

(स) उधमसिंह

(द) चंद्रशेखर आजाद

उत्तर-(द) चंद्रशेखर आजाद

96. कृषि से संबंधित आंदोलन था-

(अ) दांडी यात्रा

(ब) असहयोग आंदोलन

(स) बारदोली सत्याग्रह

(द) चंपारण सत्याग्रह

उत्तर-(स) बारदोली सत्याग्रह

97. ‘एकला चलो रे’ गीत के लेखक हैं-

(अ) रवींद्रनाथ टैगोर

(ब) ईश्वरचंद्र विद्यासागर

(स) अरबिंद घोष

(द) विपिनचंद्र पाल

उत्तर-(अ) रवींद्रनाथ टैगोर

98. ‘रैयतवाड़ी व्यवस्था’ कितने प्रतिशत भूमि पर लागू की गई थी?

(अ) 33 प्रतिशत

(ब) 12 प्रतिशत

(स) 75 प्रतिशत

(द) 51 प्रतिशत

उत्तर-(द) 51 प्रतिशत

99. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित है?

(अ) असहयोग आंदोलन-सुरेंद्रनाथ बनर्जी

(ब) स्वदेशी आंदोलन-रवींद्रनाथ टैगोर

(स) भारतीय राष्ट्रीय सेना-सुभाषचंद्र बोस

(द) स्वराज पार्टी-महात्मा गाँधी

उत्तर-(स) भारतीय राष्ट्रीय सेना-सुभाषचंद्र बोस

100. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता करने वाली पहली भारतीय महिला थी-

(अ) एनी बेसेंट

(ब) विजयलक्ष्मी पंडित

(स) राजकुमारी अमृत कौर

(द) सरोजनी नायडू

उत्तर-(द) सरोजनी नायडू

101. गांधीजी ने रौलेट ऐक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह किया था-

(अ) 1922 में

(ब) 1920 में

(स) 1919 में

(द) 1921 में

उत्तर-(स) 1919 में

102. अवध के किस नवाब ने लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा का निर्माण करवाया था?

(अ) आसफउद्दौला

(ब) आसफजाह निजाम

(स) शुजाउद्दौला

(द) यामिनुद्दौला

उत्तर-(अ) आसफउद्दौला

103. 1922 ई. में चौरी चौरा की घटना के परिणामस्वरूप किस आंदोलन को स्थगित कर दिया गया?

(अ) सविनय अवज्ञा आंदोलन

(ब) भारत छोड़ो आंदोलन

(स) वायकोम सत्याग्रह

(द) असहयोग आंदोलन

उत्तर-(द) असहयोग आंदोलन

104. लखनऊ में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया था-

(अ) बेगम हजरत महल

(ब) रानी लक्ष्मीबाई

(स) मातंगिनी हजारा

(द) धोंधू पंत

उत्तर-(अ) बेगम हजरत महल

105. भारत में स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत किस घटना के दौरान हुई थी?

(अ) गांधीजी के चंपारन सत्याग्रह के दौरान

(ब) बंग-भंग विरोधी आंदोलन के दौरान

(स) रोलेट एक्ट के विरोध के दौरान

(द) 1919-22 के पहले असहयोग आंदोलन के दौरान

उत्तर-(ब) बंग-भंग विरोधी आंदोलन के दौरान

106. किस भारतीय नरेश ने संथाल विद्रोह और 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजों की सहायता की थी?

(अ) टेकचंद

(ब) मूलचंद

(स) तेजचंद

(द) राजा मेहताबचंद

उत्तर-(द) राजा मेहताबचंद

107. 1932 ई. का ‘पूना पैक्ट’ महात्मा गांधी ने किसके साथ किया था?

(अ) सी. राजगोपालाचारी

(ब) विनोबा भावे

(स) मुहम्मदअली जिन्ना

(द) भीमराव अंबेडकर

उत्तर-(द) भीमराव अंबेडकर

108. 1972 ई. का शिमला समझौता इंदिरा गांधी ने किसके साथ किया था?

(अ) जुल्फिकार अली भुट्टो

(ब) बेनजीर भुट्टो

(स) अयूब खान

(द) परमेश

उत्तर-(अ) जुल्फिकार अली भुट्टो

109. 1930-31 ई. में लंदन में आयोजित प्रथम गोलमेज सम्मेलन के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री थे-

(अ) स्टैनली बाल्डविन

(ब) रेम्जे मैकडोनाल्ड

(स) क्लीमेंट एटली

(द) विंस्टन चर्चिल

उत्तर-(ब) रेम्जे मैकडोनाल्ड

110. निम्नलिखित में से किस एक का संबंध काकोरी ट्रेन एक्शन से था?

(अ) उधमसिंह

(ब) अशफाकउल्ला खाँ

(स) भगतसिंह

(द) सुखदेव

उत्तर-(ब) अशफाकउल्ला खाँ

111. ब्रिटिश भारत की सबसे बड़ी रियासत हैदराबाद का अंतिम निजाम (शासक) था-

(अ) निजामुल्मुल्क

(ब) महबूबअली खान

(स) उस्मानअली खान

(द) नसीररुद्दौला

उत्तर-(स) उस्मानअली खान

112. हैदराबाद का पहला निजाम था-

(अ) निजामुल्मुल्क

(ब) महबूबअली खान

(स) उस्मानअली खान

(द) नसीररुद्दौला

उत्तर-(अ) निजामुल्मुल्क

113. दक्षिण अफ्रीका के किस रेलवे स्टेशन पर प्रथम श्रेणी का डिब्बा छोड़ने से मना करने पर गांधीजी को रेलगाड़ी से बाहर फेंक दिया गया था?

(अ) पीटर मैरिट्जबर्ग

(ब) जोहांसबर्ग

(स) डर्बन

(द) केपटाउन

उत्तर-(अ) पीटर मैरिट्जबर्ग

114. ‘दक्षिण अफ्रीका ने गांधी को महात्मा को बनाया था’, टिप्पणी है-

(अ) बिपिनचंद्र पाल

(ब) चंद्रन देवनेशन

(स) बालगंगाधर तिलक

(द) जवाहरलाल नेहरू

उत्तर-(ब) चंद्रन देवनेशन

115. सबसे पहले 6 मार्च, 1915 ई. को गांधीजी के लिए ‘महात्मा’ शब्द का प्रयोग किया था-

(अ) बिपिनचंद्र पाल

(ब) रवींद्रनाथ टैगोर

(स) बाल गंगाधर तिलक

(द) जवाहरलाल नेहरू

उत्तर-(ब) रवींद्रनाथ टैगोर

116. 1911 ई. में किंग जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी का भारत में स्वागत करने के लिए ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ को किस पारंपरिक शैली में बनाया गया था?

(अ) यूरोपीय

(ब) पश्चिमी

(स) फ़ारसी

(द) भारतीय-अरबी

उत्तर-(द) भारतीय-अरबी

117. प्रथम गोलमेज सम्मेलन लंदन में कब शुरू हुआ था?

(अ) 14 अक्टूबर, 1929

(ब) 12 सितंबर, 1931

(स) 15 अगस्त, 1933

(द) 12 नवंबर, 1930

उत्तर-(द) 12 नवंबर, 1930

118. ‘भारत रत्न’ पुरस्कार कब आरंभ किया गया था?

(अ) 2 जनवरी, 1954

(ब) 5 फरवरी, 1958

(स) 10 दिसंबर, 1980

(द) 8 नवंबर, 1975

उत्तर-(अ) 2 जनवरी, 1954

119. निम्नलिखित में से किसने 1798 ई. में सहायक संधि को एक गैर-हस्तक्षेप नीति को संस्थागत रूप दिया था?

(अ) लॉर्ड इरविन

(ब) लॉर्ड बेंटिक

(स) लॉर्ड वेलेजली

(द) लॉर्ड कार्नवालिस

उत्तर-(स) लॉर्ड वेलेजली

120. 1857 के सिपाही विद्रोह का आरंभ किस तिथि को हुआ था?

(अ) 1 मई

(ब) 10 जुलाई

(स) 15 अगस्त

(द) 10 मई

उत्तर-(द) 10 मई

121. 1853 ई. में अंग्रेजों ने किसके द्वारा लंबी दूरी की यात्राओं करने में सुगम बनाया?

(अ) वायु-मार्ग

(ब) रेलमार्ग

(स) सड़क मार्ग

(द) जल-मार्ग

उत्तर-(ब) रेलमार्ग

122. ‘जन गण मन’ को आधिकारिक रूप से भारतीय राष्ट्रगान के रूप में संविधान सभा द्वारा कब अपनाया गया था?

(अ) 26 जनवरी, 1947

(ब) 15 जनवरी, 1947

(स) 26 जनवरी, 1950

(द) 24 जनवरी, 1950

उत्तर-(द) 24 जनवरी, 1950

123. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में पहली बार ‘राष्ट्रगान’ गाया गया?

(अ) 1911, कोलकाता

(ब) 1916, लखनऊ

(स) 1950, कोलकाता

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(अ) 1911, कोलकाता

124. प्रसिद्ध ब्रिटिश नीति ‘सहायक संधि’ का प्रतिपादक था-

(अ) लॉर्ड डलहौजी

(ब) लॉर्ड कार्नवालिस

(स) लॉर्ड वेलेजली

(द) लॉर्ड बेंटिक

उत्तर-(स) लॉर्ड वेलेजली

125. भारत के किस गवर्नर जनरल ने 1870 ई. में देसी भाषा प्रेस अधिनियम प्रस्तावित किया था?

(अ) लॉर्ड मिंटो

(ब) लॉर्ड हार्डिंग

(स) लॉर्ड लिटन

(द) लॉर्ड जेम्सफोर्ड

उत्तर-(स) लॉर्ड वेलेजली

126. मुगल बादशाह शाहआलम ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की ‘दीवानी का अधिकार’ दिया था-

(अ) 1765 ई.

(ब) 1800 ई.

(स) 1680 ई.

(द) 1715 ई.

उत्तर-(अ) 1765 ई.

127. 1911 में जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी के स्वागत के लिए मुंबई में कौन-सा स्मारक बनवाया गया था?

(अ) विक्टोरिया टर्मिनल

(ब) गेटवे ऑफ इंडिया

(स) इंडिया गेट

(द) सूर्यमंदिर

उत्तर-(ब) गेटवे ऑफ इंडिया

128. केरल में मोपला विद्रोह (मालाबार विद्रोह) कब हुआ था?

(अ) 1921

(ब) 1928

(स) 1945

(द) 1934

उत्तर-(अ) 1921

129. तलवंडी (ननकाना साहिब) में गुरु नानकदेव का जन्म हुआ था-

(अ) 1465

(ब) 1530

(स) 1469

(द) 1456

उत्तर-(स) 1469

130. निम्नलिखित में से कौन से स्वतंत्रता सेनानी का संबंध काकोरी ट्रेन ऐक्शन से नहीं था?

(अ) चंद्रशेखर आजाद

(ब) रामप्रसाद बिस्मिल

(स) भगतसिंह

(द) अशफाकउल्ला खान

उत्तर-(स) भगतसिंह

131. पाकिस्तान के गठन की माँग का विरोध किया था-

(अ) अशरफअली थानवी ने

(ब) मुहम्मद इकबाल ने

(स) खान अब्दुल गफ्फार खाँ ने

(द) मुहम्मदअली जिन्ना ने

उत्तर-(स) खान अब्दुल गफ्फार खाँ ने

132. 1793 ई. में ‘स्थायी बंदोबस्त’ लागू होने के समय बंगाल का गवर्नर-जनरल कौन था?

(अ) रॉबर्ट फ्रांसिस

(ब) वारेन हेस्टिंग्स

(स) लॉर्ड कॉर्नवालिस

(द) लॉर्ड क्लाइव

उत्तर-(स) लॉर्ड कॉर्नवालिस

133. ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रसिद्ध नारा दिया था-

(अ) लालबहादुर शास्त्री ने

(ब) इंदिरा गांधी ने

(स) सरदार पटेल ने

(द) जयप्रकाश नारायण ने

उत्तर-(अ) लालबहादुर शास्त्री ने

134. साइमन कमीशन (श्वेत कमीशन) का सदस्य नहीं था?

(अ) हैरी लेवी-लॉसन

(ब) क्लीमेंट एटली

(स) जेम्स स्लॉट

(द) सर जॉन साइमन

उत्तर-(स) जेम्स स्लॉट

135. निम्नलिखित में से किस सम्मेलन से पूर्व गांधी-इरविन समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे?

(अ कांग्रेस का लखनऊ अधिवेशन

(ब) प्रथम गोलमेज

(स) द्वितीय गोलमेज

(द) तृतीय गोलमेज

उत्तर-(स) द्वितीय गोलमेज

136. 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान महात्मा गांधी थे-

(अ) वाराणसी में

(ब) अहमदाबाद में

(स) दिल्ली में

(द) कोलकाता में

उत्तर-(द) कोलकाता में

137. 9 अगस्त को ‘काकोरी ट्रेन ऐक्शन’ की घटना हुई थी-

(अ) 1923 में

(ब) 1935 में

(स) 1928 में

(द) 1925 में

उत्तर-(द) 1925 में

138. भारत की स्वतंत्रता के पूर्व लगातार 6 वर्षों तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहने वाला एकमात्र नेता कौन था?

(अ) अबुलकलाम आजाद

(ब) पुरुषोत्तमदास टंडन

(स) जे. बी. कृपलानी

(द) एस.सी. बोस

उत्तर-(अ) अबुल कलाम आजाद

139. आजाद हिंद फौज के किस भूतपूर्व नेता पर ब्रिटिश भारत की सरकार के विरुद्ध युद्ध भड़काने का आरोप नहीं लगाया गया था?

(अ) प्रेमकुमार सहगल

(ब) शाहनवाज खाँ

(स) मोहनसिंह

(द) गुरबख्श सिंह

उत्तर-(स) मोहनसिंह

140. स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल कौन थे?

(अ) लॉर्ड विलिंग्डन

(ब) लॉर्ड माउंटबेटन

(स) लॉर्ड इरविन

(द) लॉर्ड वेवल

उत्तर-(ब) लॉर्ड माउंटबेटन

141. किसकी अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 19 दिसंबर, 1929 को लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज को अपना अंतिम लक्ष्य घोषित किया?

(अ) वी.डी. सावरकर

(ब) महात्मा गांधी

(स) जवाहरलाल नेहरु

(द) सुभाषचंद्र बोस

उत्तर-(स) जवाहरलाल नेहरु

142. अवध के संबंध में किसने कहा था कि, ‘यह वह फल है, जो किसी न किसी दिन हमारे मुँह में टपक जायेगा’?

(अ) वारेन हेस्टिंग्स

(ब) लॉर्ड वेलेजली

(स) लॉर्ड डलहौजी

(द) लॉर्ड कर्जन

उत्तर-(स) लॉर्ड डलहौजी

143. ‘स्वराज पार्टी’ की स्थापना की गई थी-

(अ) 1921 में

(ब) 1933 में

(स) 1930 में

(द) 1923 में

उत्तर-(द) 1923 में

144. प्रसिद्ध जलियाँवाला बाग किस शहर में स्थित है?

(अ) पानीपत

(ब) अंबाला

(स) अमृतसर

(द) पटना

उत्तर-(स) अमृतसर

145. किंग जॉर्ज तृतीय ने मद्रास में उच्चतम न्यायालय की स्थापना करवाई थी-

(अ) 1774

(ब) 1857

(स) 1757

(द) 1800

उत्तर-(द) 1800

146. किस वर्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर सत्र में ‘पूर्ण स्वराज’ को लक्ष्य के रूप में स्वीकार किया गया था?

(अ) 1931

(ब) 1932

(स) 1929

(द) 1935

उत्तर-(स) 1929

147. बॉम्बे डेक्कन में पहली राजस्व बंदोबस्त का संचालन किस वर्ष किया गया था?

(अ) 1920

(ब) 1820

(स) 1720

(द) 1280

उत्तर-(ब) 1820

148. कोलकाता में फोर्ट विलियम का निर्माण कराने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी ने किस गाँव को उजाड़ा था?

(अ) मयूरगंज

(ब) दुर्गानगर

(स) अलीपुर

(द) गोविंदपुर

उत्तर-(द) गोविंदपुर

149. ‘नेहरू एक देशभक्त हैं, जबकि जिन्ना एक राजनीतिज्ञ हैं’, यह उक्ति है-

(अ) महात्मा गांधी

(ब) मु. इकबाल

(स) अरविंद घोष

(द) वल्लभभाई पटेल

उत्तर-(ब) मु. इकबाल

150. ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन का आरंभ अखिल भारतीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में किया गया था?

(अ) कलकत्ता

(ब) लाहौर

(स) सूरत

(द) मुंबई

उत्तर-(द) मुंबई

151. 1921 में मोपला विद्रोह के समय भारत का वायसराय था-

(अ) लॉर्ड हार्डिंग

(ब) लॉर्ड चेम्सफार्ड

(स) लॉर्ड इर्विन

(द) लॉर्ड रीडिंग

उत्तर-(द) लॉर्ड रीडिंग

152. ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन के दौरान किसने ‘करो या मरो’ का नारा दिया था?

(अ) महात्मा गांधी

(ब) जवाहरलाल नेहरू

(स) राजीव गांधी

(द) इंदिरा गांधी

उत्तर-(अ) महात्मा गांधी

153. महात्मा गांधी ने बिहार का चंपारण सत्याग्रह वर्ष किया था?

(अ) 1918 ई.

(ब) 1918 ई.

(स) 1915 ई.

(द) 1917 ई.

उत्तर-(द) 1917 ई.

154. 1916 ई. में कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?

(अ) अंबिकाचरण मजूमदार

(ब) मोतीलाल नेहरू

(स) सी.आर. दास

(द) एनी बेसेंट

उत्तर-(अ) अंबिकाचरण मजूमदार

155. भारत का एकमात्र यहूदी वायसराय था-

(अ) लॉर्ड हार्डिंग

(ब) लॉर्ड रीडिंग

(स) लॉर्ड इर्विन

(द) लॉर्ड चेम्सफार्ड

उत्तर-(ब) लॉर्ड रीडिंग

156. ब्रिटिश भारत का अंतिम गवर्नर-जनरल और पहला वायसराय कौन था?

(अ) लॉर्ड कैनिंग

(ब) जॉन मैकफर्सन

(स) विलियम बेंटिक

(द) लॉर्ड डलहौजी

उत्तर-(अ) लॉर्ड कैनिंग

157. ‘द लाइफ हैज गॉन आउट ऑफ द बॉडी’ विलाप गीत का संबंध अवध के किस नवाब से है?

(अ) वजीरअली खाँ

(ब) वाजिदअली शाह

(स) सआदतअली खाँ

(द) मुहम्मदअली शाह

उत्तर-(ब) वाजिदअली शाह

158. प्रिंस ऑफ वेल्स के भारत-आगमन के समय भारत का वायसराय था-

(अ) लॉर्ड हार्डिंग

(ब) लॉर्ड रीडिंग

(स) लॉर्ड इर्विन

(द) लॉर्ड चेम्सफार्ड

उत्तर-(ब) लॉर्ड रीडिंग

159. महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में कौन सा अखबार शुरु किया था?

(अ) इंडियन सोशियोलॉजिस्ट

(ब) नेशनल हेराल्ड

(स) इंडियन ओपिनियन

(द) कॉमनवील

उत्तर-(स) इंडियन ओपिनियन

160. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी?

(अ) नलिनी सेनगुप्ता

(ब) इंदिरा गांधी

(स) एनी बेसेंट

(द) सरोजिनी नायडू

उत्तर-(स) एनी बेसेंट

161. नई दिल्ली में स्थित ‘इंडिया गेट’ का डिजाइन किस वास्तुकार ने तैयार किया था?

(अ) सी. कार्डशियर

(ब) अल्बर्ट रिपेयर

(स) लॉरी बेकर

(द) एडविन लुटियन

उत्तर-(द) एडविन लुटियन

162. रामप्रसाद ‘बिस्मिल’ को किस आरोप में फाँसी दी गई थी?

(अ) चटगाँव आर्मरी रेड छापा

(ब) काकोरी ट्रेन ऐक्शन

(स) मेरठ षडयंत्र

(द) लाहौर षडयंत्र

उत्तर-(ब) काकोरी ट्रेन ऐक्शन

163. निम्नलिखित में से किसका संबंध भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से नहीं है?

(अ) लिनलिथगो घोषणा

(ब) न्यू डील पॉलिसी

(स) साइमन कमीशन

(द) वेवेल प्लान

उत्तर-(ब) न्यू डील पॉलिसी

164. निम्नलिखित में से किसने दिसंबर 1921 में एक प्रसिद्ध बंगाली कविता ‘बिदरोही’ (द रिबेल) लिखी है?

(अ) रवींद्रनाथ टैगोर

(ब) शंभूनाथ पंडित

(स) काजी नजरूल इस्लाम

(द) बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय

उत्तर-(स) काजी नजरूल इस्लाम

165. 1857 के विद्रोह के दौरान निम्नलिखित में से किस सेनानी को एक जमींदार ने धोखे से सोते समय पकड़वा दिया था?

(अ) नाना साहब

(ब) तात्या टोपे

(स) खान बहादुर खाँ

(द) कुँवरसिंह

उत्तर-(ब) तांत्या टोपे

166.निम्नलिखित में से कौन ‘भारत धर्म महामंडल’ (1902) से संबंधित था?

(अ) मदनमोहन मालवीय

(ब) वीरेशलिंगम पुंतुलु

(स) गोपालकृष्ण गोखले

(द) जी.वी. देवधर

उत्तर-(अ) मदनमोहन मालवीय

167. निम्नलिखित में से किस नेता ने कानपुर में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया?

(अ) नाना साहब

(ब) तात्या टोपे

(स) अजीमुल्ला खाँ

(द) उपरोक्त सभी

उत्तर-(द) उपर्युक्त सभी

168. 1857 के विद्रोह से प्रभावित नहीं हुआ था-

(अ) झाँसी

(ब) चित्तौड़

(स) जगदीशपुर

(द) लखनऊ

उत्तर-(ब) चित्तौड़

169. महात्मा गांधी ने किस स्थान पर 9 जुलाई, 1896 को ‘ग्रीन पैम्फलेट’ जारी किया था?

(अ) कलकत्ता

(ब) सूरत

(स) राजकोट

(द) साबरमती

उत्तर-(स) राजकोट

170. द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जुलाई, 1942 में भारतीय राष्ट्रीय सेना (आजाद हिंद फौज) की एक सैन्य इकाई ‘फ्री इंडिया बटालियन’ का गठन किस देश में किया गया था?

(अ) जापान

(ब) जर्मनी

(स) इटली

(द) सिंगापुर

उत्तर-(स) इटली

171. पश्चिमी भारत के पुनर्जागरण के जनक कौन थे?

(अ) बी.एम. मालाबारी

(ब) एम.जी. रानाडे

(स) आर जी भंडारकर

(द) के.टी. तेलंग

उत्तर-(ब) एम.जी. रानाडे

172. द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जुलाई, 1942 में इटली में गठित बट्टाग्लियोन आज़ाद हिंदोस्तान (फ्री इंडिया बटालियन) का नेतृत्व किसने किया था?

(अ) मोहनसिंह

(ब) सुभाषचंद्र बोस

(स) रासबिहारी बोस

(द) मुहम्मद इकबाल शेदाई

उत्तर-(द) मुहम्मद इकबाल शेदाई

173. डचों ने पुलिकट में अपनी फैक्ट्री की स्थापना किस वर्ष की थी?

(अ) 1520 ई.

(ब) 1610 ई.

(स) 1615 ई.

(द) 1039 ई.

उत्तर-(ब) 1610 ई.

174. 1929 ई. में दिल्ली की केंद्रीय विधानसभा में बम फेंके थे-

(अ) भगतसिंह और चंद्रशेखर आजाद

(ब) भगतसिंह और सुभाषचंद्र बोस

(स) भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त

(द) भगतसिंह और मंगल पांडे

उत्तर-(स) भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त

175. गांधीजी को अहिंसा की नीति अपनाने के लिए प्रभावित करनेवाली पुस्तक ‘द किंगडम ऑफ गॉड इज़ विदिन यू’ का लेखक कौन है?

(अ) लियो टॉल्स्टॉय

(ब) रस्किन

(स) लॉर्ड क्रॉमर

(द) लॉर्ड एटनबरो

उत्तर-(अ) लियो टॉल्स्टॉय

176. लॉर्ड रिपन के समय में सभी स्रोतों से प्राप्त राजस्व को तीन श्रेणियों-शाही, विभाजित और प्रांतीय में किसने विभाजित किया था?

(अ) लॉर्ड क्रॉमर

(ब) लॉर्ड एटनबरो

(स) लॉर्ड इवांस

(द) लॉर्ड विलियम प्रथम

उत्तर-(अ) लॉर्ड क्रॉमर

177. निम्नलिखित में से किसने कलकत्ता में ‘संस्कृत कॉलेज’ की स्थापना का विरोध किया था?

(अ) विलियम डिग्बी

(ब) रवींद्रनाथ टैगोर

(स) राजा राममोहन रॉय

(द) विलियम बेंटिक

उत्तर-(स) राजा राममोहन रॉय

178. निम्नलिखित में से किसने ‘मानव जाति के लिए एक धर्म, एक जाति और एक ईश्वर’ के सिद्धांत का प्रचार किया?

(अ) ज्योतिबा फुले

(ब) डॉ. बी.आर. अंबेडकर

(स) श्रीनारायण गुरु

(द) विवेकानंद

उत्तर- (स) श्रीनारायण गुरु

179. निम्नलिखित में से किसने 1904 के भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम को ‘प्रतिगामी उपाय’ बताया था?

(अ) गोपालकृष्ण गोखले

(ब) राजा राममोहन रॉय

(स) एम.जी. रानाडे

(द) सी.आर. दास

उत्तर-(अ) गोपालकृष्ण गोखले

180. निम्नलिखित में से कौन कोलकाता के ‘हिंदू कॉलेज’ की स्थापना से संबद्ध थे/था?

(अ) राजा राममोहन रॉय

(ब) डेविड हेयर

(स) राजा राधाकांत देब

(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर-(द) उपर्युक्त सभी

181. ‘ब्रह्म समाज’ के सामाजिक सुधार आंदोलनों का विरोध करने के लिए किस संगठन की स्थापना की गई थी?

(अ) धर्म सभा

(ब) आत्मीय सभा

(स) तत्त्वबोधिनी सभा

(द) संगत सभा

उत्तर-(अ) धर्म सभा

182. अंग्रेजों की ओर से लॉर्ड लिटन और कलात (बलूचिस्तान) के खान के बीच समझौते पर किस वर्ष हस्ताक्षर किये गये थे?

(अ) 1876 ई.

(ब) 1879 ई.

(स) 1882 ई.

(द) 1885 ई.

उत्तर-(अ) 1876 ई.

183. भारतीय सामाजिक पुनर्जागरण के नेता ‘कुमारन आसन’ किस राज्य से जुड़े थे?

(अ) केरल

(ब) तमिलनाडु

(स) आंध्र प्रदेश

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(अ) केरल

184. 1855-56 में संथाल विद्रोह का नेतृत्व करने वाले कौन थे/था?

(अ) बिरसा-जतरा

(ब सीताराम राजू

(स) सिद्धू-कान्हू

(द) मदारीपासी और सहदेव

उत्तर-(स) सिद्धू-कान्हू

185. निम्नलिखित में से किस वर्ष मध्य प्रांत की स्थापना की गई थी?

(अ) 1861

(ब) 1863

(स) 1866

(द) 1889

उत्तर-(अ) 1861

186. किस वर्ष मध्य प्रांत का नाम बदलकर केंद्रीय प्रांत किया गया था?

(अ) 1861

(ब) 1903

(स) 1890

(द) 1900

उत्तर-(ब) 1903

187. निम्नलिखित में से किस वायसराय ने ‘प्रेस सेंसरशिप अधिनियम, 1799’ प्रस्तुत किया था?

(अ) लॉर्ड लिटन

(ब) लॉर्ड मेयो

(स) लॉर्ड वेलेजली

(द) लॉर्ड रिपन

उत्तर-(स) लॉर्ड वेलेजली

188. अलीगढ़ आंदोलन के विरोध में निम्नलिखित में से कौन सा आंदोलन शुरू किया गया था?

(अ) फराजी आंदोलन

(ब) अरविप्पुरम आंदोलन

(स) देवबंद आंदोलन

(द) अहमदिया आंदोलन

उत्तर-(स) देवबंद आंदोलन

189. ग्रेट इंडियन पेनिनसुल्लर रेलवे की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

(अ) 1849

(ब) 1853

(स) 1866

(द) 1905

उत्तर-(अ) 1849

190. 1 अगस्त, 1849 को स्थापित ग्रेट इंडियन पेनिनसुल्लर रेलवे का मुख्यालय कहाँ था?

(अ) दिल्ली

(ब) कोलकाता

(स) मद्रास

(द) मुंबई

उत्तर-(द) मुंबई

191. ‘बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड’ की स्थापना किसने की थी?

(अ) प्रफुल्लचंद्र रॉय

(ब) होमी जे. भाभा

(स) सत्येंद्रनाथ बोस

(द) हरगोबिंद खुराना

उत्तर-(अ) प्रफुल्लचंद्र रॉय

192. भारत की पहली फार्मास्युटिकल कंपनी ‘बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड’ किस वर्ष स्थापित की गई थी?

(अ) 1901

(ब) 1615

(स) 1875

(द) 1890

उत्तर-(अ) 1901

193. मोपला विद्रोह के समय भारत का वायसराय कौन था?

(अ) लॉर्ड कर्जन

(ब) लॉर्ड रीडिंग

(स) लॉर्ड वेंटिक

(द) लॉर्ड डलहौजी

उत्तर-(ब) लॉर्ड रीडिंग

194. 1921 ई. में ‘एका आंदोलन’ किस क्षेत्र में शुरू हुआ था?

(अ) पंजाब

(ब) मद्रास

(स) तेलंगाना

(द) अवध

उत्तर-(द) अवध

195. 1784 ई. में चौरी विद्रोह कहाँ हुआ था?

(अ) बिहार

(ब) मद्रास

(स) तेलंगाना

(द) अवध

उत्तर-(अ) बिहार

196. भारत में 1917 ई.में गांधीजी का सबसे पहला आंदोलन था-

(अ) खेड़ा आंदोलन

(ब) चंपारन सत्याग्रह

(स) बारदोली सत्याग्रह

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ब) चंपारन सत्याग्रह

197. 1917 ई. में चंपारण सत्याग्रह के दौरान गांधी को बचाया था-

(अ) बटुक मियाँ ने

(ब) ब्रजकिशोर प्रसाद ने

(स) राजकुमार ने

(द) राममनोहर लोहिया ने

उत्तर-(अ) बटुक मियाँ ने

198. 1917 ई. के चंपारन आंदोलन से संबंधित नहीं थे-

(अ) ब्रजकिशोर प्रसाद

(ब) राजेंद्रप्रसाद

(स) आचार्य कृपलानी

(द) रामास्वामी नायकर

उत्तर-(द) रामास्वामी नायकर

199. नवंबर 1921 ई. में बंद मालगाड़ी में 67 मोपला कैदियों की मौत की घटना को किस नाम से जाना जाता है?

(अ) कालकोठरी दुर्घटना

(ब) लाहौर षड्यंत्र

(स) वैगन ट्रेजेडी

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(स) वैगन ट्रेजेडी

200. मालाबार के मोपला विद्रोह से संबंधित नेता थे-

(अ) कलथिंगल मम्मड

(ब) अली मुसलियार

(स) सिथि कोया थंगल

(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर-(द) उपर्युक्त सभी

201. जोनाथन डंकन ने वाराणसी में प्रथम ‘संस्कृत कॉलेज’ की स्थापना की थी-

(अ) 1791

(ब) 1798

(स) 1620

(ब) 1875

उत्तर-(अ) 1791

202. निम्नलिखित में से कौन चरहत सिंह (चरतसिंह) सुकरचकिया का पोता था?

(अ) बंदाबहादुर

(ब) कपूरसिंह

(स) रणजीतसिंह

(द) जस्सासिंह अहलूवालिया

उत्तर-(स) रणजीतसिंह

203. भारत और पाकिस्तान की नई सीमाओं की घोषणा किस तिथि को की गई?

(अ) 10 अगस्त, 1947

(ब) 11 अगस्त, 1947

(स) 12 अगस्त, 1947

(द) 14 अगस्त, 1947

उत्तर-(द) 14 अगस्त, 1947

204. किस घटना से भारत में ब्रिटिश उपनिवेशवाद की नींव पड़ी थी?

(अ) द्वितीय एंग्लो-सिख युद्ध

(ब) प्लासी का युद्ध

(स) श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी

(द) इलाहाबाद की संधि

उत्तर-(ब) प्लासी का युद्ध

205. 1757 में प्लासी के युद्ध में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना का नेतृत्व किसने किया था?

(अ) नेविल चेम्बरलेन

(ब) रॉबर्ट क्लाइव

(स) हेक्टर मुनरो

(द) जेम्स एलेक्जेंडर

उत्तर-(ब) रॉबर्ट क्लाइव

206. 1942 में सबसे पहले ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया था-

(अ) महात्मा गांधी

(ब) सुभाषचंद्र बोस

(स) बी.आर. अंबेडकर

(द) जयप्रकाश पारायण

उत्तर-(अ) महात्मा गांधी

207. भारत में 1822 में होल्ट मैकेंज़ी ने राजस्व संग्रहण की निम्नलिखित में से कौन-सी विधि विकसित की?

(अ) रैयतवाड़ी प्रणाली

(ब) जमींदारी प्रणाली

(स) स्थायी बंदोबस्त

(द) महालवाड़ी बंदोबस्त

उत्तर-(द) महालवाड़ी बंदोबस्त

208. 1857 के विद्रोह में भारत के अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह ‘जफर’ को निर्वासित करके भेजा गया था-

(अ) जापान

(ब) नेपाल

(स) बर्मा

(द) श्रीलंका

उत्तर-(स) बर्मा

209. साइमन कमीशन में कितने भारतीय सदस्य थे?

(अ) दो

(ब) एक

(स) तीन

(द) शून्य

उत्तर-(द) शून्य

210. 1917 में महात्मा गांधी को चंपारण लाने में किसकी भूमिका थी?

(अ) अरुणा आसफ अली

(ब) मौलाना मजहरुल हक

(स) राजकुमार शुक्ल

(द) सरदार पटेल

उत्तर-(स) राजकुमार शुक्ल

211. ब्रिटिश भारत के किस वायसराय ने भारतीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण कराया था?

(अ) लार्ड कॉर्नवालिस

(ब) लॉर्ड कैनिंग

(स) लॉर्ड मिंटो

(द) लॉर्ड डलहौजी

उत्तर-(द) लॉर्ड डलहौजी

212. ‘प्रार्थना समाज’ की स्थापना किसने की थी?

(अ) महात्मा गांधी

(ब) दयानंद सरस्वती

(स) स्वामी विवेकानंद

(द) आत्माराम पांडुरंग

उत्तर-(द) आत्माराम पांडुरंग

213. ‘पॉवर्टी एंड अनब्रिटिश रूल ऑफ इंडिया’ किसकी रचना है?

(अ) सर ऑर्थर कॉटन

(ब) मोतीलाल नेहरू

(स) लार्ड कॉर्नवालिस

(द) दादाभाई नौरोजी

उत्तर-(द) दादाभाई नौरोजी

214. महात्मा गांधी ने ‘नमक सत्याग्रह’ की शुरुआत की थी-

(अ) 26 मार्च, 1929

(ब) 12 मार्च, 1930

(स) 16 मार्च, 1931

(द) 5 अप्रैल, 1930

उत्तर-12 मार्च, 1930

215. कामागाटामारू की घटना घटित हुई थी-

(अ) 1914 में

(ब) 1816 में

(स) 1912 में

(द) 1918 में

उत्तर-(अ) 1914 में

216. ‘जालियाँवाला बाग नरसंहार की घटना के समय भारत का वायसराय था-

(अ) लॉर्ड इरविन

(ब) लॉर्ड वेलेजली

(स) लॉर्ड मिंटो

(द) लॉर्ड चेम्सफोर्ड

उत्तर-(द) लॉर्ड चेम्सफोर्ड

217. निम्नलिखित में से कौन-सी क्रांतिकारी पत्रिका विदेश में प्रकाशित नहीं होती थी?

(अ) इंडियन सोशियोलॉजिस्ट

(ब) युगांतर

(स) फ्री हिन्दुस्तान

(द) तलवार

उत्तर-(ब) युगांतर

218. निम्नलिखित में से कौन-सा ‘आश्रम’ महात्मा गांधी ने नहीं स्थापित किया था?

(अ) सेवाग्राम

(ब) टॉलस्टॉय फार्म

(स) पवनार

(द) साबरमती

उत्तर-(स) पवनार

219. बंगाल के क्रांतिकारी संगठन ‘अनुशीलन समिति’ से संबंधित नहीं है-

(अ) राजेंद्र लाहिड़ी

(ब) भूपेंद्रनाथ दत्त

(स) बारींद्रकुमार घोष

(द) जतींद्रनाथ बनर्जी

उत्तर-(अ) राजेंद्र लाहिड़ी

220. खिलाफत आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था?
(अ) शौकत अली और मुहम्मद अली

(ब) अरमान अली और मुहम्मद अली

(स) शौकत अली और अरमान अली

(द) शौकत असी और मुसाफिर अली

उत्तर-(अ) शौकत अली और मुहम्मद अली

221. 1912 में उर्दू भाषा की एक साप्ताहिक पत्रिका ‘अल-हिलाल’ को आरंभ किया था-

(अ) मौलाना अबुलकलाम आज़ाद ने

(ब) मौलाना शौकतअली ने

(स) चौधरी खजीकुज्जमाँ ने

(द) हकीम अजमल खाँ ने

उत्तर-(अ) मौलाना अबुलकलाम आज़ाद ने

222. किस गवर्नर जनरल ने ‘पैरामाउंटसी की नीति’ का आरंभ किया था?

(अ) लॉर्ड वेलेजली

(ब) लॉर्ड डलहौजी

(स) लॉर्ड कॉर्नवालिस

(द) लॉर्ड हेस्टिंग्स

उत्तर-(द) लॉर्ड हेस्टिंग्स

223. अंग्रेजी साप्ताहिक ‘मराठा’ और मराठी साप्ताहिक ‘केसरी’ का संपादक कौन था?

(अ) दिनशॉ वाचा

(ब) गोपालगणेश अगरकर

(स) पट्टाभि सीतारैमय्या

(द) आशुतोष मुखर्जी

उत्तर-(ब) गोपालगणेश अगरकर

224. सुभाषचंद्र बोस ने ‘राष्ट्रीय योजना समिति’ की स्थापना की थी-

(अ) 1932 ई.

(ब) 1938 ई.

(स) 1942 ई.

(द) 1944 ई.

उत्तर-(ब) 1938 ई.

225. दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया-

(अ) 1901 ई.

(ब) 1911 ई.

(स) 1913 ई.

(द) 1921 ई.

उत्तर-(ब) 1911 ई.

226. कोलकाता में 10 जुलाई, 1800 को ‘फोर्ट विलियम कॉलेज’ की स्थापना की थी-

(अ) लॉर्ड वेलेजली

(ब) लॉर्ड केनिंग

(स) लॉर्ड कर्जन

(ब) लॉर्ड एलेनबरो

उत्तर-(अ) लॉर्ड वेलेजली

227. ‘सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी’ के संस्थापक थे-

(अ) गोपालकृष्ण गोखले

(ब) बाल गंगाधर तिलक

(स) महादेव गोविंद रानाडे

(द) बिपिनचंद्र पाल

उत्तर-(अ) गोपालकृष्ण गोखले

228. किस वर्ष में ‘सामान्य सेवा भर्ती अधिनियम’ के द्वारा भारतीय सैनिकों के लिए समुद्री यात्रा अनिवार्य कर दी गई थी?

(अ) 1854 ई.

(ब) 1856 ई.

(स) 1857 ई.

(द) 1858 ई.

उत्तर-(ब) 1856 ई.

229. 1924 ई. में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बेलगाम अधिवेशन (39वें सत्र) की अध्यक्षता की थी-

(अ) मुहम्मदअली जिन्ना

(ब) सरोजिनी नायडू

(स) रवींद्रनाथ टैगोर

(द) महात्मा गांधी

उत्तर-(द) महात्मा गांधी

230. किस युद्ध के द्वारा भारत पर अंग्रेजों का प्रभुत्व स्थापित हो गया?

(अ) वांडीवाश की लड़ाई

(ब) करनाल का युद्ध

(स) बक्सर का युद्ध

(द) पानीपत का तीसरा युद्ध

उत्तर-(स) बक्सर का युद्ध

231. मुस्लिम कानून और संबंधित विषयों के अध्ययन करने के लिए 1781 में ‘कलकत्ता मदरसा’ की स्थापना की थी-

(अ) लॉर्ड वेलेजली

(ब) लॉर्ड केनिंग

(स) जोनाथन डंकन

(ब) लॉर्ड एलेनबरो

उत्तर-(स) जोनाथन डंकन

232. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब मीरकासिम की संयुक्त सेना के बीच बक्सर का युद्ध हुआ था-

(अ) 1757 में

(ब) 1764 में

(स) 1761 में

(द) 1739 में

उत्तर-(ब) 1764 में

233. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा युद्ध आंग्ल-फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्विता में निर्णायक सिद्ध हुआ?

(अ) सेरिंगपट्टम का युद्ध

(ब) वांडीवाश का युद्ध

(स) असाय का युद्ध

(द) चिलियानवाला का युद्ध

उत्तर-(ब) वांडीवाश का युद्ध

234. ‘मोनिया’ किसके बचपन का एक नाम था?

(अ) वीर सावरकर

(ब) महात्मा गांधी

(स) तात्या तोपे

(द) कुँवरसिंह

उत्तर-(ब) महात्मा गांधी

235. दिल्ली दरबार 1911 के दौरान दिल्ली की आधारशिला किसने रखी थी?

(अ) हरबर्ट बटलर

(ब) लॉर्ड विलिंग्डन

(स) जॉर्ज पंचम

(द) लॉर्ड इरविन

उत्तर-(स) जॉर्ज पंचम

236. भारत में खिलाफत आंदोलन के बारे में क्या सही है?

(अ) यह पाकिस्तान की माँग का एक आंदोलन था

(ब) भारत में मुगल शासन की पुनः बहाली का एक आंदोलन था

(स) यह तुर्की के सुल्तान के समर्थन में एक आंदोलन था

(द) यह जलियाँवाला बाग के नरसंहार के खिलाफ एक आंदोलन था

उत्तर-(स) यह तुर्की के सुल्तान के समर्थन में एक आंदोलन था

237. निम्नलिखित में से किसका निर्माण 1921 ई. में एडविन लुटियंस ने करवाया था?

(अ) गेटवे ऑफ इंडिया

(ब) पंचमहल

(स) इंडिया गेट

(द) चारमीनार

उत्तर-(स) इंडिया गेट

238. असहयोग आंदोलन के दौरान चौरी चौरा की घटना उत्तर प्रदेश के किस जिले में हुई?

(अ) वाराणसी

(ब) कानपुर

(स) इलाहाबाद

(द) गोरखपुर

उत्तर-(द) गोरखपुर

239. महात्मा गांधी ने साबरमती से लेकर दांडी तक प्रसिद्ध ‘नमक मार्च’ किया था। दांडी गुजरात के किस जिले में है?

(अ) पोरबंदर

(ब) नवसारी

(स) सूरत

(द) भड़ौच

उत्तर-(ब) नवसारी

240. ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगाा’, यह कथन है-

(अ) गोपाल कृष्ण गोखले

(ब) भगतसिंह

(स) बाल गंगाधर तिलक

(द) चंद्रशेखर आजाद

उत्तर-(स) बाल गंगाधर तिलक

241. ‘प्रार्थना समाज’ के संस्थापक थे-

(अ) स्वामी विवेकानंद

(ब) आत्माराम पांडुरंग

(स) स्वामी दयानंद सरस्वती

(द) राजा राममोहन रॉय

उत्तर-(ब) आत्माराम पांडुरंग

242. जो तिरंगा झंडा स्टुटगार्ट में मैडम कामा ने फहराया था, उसे छिपाकर भारत कौन लाया था?

(अ) इंदुलाल याज्ञनिक

(ब) भीकाजी कामा

(स) किशन सिंह

(द) वीर सावरकर

उत्तर-(अ) इंदुलाल याज्ञनिक

243. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना का पहला प्रयास किया था-

(अ) पी.के.आर.पी. राव

(ब) दादाभाई नौरोजी

(स) पी.सी महलनोबिस

(द) एस.डी. तेंदुलकर

उत्तर-(ब) दादाभाई नौरोजी

244. मोपला विद्रोह किन वर्षों के बीच हुआ था?

(अ) 1917-1919

(ब) 1923-1924

(स) 1921-1922

(द) 1914-1915

उत्तर-(स) 1921-1922

245. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कालानुक्रमिक रूप से कौन सी घटना सबसे पहले घटित हुई थी?

(अ) सविनय अवज्ञा आंदोलन

(ब) भारत छोड़ो आंदोलन

(स) असहयोग आंदोलन

(द) जालियाँवाला बाग हत्याकांड

उत्तर-(द) जालियाँवाला बाग हत्याकांड

246. जालियाँवाला बाग हत्याकांड हुआ था-

(अ) 30 अप्रैल, 1919

(ब) 13 अप्रैल, 1919

(स) 30 अप्रैल, 1920

(द) 13 अप्रैल, 1920

उत्तर-(ब) 13 अप्रैल, 1919

247. जालियाँवाला बाग नरसंहार के दौरान भारत का वायसरॉय कौन था?

(अ) लॉर्ड रिपन

(ब) लॉर्ड चेम्सफोर्ड

(स) लॉर्ड डलहौजी

(द) लॉर्ड इरविन

उत्तर-(ब) लॉर्ड चेम्सफोर्ड

248. नमक पर ब्रिटिश एकाधिकार के विरोध में गांधीजी ने ‘दांडी मार्च’ का शुभारंभ किया था?

(अ) 1920

(ब) 1927

(स) 1930

(द) 1928

उत्तर-(स) 1930

249. दादाभाई नौरोजी ने किस अधिवेशन में ‘स्वराज’ को लक्ष्य घोषित किया था?

(अ) लाहौर अधिवेशन, 1885

(ब) बॉम्बे अधिवेशन, 1889

(स) कलकत्ता अधिवेशन, 1906

(द) कलकत्ता अधिवेशन, 1886

उत्तर-(स) कलकत्ता अधिवेशन, 1906

250. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष थीं-

(अ) विजयलक्ष्मी पंडित

(ब) सरोजिनी नायडू

(स) इंदिरा गांधी

(द) एनी बेसेंट

उत्तर-(ब) सरोजिनी नायडू

बौद्ध धर्म पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न-1

बौद्ध धर्म पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न-2

बौद्ध धर्म पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न-3

प्राचीन भारतीय इतिहास पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न-3

प्राचीन भारतीय इतिहास पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न-2

प्राचीन भारतीय इतिहास पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न- 1

आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न भाग-5

आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न भाग-4

आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न भाग-3

आधुनिक भारत और राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न भाग-2

बौद्ध धर्म के प्रमुख संप्रदाय और बौद्ध संगीतियाँ

राष्ट्रीय आंदोलन में गांधीजी का आगमन

वियेना कांग्रेस

प्रथम विश्वयुद्ध: कारण और परिणाम

पल्लव राजवंश का राजनीतिक इतिहास

error: Content is protected !!
Scroll to Top