फ्रांसीसी क्रांति (1789) (MCQs on The French Revolution)

MCQs on The French Revolution
फ्रांसीसी क्रांति (1789)   1. फ्रांसीसी क्रांति (1789) के समय फ्रांस का शासक कौन था? […]

फ्रांसीसी क्रांति (1789)

 

1. फ्रांसीसी क्रांति (1789) के समय फ्रांस का शासक कौन था?

(A) लुई तेरहवाँ

(B) लुई चौदहवाँ

(C) लुई पंद्रहवाँ

(D) लुई सोलहवाँ

उत्तर: (D) लुई सोलहवाँ

2. ‘मैं ही राज्य हूँ’ यह कथन किस फ्रांसीसी शासक का है?

(A) लुई तेरहवाँ

(B) लुई चौदहवाँ

(C) लुई पंद्रहवाँ

(D) लुई सोलहवाँ

उत्तर: (B) लुई चौदहवाँ

3. मॉन्टेस्क्यू द्वारा लिखित पुस्तक ‘दि स्पिरिट ऑफ लॉज’ (कानून की आत्मा) कब प्रकाशित हुई?

(A) 1733

(B) 1748

(C) 1762

(D) 1789

उत्तर: (B) 1748

4. मॉन्टेस्क्यू ने अपने सिद्धांत में किन शक्तियों के पृथक्करण की वकालत की?

(A) कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका

(B) कार्यपालिका, सैन्य, विधायिका

(C) न्यायपालिका, धार्मिक, कार्यपालिका

(D) विधायिका, धार्मिक, सैन्य

उत्तर: (A) कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका

5. ‘फिलासॉफिकल लेटर्स’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(A) मॉन्टेस्क्यू

(B) रूसो

(C) दिदरो

(D) वॉल्टेयर

उत्तर: (D) वॉल्टेयर

6. ‘फिलासॉफिकल लेटर्स’ पुस्तक कब प्रकाशित हुई?

(A) 1733

(B) 1748

(C) 1762

(D) 1789

उत्तर: (A) 1733

7. ‘सोशल कॉन्ट्रैक्ट’ (सामाजिक समझौता) पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(A) रूसो

(B) दिदरो

(C) मॉन्टेस्क्यू

(D) वॉल्टेयर

उत्तर: (A) रूसो

8. ‘सोशल कॉन्ट्रैक्ट’ पुस्तक कब प्रकाशित हुई?

(A) 1733

(B) 1748

(C) 1762

(D) 1789

उत्तर: (C) 1762

9. डेनिस दिदरो ने किस महत्वपूर्ण ग्रंथ की रचना की?

(A) दि स्पिरिट ऑफ लॉज

(B) फिलासॉफिकल लेटर्स

(C) सोशल कॉन्ट्रैक्ट

(D) विश्वकोश

उत्तर: (D) विश्वकोश

10. फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत किस घटना से मानी जाती है?

(A) टेनिस कोर्ट की शपथ

(B) बस्तील का पतन

(C) एस्टेट्स जनरल का अधिवेशन

(D) मानवाधिकारों की घोषणा

उत्तर: (B) बस्तील का पतन

11. फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत कब हुई?

(A) 5 मई 1789

(B) 17 जून 1789

(C) 14 जुलाई 1789

(D) 26 अगस्त 1789

उत्तर: (C) 14 जुलाई 1789

12. फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 10 जुलाई

(B) 14 जुलाई

(C) 20 जुलाई

(D) 25 जुलाई

उत्तर: (B) 14 जुलाई

13. एस्टेट्स जनरल का अधिवेशन कब बुलाया गया?

(A) 5 मई 1789

(B) 17 जून 1789

(C) 20 जून 1789

(D) 14 जुलाई 1789

उत्तर: (A) 5 मई 1789

14. तृतीय वर्ग ने स्वयं को राष्ट्रीय सभा कब घोषित किया?

(A) 5 मई 1789

(B) 17 जून 1789

(C) 20 जून 1789

(D) 14 जुलाई 1789

उत्तर: (B) 17 जून 1789

15. टेनिस कोर्ट की शपथ कब ली गई?

(A) 5 मई 1789

(B) 17 जून 1789

(C) 20 जून 1789

(D) 14 जुलाई 1789

उत्तर: (C) 20 जून 1789

16. बस्तील का पतन कब हुआ?

(A) 14 जुलाई 1789

(B) 24 जुलाई 1789

(C) 14 जून 1790

(D) 24 जून 1790

उत्तर: (A) 14 जुलाई 1789

17. सामंतों के विशेषाधिकारों की समाप्ति कब हुई?

(A) 14 जुलाई 1789

(B) 4 अगस्त 1789

(C) 26 अगस्त 1789

(D) 5 अक्टूबर 1789

उत्तर: (B) 4 अगस्त 1789

18. पेरिस की स्त्रियों ने वर्साय अभियान कब किया?

(A) 4 अगस्त 1789

(B) 5 अक्टूबर 1789

(C) 26 अगस्त 1789

(D) 21 जनवरी 1793

उत्तर: (B) 5 अक्टूबर 1789

19. मानवाधिकारों की घोषणा कब की गई?

(A) 14 जुलाई 1789

(B) 4 अगस्त 1789

(C) 26 अगस्त 1789

(D) 5 अक्टूबर 1789

उत्तर: (C) 26 अगस्त 1789

20. लुई सोलहवाँ को गिलोटिन पर कब चढ़ाया गया?

(A) 21 जनवरी 1793

(B) 16 अक्टूबर 1793

(C) 27 जुलाई 1794

(D) 5 अक्टूबर 1789

उत्तर: (A) 21 जनवरी 1793

21. मैरी एंटुआनेट को मृत्युदंड कब दिया गया?

(A) 21 जनवरी 1793

(B) 16 अक्टूबर 1793

(C) 27 जुलाई 1794

(D) 5 अक्टूबर 1789

उत्तर: (B) 16 अक्टूबर, 1793

22. मैरी एंटुआनेट किस देश की राजकुमारी थी?

(A) स्पेन

(B) हॉलैंड

(C) ऑस्ट्रिया

(D) पुर्तगाल

उत्तर: (C) ऑस्ट्रिया

23. आतंक का शासन कब स्थापित हुआ?

(A) मार्च 1793-जुलाई 1794

(B) जुलाई 1794-जुलाई 1795

(C) मार्च 1792-मार्च 1793

(D) जुलाई 1795-जुलाई 1796

उत्तर: (A) मार्च 1793-जुलाई 1794

24. आतंक के शासन की स्थापना किसने की?

(A) लुई सोलहवाँ

(B) रॉब्सपियर

(C) दिदरो

(D) वॉल्टेयर

उत्तर: (B) रॉब्सपियर

25. फ्रांसीसी क्रांति को इतिहासकारों ने किस नाम से पुकारा?

(A) सामंती क्रांति

(B) बुर्जुआ क्रांति

(C) सर्वहारा क्रांति

(D) धार्मिक क्रांति

उत्तर: (B) बुर्जुआ क्रांति

26. फ्रांसीसी क्रांति की विश्व को प्रमुख देन क्या थी?

(A) पूँजीवाद

(B) स्वतंत्रता, समानता, भ्रातृत्व

(C) सामंतवाद

(D) अधिनायकवाद

उत्तर: (B) स्वतंत्रता, समानता, भ्रातृत्व

27. फ्रांसीसी क्रांति का विरोध करने वाला एकमात्र विद्वान कौन था?

(A) एडमंड बर्क

(B) मॉन्टेस्क्यू

(C) रूसो

(D) वॉल्टेयर

उत्तर: (A) एडमंड बर्क

28. लुई सोलहवाँ ने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए किन वित्तमंत्रियों को नियुक्त किया?

(A) तुर्जो

(B) केलोन

(C) नेकर

(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

29. एस्टेट्स जनरल में किन समूहों का प्रतिनिधित्व था?

(A) पादरी

(B) सामंत

(C) जनसाधारण

(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

30. गिलोटिन क्या था?

(A) कैद करने वाली जेल

(B) खेल का मैदान

(C) सिर काटने वाली मशीन

(D) गाँव का पंचायत स्थल

उत्तर: (C) सिर काटने वाली मशीन

31. फ्रांसीसी क्रांति के प्रमुख बौद्धिक कारणों में किसका योगदान था?

(A) मॉन्टेस्क्यू

(B) वॉल्टेयर

(C) रूसो

(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

32. मॉन्टेस्क्यू ने फ्रांसीसी क्रांति को किस सिद्धांत से प्रभावित किया?

(A) सामाजिक समझौता

(B) शक्ति पृथक्करण

(C) स्वतंत्रता और समानता

(D) विश्वकोश

उत्तर: (B) शक्ति पृथक्करण

33. वॉल्टेयर ने फ्रांसीसी क्रांति में किसके खिलाफ आवाज उठाई?

(A) सामंतवाद

(B) चर्च और धार्मिक कट्टरता

(C) राजतंत्र

(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

34. रूसो ने फ्रांसीसी क्रांति को किस विचार से प्रेरित किया?

(A) शक्ति पृथक्करण

(B) सामाजिक समझौता

(C) धार्मिक सुधार

(D) विश्वकोश

उत्तर: (B) सामाजिक समझौता

35. दिदरो के विश्वकोश का मुख्य उद्देश्य क्या था?

(A) धार्मिक सुधार

(B) बौद्धिक जागरण

(C) राजतंत्र की स्थापना

(D) सामंतवाद का समर्थन

उत्तर: (B) बौद्धिक जागरण

36. फ्रांसीसी क्रांति के सामाजिक कारणों में क्या शामिल था?

(A) सामंती विशेषाधिकार

(B) वर्ग असमानता

(C) आर्थिक कठिनाइयाँ

(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

37. फ्रांसीसी क्रांति का प्रमुख आर्थिक कारण क्या था?

(A) सामंतों की संपत्ति

(B) राजकोषीय संकट

(C) औद्योगीकरण

(D) व्यापार वृद्धि

उत्तर: (B) राजकोषीय संकट

38. फ्रांसीसी क्रांति के राजनीतिक कारणों में क्या शामिल था?

(A) लुई सोलहवाँ की अकुशल शासन

(B) निरंकुश राजतंत्र

(C) एस्टेट्स जनरल की विफलता

(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

39. तुर्जो और नेकर ने क्या प्रयास किए?

(A) सामंती सुधार

(B) आर्थिक सुधार

(C) सैन्य सुधार

(D) धार्मिक सुधार

उत्तर: (B) आर्थिक सुधार

40. टेनिस कोर्ट की शपथ का उद्देश्य क्या था?

(A) संविधान निर्माण

(B) बस्तील का पतन

(C) सामंतों के विशेषाधिकार समाप्त करना

(D) मानवाधिकारों की घोषणा

उत्तर: (A) संविधान निर्माण

41. बस्तील का पतन किसका प्रतीक था?

(A) राजतंत्र की समाप्ति

(B) निरंकुशता का अंत

(C) सामंतवाद की समाप्ति

(D) धार्मिक सुधार

उत्तर: (B) निरंकुशता का अंत

42. राष्ट्रीय सभा ने क्या महत्वपूर्ण कार्य किया?

(A) संविधान निर्माण

(B) मानवाधिकारों की घोषणा

(C) सामंतवाद का अंत

(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

43. आतंक के शासन का मुख्य कारण क्या था?

(A) आर्थिक संकट

(B) क्रांति के विरोधियों का दमन

(C) धार्मिक सुधार

(D) सामंती व्यवस्था की समाप्ति

उत्तर: (B) क्रांति के विरोधियों का दमन

44. डाइरेक्टरी शासन कब स्थापित हुआ?

(A) 1793

(B) 1795

(C) 1799

(D) 1789

उत्तर: (B) 1795

45. डाइरेक्टरी के पतन का प्रमुख कारण क्या था?

(A) आर्थिक अस्थिरता

(B) सैन्य असफलताएँ

(C) आंतरिक राजनीतिक अस्थिरता

(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

46. फ्रांसीसी क्रांति का विश्व पर सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव क्या था?

(A) सामंतवाद का अंत

(B) लोकतंत्र और राष्ट्रीयता का प्रसार

(C) पूँजीवाद का उदय

(D) धार्मिक सुधार

उत्तर: (B) लोकतंत्र और राष्ट्रीयता का प्रसार

47. फ्रांसीसी क्रांति में राष्ट्रीय कन्वेंशन की क्या भूमिका थी?

(A) संविधान निर्माण

(B) गणतंत्र की स्थापना

(C) आतंक का शासन

(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

48. मानवाधिकारों की घोषणा का मुख्य सिद्धांत क्या था?

(A) स्वतंत्रता, समानता, भ्रातृत्व

(B) सामंतवाद का समर्थन

(C) राजतंत्र की स्थापना

(D) धार्मिक सुधार

उत्तर: (A) स्वतंत्रता, समानता, भ्रातृत्व

49. लुई सोलहवाँ और मैरी एंटुआनेट क्रांति के लिए किस हद तक जिम्मेदार थे?

(A) पूर्ण रूप से

(B) आंशिक रूप से

(C) बिल्कुल नहीं (

द) केवल मैरी एंटुआनेट

उत्तर: (B) आंशिक रूप से

50. फ्रांसीसी क्रांति को किसके जागरण का परिणाम माना जाता है?

(A) धार्मिक जागरण

(B) बौद्धिक जागरण

(C) सैन्य जागरण

(D) आर्थिक जागरण

उत्तर: (B) बौद्धिक जागरण
error: Content is protected !!
Scroll to Top
Enable Notifications OK No thanks