भारत की सीमाएँ, पर्वत, नदियाँ, जलवायु और भूगोल अविश्वसनीय प्राकृतिक विविधता से भरपूर हैं।
भारत लगभग 32,87,263 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है।
स्थितिभारत पृथ्वी के उत्तरी भाग में स्थित है। इसका अक्षांश 8°4' उत्तरी से 37°6' उत्तरी और देशांतर 68°7' पूर्वी से 97°25' पूर्वी है।
सीमाएँभारत छह देशों से अपनी सीमा साझा करता है: पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश।
समुद्री तटभारत का समुद्री किनारा लगभग 7516.6 किमी है। दक्षिण में हिंद महासागर है, पश्चिम में अरब सागर है और पूर्व में बंगाल की खाड़ी है।
हिमालय दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत क्षेत्र है और भारत की कंचनजंघा छोटी (8586 मीटर) भारत की सबसे ऊँची चोटी है।
भारत का उत्तरी मैदान कई नदियों जैसे गंगा, यमुना, और ब्रह्मपुत्र से घिरा हुवा है और ये नदियाँ बाढ़ के समय अपने साथ मिटटी बहाकर लाती है जो उत्तर के मैदान को उपजाऊ भूमि बना देता है.
प्रायद्वीपीय पठार प्रायद्वीपीय पठार प्राचीन क्रिस्टलीय, आग्नेय और रूपांतरित चट्टानों से बना है, प्रायद्वीपीय पठार को दो भागों में विभाजित है: मध्य उच्चभूमि और दक्कन का पठार. ये पठार भारत के सबसे पुराने भू-भाग, खनिजों से समृद्ध है.
तटीय मैदानतटीय मैदान समुद्र या महासागर और उच्चभूमि के बीच स्थित होते हैं,ये नदियों द्वारा लाए गए अवसादों से बनते हैं। भारत के पूर्वी तट और पश्चिमी तट कृषि, व्यापार और बंदरगाहों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
थार मरुस्थलयह लगभग 200,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह इसका स्थान अरावली पहाड़ियों के पश्चिम में है। लूनी नदी बहती है और यहाँ डेजर्ट नेशनल पार्क सहित भारत के कुछ सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों का घर है।
द्वीप समूहभारत में दो महत्वपूर्ण द्वीप समूह हैं: लक्षद्वीप और अंडमान द्वीप समूह अंडमान द्वीप समूह और निकोबार द्वीप समूह: 572 द्वीप से बना है और बंगाल की खाड़ी में हैं।लक्षद्वीप समूह: अरब सागर में 36 द्वीपों का समूह है।
नदियाँसिंधु, ब्रह्मपुत्र, गंगा, गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा, महानदी और कावेरी भारत की प्रमुख नदियों हैं। लाखों लोगों को ये नदियाँ जीवन देती हैं, जो देश भर में बहती हैं। भारत की राष्ट्रीय नदी गंगा हैं
भारत में कई जलवायु प्रकार हैं, जिनमें उष्णकटिबंधीय मानसूनी, उष्णकटिबंधीय शुष्क, अर्ध-शुष्क और शीतोष्ण शामिल हैं। हिमालयों में शीतोष्ण से ध्रुवीय जलवायु है।
वनस्पति व जीवभारत में सौ से अधिक राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिनमें बाघ, हाथी, गेंडा, शेर और अन्य वन्य प्रजातियाँ हैं।
भौगोलिक तथ्यभारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल (लद्दाख), भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट (अंडमान), भारत का सबसे बड़ा राज्य (क्षेत्रफल) राजस्थान, भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा
भारत की सांस्कृतिक, आर्थिक और भूगोलीय विविधता का मूल कारण भूगोल है।भारत इसी विविधता से दुनिया में अलग है।