प्रथम विश्व युद्ध के शुरुवात की कहानी 

राष्ट्रवाद  सभी देश अपने राष्ट्र को श्रेष्ठ मानते थे और यही भावना इनको युद्ध की ओर ले गई।  सबसे ज्यादा स्लाव लोग राष्ट्रवादी थे जो बाल्कन क्षेत्र के थे। 

साम्राज्यवाद  सभी यूरोपियन देश एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में उपनिवेश बनाने के लिए आपस में टकरा रहे थे। 

गठबंधन प्रणाली   यूरोप का दो बड़े गुटों में बटना  —  ट्रिपल अलायंस (जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी, इटली) और ट्रिपल एंटेंट (ब्रिटेन, फ्रांस, रूस)। 

आर्कड्यूक की हत्या   28 जून 1914 को ऑस्ट्रिया-हंगरी के युवराज आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड की हत्या कर दी गई।  

प्रथम विश्व युद्ध से जुड़े 5 रोचक तथ्य 

खाई युद्ध  प्रथम विश्व युद्ध में सैनिक जमीन के नीचे खोदे गए खाइयों में रहते थे।  ये खाइयाँ में  — कीचड़, चूहे और बीमारियाँ आम थीं। 

हवाई जहाजों का पहला बड़ा इस्तेमाल यह पहला ऐसा युद्ध था जिसमे सबसे बड़े पैमाने पर हवाई जहाज का इस्तेमाल बम और जासूसी के लिया किया गया था। 

रासायनिक हथियारों का उपयोग  प्रथम विश्व युद्ध में सबसे पहली बार Mustard Gas और Chlorine Gas जैसे रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ था। इसके कारण कई हजार सैनिक अंधे या अपंग हो गए थे।  

दुनिया का पहला "वर्ल्ड" युद्ध प्रथम विश्व युद्ध में  लगभग 30 से ज्यादा देश शामिल थे। इसी कारण इसको "विश्व युद्ध" कहा जाता है। 

 लीग ऑफ नेशंस का बनना  प्रथम विश्व युद्ध खत्म होने के बाद शांति को बनाए रखने के लिए League of Nations की स्थापना हुई थी। जिसका नाम बाद में बदलकर संयुक्त राष्ट्र (UNO) कर दिया गया।